उपनाम: वायरल वीडियो
सीहोर: स्कूल बस से अचानक उठा धुआं, जान बचाने के लिए कूद पड़े मासूम बच्चे, फिटनेस जांच पर उठे बड़े सवाल
मध्य प्रदेश के सीहोर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा में भारी लापरवाही सामने आई है। फिटनेस जांच के महज तीन दिन बाद ही स्कूल बस में धुआं निकलने से हड़कंप मच गया और बच्चों को अपनी जान बचाने के लिए बस से भागना पड़ा।
अमरोहा में अजब-गजब शादी: तीन बहनों ने एक ही युवक को बनाया जीवनसाथी, बोलीं- राजा दशरथ की भी तीन रानियां थीं
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तीन बहनों ने अपने कैमरामैन के साथ एक ही समय में शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस अनोखे विवाह का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
डिंडौरी के अस्पताल में अजीबोगरीब लापरवाही: सलाइन की जगह मरीज को चढ़ाई मिनरल वाटर की बोतल
मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मरीज को सलाइन के स्थान पर मिनरल वाटर की बोतल चढ़ाई जा रही है। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।
पटना में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन: नीट पेपर लीक के विरोध में पुलिस से मांगी वाटर कैनन, फिर सड़क पर ही शुरू कर दिया डांस
पटना में नीट पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जहां गर्मी से बेहाल छात्रों ने पुलिस से खुद पर वाटर कैनन चलाने की मांग की और पानी की बौछारें पड़ते ही सड़क पर डांस करने लगे।
हिमाचल प्रदेश में बवाल: शराब ठेके पर पुलिस का धावा, सेल्समैन को घसीटा और जमकर हुई मारपीट
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस और शराब ठेके के कर्मचारियों के बीच हुई हिंसक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
गुरुग्राम में सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी: कार और बाइक की टक्कर के बाद बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, हेलमेट से हमला
हरियाणा के गुरुग्राम में रोड रेज का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मामूली टक्कर के बाद कार चालक और बाइक सवार आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई।
बिहार का देसी जुगाड़: बाइक से ढो रहे 150 किलो पाइप और इंजन, 10 लोगों का काम अब बस 2 भाई निपटा रहे
छपरा के दो भाइयों ने एक अनोखा जुगाड़ तैयार किया है, जिससे भारी-भरकम कृषि उपकरण और पाइप ले जाने का काम बेहद आसान हो गया है। इस तकनीक ने खेती से जुड़े कठिन कामों में न केवल समय बचाया है, बल्कि अब यह पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है।
जांजगीर-चांपा में भैंस चोरी का अजीबोगरीब मामला, सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर खुद ही फंसे शातिर चोर
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में चोरों ने 10 भैंसें चुराने के बाद उन्हें बेचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, लेकिन इसी वायरल वीडियो ने उन्हें पुलिस की गिरफ्त में पहुंचा दिया।
मंदसौर में सांडों की लड़ाई बनी मुसीबत, महिला और बच्चों को मारी जोरदार टक्कर
मंदसौर की चक्रवर्ती कॉलोनी में आवारा सांडों की आपसी भिड़ंत के दौरान एक महिला और स्कूली बच्चे इसकी चपेट में आ गए। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
दिल्ली संसद मार्च हिंसा: पुलिस जांच के दायरे में आए कई WhatsApp ग्रुप, 118 जवान घायल
दिल्ली में संसद मार्च के दौरान भड़की हिंसा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच तेज कर दी है। इस मामले में 250 से अधिक वीडियो फुटेज की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और हिंसा के पीछे की गहरी साजिश का पता लगाया जा रहा है।
मुजफ्फरपुर: राशन कार्ड बनवाने के नाम पर महिला के घर घुसा वार्ड सदस्य का पति, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक वार्ड सदस्य के पति को महिला के घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने जमकर पीटा। आरोपी को चप्पलों की माला पहनाई गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सीवान का अनोखा विरोध: बिजली कर्मियों की आरती उतारकर ग्रामीणों ने जताया गुस्सा
बिहार के सीवान जिले में बिजली की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ विरोध का एक निराला तरीका अपनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
प्रतापगढ़ में युवती के साथ बर्बरता: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और वीडियो बरामद
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक युवती को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
मुजफ्फरपुर में थाने के सामने सड़क पर मचा बवाल, साइड मांगने को लेकर ऑटो और बाइक सवार के बीच हुई भीषण मारपीट
बिहार के मुजफ्फरपुर में ब्रह्मपुरा थाना के ठीक बाहर सड़क पर बाइक सवार और ऑटो चालक के बीच जमकर मारपीट हुई। करीब 10 मिनट तक चले इस हंगामे की भनक पुलिस को नहीं लगी, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
शहर के कमिश्नर वाले डायलॉग पर रील बनाना पड़ा महंगा, नागपुर पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगते दिखे युवक
नागपुर में फिल्मी डायलॉग पर रील बनाकर पुलिस को चुनौती देने वाले तीन युवकों पर गाज गिरी है। पुलिस ने न केवल मामला दर्ज किया, बल्कि आरोपियों को सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगनी पड़ी।