बिरयानी विवाद के बाद अब '500 रुपये का घेवर' कांड, फ्रांसीसी युवती ने राजस्थान के मंत्री-पुत्र पर लगाए आरोप राष्ट्रीय राजनीति एक महीने पहले 23
'370 की बिरयानी' विवाद थमा भी नहीं था कि अब सोशल मीडिया पर '500 रुपये का घेवर' मामला छा गया है। फ्रांस की ईवा नाम की महिला ने जयपुर के एक युवक के साथ अपनी डेट को असहज बताते हुए वीडियो साझा किया है।

सोशल मीडिया पर एक के बाद एक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। '370 की बिरयानी' को लेकर मचा बवाल अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब '500 रुपये का घेवर' नाम से एक नया मामला तेजी से चर्चा में आ गया है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा होने के बाद देखते ही देखते वायरल हो गया।

फ्रांसीसी महिला ने साझा किया वीडियो

फ्रांस की रहने वाली ईवा नाम की महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने दावा किया कि जयपुर के एक युवक के साथ उनकी मुलाकात बेहद असहज रही। ईवा के मुताबिक यह युवक कथित तौर पर राजस्थान के किसी मंत्री का बेटा है।

घेवर से शुरू हुई बात

ईवा ने बताया कि उन्होंने उस युवक से जयपुर का मशहूर घेवर लाने के लिए कहा था। इसके बाद दोनों दिल्ली में डिनर पर मिले। हालांकि बातचीत के दौरान ईवा को यह महसूस हुआ कि दोनों एक-दूसरे के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

होटल तक बनाता रहा दबाव

ईवा का आरोप है कि इस सबके बावजूद युवक 'उम्मीदों' की बात करता रहा। उनके अनुसार होटल तक छोड़ते समय भी वह लगातार दबाव बनाता रहा। ईवा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप