अगर बाघ हमला कर देता तो? सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व में जिप्सी से उतरकर पर्यटकों की बड़ी लापरवाही मध्य प्रदेश एक महीने पहले 43
मध्य प्रदेश के बालाघाट स्थित सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व फॉरेस्ट में बाघ देखने पहुंचे पर्यटक जिप्सी से नीचे उतर आए। 13 जून का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में स्थित सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व फॉरेस्ट से सामने आया एक वीडियो लापरवाही की पोल खोल रहा है। इस वीडियो में बाघ का दीदार करने पहुंचे पर्यटक अपनी जिप्सी से नीचे उतरकर टाइगर को देखते नजर आ रहे हैं, जो कि सुरक्षा नियमों का सीधा उल्लंघन है।

जिप्सी से उतरकर बनाते रहे वीडियो

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सैलानी पूरी बेफिक्री के साथ वाहन से नीचे उतरकर घूम रहे हैं और मजे लेते हुए वीडियो बना रहे हैं। जंगल के बीच इस तरह वाहन से बाहर निकलना बेहद खतरनाक माना जाता है, क्योंकि किसी भी पल बाघ हमला कर सकता था।

13 जून का बताया जा रहा वीडियो

यह वीडियो 13 जून का बताया जा रहा है और इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं कि आखिर पर्यटकों ने इतना बड़ा जोखिम कैसे उठाया।

गाइड और ड्राइवर भी रहे लापरवाह

इस घटना में सिर्फ पर्यटक ही नहीं, बल्कि जिप्सी में मौजूद गाइड और ड्राइवर समेत जिम्मेदार लोगों की लापरवाही भी उजागर हुई है, जिन्होंने सैलानियों को वाहन से उतरने से नहीं रोका। बता दें कि सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व फॉरेस्ट लालबर्रा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

अंजलि सिंह पाबना की राज्य संवाददाता हैं, जो विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय खबरें और खानपान कवर करती हैं। स्थानीय घटनाओं, संस्कृति और जायके की कहानियों को वे करीब से रिपोर्ट करती हैं। अलग-अलग राज्यों की विविधता उनकी रिपोर्टिंग में नजर आती है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप