उपनाम: वायरल वीडियो
सड़क पर थूकने पर टोका तो कैब चालक ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, एकनाथ शिंदे का सख्त आदेश
ठाणे में जुपिटर अस्पताल के पास सड़क पर थूकने पर टोकने को लेकर एक कैब चालक ने बुजुर्ग की पिटाई कर दी, जिसमें उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आरोपी पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
गर्मी में पैदल जा रही बुजुर्ग को घर छोड़ आए BDO, मानवता की मिसाल बना वीडियो वायरल
ओडिशा के नबरंगपुर जिले के तेंतुलिखुंटी बीडीओ मनोज पनिग्रही ने भीषण गर्मी में पैदल चल रही एक बुजुर्ग महिला को अपनी सरकारी गाड़ी से घर पहुंचाया और उनके लिए व्हीलचेयर तथा नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था करवाई। इस संवेदनशील पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब...
श्रावस्ती में 120 घंटे से खेत में चक्कर लगा रही बेसहारा गाय, अब गांव में होगा भंडारा
श्रावस्ती के बसभरिया पुरैना गांव में एक बेसहारा गाय करीब 120 घंटे से खेत के चारों ओर घूमती रही, जिसे ग्रामीणों ने दैवीय असर मान लिया। पशु चिकित्सक की जांच में सामने आया कि गाय को तेज बुखार था।
IND A vs SL A: रन आउट नहीं, यह तो खुद की गलती से गंवाया विकेट! अजीबोगरीब अंदाज में पवेलियन लौटे प्रियांश आर्य, रुतुराज के साथ हुई गफलत
दाम्बुला में भारत ए और श्रीलंका ए के 50 ओवर के मुकाबले में प्रियांश आर्य का अनोखा रन आउट चर्चा का विषय बन गया। रुतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे रन को लेकर हुई गफलत में दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर पहुंच गए और प्रियांश 32 रन बनाकर आउट हो गए।
महाकाल मंदिर में नियमों की उड़ी धज्जियां, 'पुष्पा' अंदाज में पहुंचे युवक को मिला वीआईपी ट्रीटमेंट, सुपरवाइजर पर गिरी गाज
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 'पुष्पा' फिल्म के गेटअप में साड़ी-ब्लाउज पहनकर दर्शन करने पहुंचे युवक को सुरक्षाकर्मियों ने रोकने के बजाय वीआईपी सुविधा दे दी। वीडियो वायरल होते ही मंदिर प्रशासन ने सुपरवाइजर को पद से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
नूंह में सुहागरात के अगले ही दिन दूल्हे की गिरफ्तारी, थार पर खतरनाक स्टंट का वीडियो बना वजह
हरियाणा के नूंह जिले में बारात के दौरान थार गाड़ियों पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दूल्हे आकिब समेत चार वाहन चालकों पर केस दर्ज किया है। दूल्हे को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि फरार चालकों की तलाश जारी है।
छोरियां भी पीछे नहीं! युवती ने रात के अंधेरे में दोस्त संग तोड़ा मेडिकल स्टोर का शटर, चोरी कर हुए फरार; पूरी वारदात CCTV में कैद
पटियाला में देर रात एक युवक और युवती ने मिलकर मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
भिंड में सड़क हादसे के बाद उग्र भीड़, पुलिस हिरासत से डंपर चालक को खींचकर जूते-चप्पलों से पीटा
भिंड के दबोह थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई और चाचा गंभीर रूप से घायल हुआ। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की पकड़ से चालक को छुड़ाकर पीटा और डंपर में आग लगा दी।
तुंगनाथ धाम मार्ग पर खच्चर संचालक से मारपीट, स्टील के कड़े से फोड़ा सिर, भड़के स्थानीय बोले- ऐसे पर्यटकों पर रोक लगे
तुंगनाथ धाम यात्रा मार्ग पर एक यात्री और खच्चर संचालक के बीच कहासुनी के बीच यमुनानगर के 19 वर्षीय युवक ने स्टील के कड़े से खच्चरवाले के सिर पर वार कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
वर्दी में 'होगा थानेदार तू' गाने पर रील बनाना पड़ा भारी, गायघाट थानाध्यक्ष से मांगा गया स्पष्टीकरण
मुजफ्फरपुर की गायघाट पुलिस चौकी के थानाध्यक्ष राकेश कुमार का वर्दी में पत्नी और बेटी के साथ फिल्मी गाने पर बनाया गया रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।
कार में पति के साथ थी प्रेमिका, इंतजार कर रही पत्नी ने देखते ही बोनट पर लगाई छलांग, फिर...
बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ कार में पकड़ लिया और रोकने पर बोनट पर चढ़ गई, जबकि पति तेज रफ्तार कार दौड़ाता रहा। लोगों ने कार रोककर पति की पिटाई कर दी और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पिता सलीम कुमार की अंतिम विदाई में छलका बेटे चंदू का दर्द, भीड़ पर भड़के, किसे लगाई फटकार?
नेशनल अवॉर्ड विजेता मलयालम अभिनेता सलीम कुमार के अंतिम संस्कार के दौरान उनके बड़े बेटे चंदू कैमरों की भीड़ पर भड़क उठे। पैपराजी से पीछे हटने की उनकी अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खान सर का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित
कोचिंग विवाद में घिरे फैजल खान उर्फ खान सर का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वे छात्रों से अभद्र भाषा में बात करते दिख रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पटना एसएसपी ने पांच सदस्यीय टीम बनाई है।
कानपुर देहात में सास और दामाद की कोर्ट मैरिज, वीडियो वायरल; क्या ऐसे रिश्तों को मान्यता मिलनी चाहिए?
कानपुर देहात में एक दामाद अपनी सास के साथ घर छोड़कर चला गया और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। आशीर्वाद मांगते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने ऐसे बेमेल रिश्तों की मान्यता पर नई बहस छेड़ दी है।
मोबाइल छीनने के आरोप में भीड़ का कहर, दो युवकों को अर्धनग्न कर घुमाया और रस्सी से बांधकर घसीटा
पंजाब के मुक्तसर जिले के झरोड़ गांव में एक प्रवासी मजदूर से मोबाइल छीनने के आरोप में लोगों के एक गुट ने दो युवकों को अर्धनग्न कर घुमाया और रस्सी से बांधकर खेत में घसीटा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर मेडिकल जांच कराई है।