कोलकाता में विधायकों के अलग होने के बाद अब लोकसभा के 20 सांसदों ने स्पीकर को पत्र लिखा है। माना जा रहा है कि ये सांसद अलग पार्टी या नया गुट बना सकते हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 9 जून से शुरू हो रहे पांच दिवसीय ब्रिक्स कृषि सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा, स्मार्ट खेती और किसान कल्याण जैसे विषयों पर मंथन होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयोजन की विस्तृत योजना साझा की।
पूरी तरह काले मांस, त्वचा और हड्डियों वाला कड़कनाथ मुर्गा देशभर में नॉनवेज शौकीनों की पहली पसंद बनता जा रहा है। प्रोटीन से भरपूर और लो-कोलेस्ट्रॉल होने के कारण इसकी कीमत आम चिकन से कई गुना ज्यादा है।
बिहार के सारण जिले के मशरख में ट्रांसफार्मर जलने से बिजली गुल थी और भीषण गर्मी के चलते लोग सड़क किनारे सो रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में एक 5 वर्षीय बच्ची समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
चूरू में एक युवक इंटरनेट पर बिल्ली बेचने का विज्ञापन देखकर साइबर ठगी का शिकार हो गया और ठगों ने अलग-अलग किश्तों में करीब 11 हजार रुपये ऐंठ लिए।
जमशेदपुर के 22 वर्षीय अजय महतो अपनी कार की डिक्की को ही चलती-फिरती दुकान बनाकर टी-शर्ट और फुटवियर बेचते हैं और हर महीने 50 से 60 हजार रुपये तक कमा रहे हैं।
उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र के कानूवाड़ा बिलखाई गांव में सामने आए कथित धर्मांतरण मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब आरोपियों के मोबाइल फोन और बैंक खातों की जांच की तैयारी है।
बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लॉक स्थित फूनडरी गांव में इंद्रावती नदी पर 648 मीटर लंबे पुल का निर्माण तेजी से जारी है। यह पुल बनने के बाद अबूझमाड़ इलाके के 50 से अधिक गांव सीधे नेशनल हाईवे से जुड़ जाएंगे।
समस्तीपुर के पटोरी प्रखंड स्थित गोरगामा का फिजिकल ग्राउंड युवाओं के लिए तैयारी का केंद्र बन चुका है। स्थानीय मान्यता है कि यहां कोचिला मठ बाबा के आशीर्वाद से सच्चे मन से अभ्यास करने वालों को सफलता मिलती है।
जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के इस दावे पर कि इंडिया गठबंधन के कमजोर पड़ने के लिए अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं, आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने पलटवार किया है। उन्होंने जदयू को दूसरों पर टिप्पणी करने के बजाय अपने भीतर के नेतृत्व स...
राजस्थान के एक व्यक्ति को हजारों जरूरतमंद बच्चे अपना अभिभावक मानते हैं। बिना किसी जैविक रिश्ते के उसके करीब 60 हजार 'बच्चे' हैं, और इसके पीछे की वजह बेहद प्रेरणादायक है।
भोपाल समेत मध्य प्रदेश के जिलों में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खुलने के बाद फोर व्हीलर लाइसेंस के नियम सख्त होंगे। अब लाइसेंस पाने के लिए कैमरों और सेंसर की निगरानी में होने वाले 100 अंक के टेस्ट में कम से कम 60 अंक लाना अनिवार्य होगा।
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने सरकारी और वन भूमि पर लघु एवं सीमांत किसानों के पुराने कब्जों को शर्तों के साथ नियमित करने की ड्राफ्ट पॉलिसी को मंजूरी देकर केंद्र को भेजा है। राज्य में 1.67 लाख लोगों ने इस संबंध में आवेदन किए हैं।
फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहे अभियान में अब तक 300 से ज्यादा निर्माण गिराए जा चुके हैं और कई लोगों को मकान खाली करने के नोटिस थमाए गए हैं, जिससे यहां रहने वाले हजारों परिवार दहशत में हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की हत्या के मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक दंपती को गिरफ्तार किया है। करोड़ों की पैतृक संपत्ति के विवाद में आरोपी 1,400 किलोमीटर का सफर तय कर वारदात करने दिल्ली पहुंचे थे।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।