जीवनशैली
29 मिनट पहले
3
3
विचारों
विचारों
नहाने के तुरंत बाद गीले बालों को बांधने या रगड़ने से वे कमजोर होकर टूट सकते हैं। त्वचा विशेषज्ञ ने बालों को सुरक्षित रखने के लिए सही हेयरस्टाइल और सुखाने के तरीके साझा किए हैं।
गीले बालों की देखभाल में बरते सावधानी
सूखे बालों की तुलना में गीले बाल काफी नाजुक अवस्था में होते हैं। जब बाल गीले होते हैं, तो उनकी इलास्टिसिटी बढ़ जाती है, जिसके कारण उनके खिंचने या टूटने का खतरा कहीं अधिक होता है। डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ के अनुसार, बाल धोने के बाद उन्हें जोर-जोर से रगड़ना, खींचना या कसकर बांध लेना बालों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप भी नहाने के तुरंत बाद गीले बालों को बांधकर अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त हो जाती हैं, तो आपको अपनी आदतों में सुधार करने की आवश्यकता है।
बाल धोने के बाद ये गलतियां न करें
- गीले बालों में पोनीटेल बांधना: अक्सर जल्दीबाजी में हम गीले बालों को पोनीटेल में बांध लेते हैं। यह आदत बालों की जड़ों और टेंपल्स यानी कनपटी के आसपास काफी तनाव पैदा करती है। लगातार ऐसा करने से बालों के टूटने की समस्या बढ़ सकती है। यदि बाल बांधना बहुत जरूरी हो, तो उन्हें बेहद ढीला छोड़ें।
- गीले बालों में जूड़ा बनाना: गीले बालों को कसकर जूड़े में लपेटना बालों की सेहत के लिए कतई ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया में बाल आपस में उलझ सकते हैं और रेशों के बीच घर्षण बढ़ जाता है। घर्षण की वजह से बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और वे आसानी से टूटने लगते हैं। बेहतर है कि बालों को पहले हवा में थोड़ा सूखने दें और उसके बाद ही कोई हेयरस्टाइल बनाएं।
बालों की सुरक्षा के लिए बेहतर विकल्प
- हाफ-अप हाफ-डाउन स्टाइल अपनाएं: यदि गीले बालों को पूरी तरह खुला रखना मुश्किल है, तो आप हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल का विकल्प चुन सकती हैं। इसमें बालों की कुछ लटों को क्लिप की मदद से बहुत ही ढीले तरीके से बांधा जाता है। ध्यान रखें कि बालों पर किसी भी प्रकार का खिंचाव न हो और क्लिप ज्यादा टाइट न हो।
- ब्लो-ड्रायर का सही इस्तेमाल: बालों को सुखाने के लिए ब्लो-ड्रायर का उपयोग किया जा सकता है, बशर्ते उसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। एक अध्ययन में यह देखा गया है कि प्राकृतिक तरीके से सुखाने के बजाय यदि उचित दूरी और सावधानी से ब्लो-ड्राई किया जाए, तो बाल कम डैमेज होते हैं। ड्रायर चलाते समय हमेशा लो-हीट सेटिंग का प्रयोग करें और इसे बालों से कम से कम 6 इंच की दूरी पर रखें। ड्रायर को एक ही स्थान पर रोके रखने के बजाय लगातार मूव करते रहें। यदि आप अधिक हेयर फॉल का सामना कर रही हैं, तो इन सुझावों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
Comments
0 comment