हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला रोजगार कार्यालय ने यूएई स्थित किंगस्टन होल्डिंग में पुरुष फैक्ट्री सहायक/जनरल हेल्पर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के बालोद में इंस्टाग्राम से शुरू हुई ढाई साल पुरानी प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ। शादी के महज 45 दिन बाद प्रेमी संग भागी विवाहिता के इनकार पर शादीशुदा प्रेमी रेलवे ट्रैक पर बैठ गया और दोनों तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण में छत्तीसगढ़ के एथलीट अनिमेष कुजूर का जिक्र किया और उनसे संवाद किया, जिससे अंबिकापुर में बैठा उनका परिवार खुशी और भावुकता से भर उठा।
बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनकी उम्र 13 से 16 साल के बीच बताई जा रही है।
भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में स्थित जेडीयू सांसद अजय मंडल के कार्यालय में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर कंप्यूटर सिस्टम, अहम दस्तावेज और सीसीटीवी का डीवीआर तक चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आरजेडी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बिहार विधान परिषद चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज नेता मीडिया से बातचीत के दौरान भावुक होकर रो पड़े।
भिंड के दबोह थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई और चाचा गंभीर रूप से घायल हुआ। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की पकड़ से चालक को छुड़ाकर पीटा और डंपर में आग लगा दी।
उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई DDMA की बैठक में दिल्ली फायर सर्विस के रिक्त पदों पर रिटायर्ड अग्निवीरों को नियुक्त करने का सुझाव दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई मंत्री मौजूद रहे।
नैनीताल के मल्लीताल में स्थित आवागढ़ आज एक रिहायशी मोहल्ला है, लेकिन इसका नाता उत्तर प्रदेश की मशहूर आवागढ़ रियासत से जुड़ा है, जहां कभी राजपरिवार का समर हाउस हुआ करता था।
नागौर के डेगाना उपखंड के बरना गांव में 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार किसान के पशु बाड़े में गिर गया, जिससे 11 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर रोष जताया है।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत अजमेर जिले के गांवों में करोड़ों रुपए की लागत से जल संरक्षण और सिंचाई के कार्य हुए हैं, जिससे भूजल स्तर सुधरा और किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है।
पन्ना जिले के आदिवासी बहुल जैतुपुरा गांव में वर्षों के जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद न मिलने पर खुद श्रमदान और चंदे से करीब चार लाख रुपये जुटाकर तालाब बना डाला। यह सामूहिक प्रयास पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गया है।
खंडवा में श्री दादाजी धूनीवाले के भव्य मंदिर निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक का मकराना मार्बल लगाया जाएगा। पत्थर की गुणवत्ता परखने के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और कलेक्टर समेत एक दल राजस्थान के मकराना पहुंचा।
हिमाचल कैबिनेट ने एनडीपीएस नियमों में संशोधन को मंजूरी देकर चिकित्सा और वैज्ञानिक उद्देश्य से भांग की नियंत्रित खेती का रास्ता खोला है। शुरुआती चरण में राज्य को 500 से 1000 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है।
हिमाचल सरकार ने शिमला के मशोबरा में महिलाओं के लिए प्रदेश का पहला सरकारी नशा मुक्ति केंद्र 'नवजीवन' शुरू किया है, जबकि दूसरा केंद्र मेडिकल कॉलेज टांडा में बनेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 'चिट्टा मुक्त हिमाचल' अभियान दो स्तरों पर चलाया जा रहा है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।