उपनाम: तृणमूल कांग्रेस
TMC में बगावत के बीच ममता बनर्जी का विपक्ष को बड़ा संदेश, बोलीं- 'INDIA गठबंधन चाहे तो मुझे...'
दिल्ली में INDIA अलायंस की बैठक में शामिल हुईं ममता बनर्जी ने कहा कि गठबंधन चाहे तो उनका उपयोग कर सकता है। इस बीच विधायकों के बाद अब TMC के सांसद भी अलग गुट बनाने की तैयारी में हैं।
टीएमसी में बगावत के सुर, 20 असंतुष्ट सांसदों ने ओम बिरला को सौंपा अलग गुट बनाने का पत्र
तृणमूल कांग्रेस के 20 नाराज सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र देकर अलग गुट गठित करने की मांग की है, हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
टीएमसी में अब सांसदों की बगावत, 20 सांसदों ने स्पीकर को भेजा पत्र; नई पार्टी बनने की अटकलें
कोलकाता में विधायकों के अलग होने के बाद अब लोकसभा के 20 सांसदों ने स्पीकर को पत्र लिखा है। माना जा रहा है कि ये सांसद अलग पार्टी या नया गुट बना सकते हैं।
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के राज्यसभा सांसद कोयल मलिक और सुखेंदु सरकार आज देंगे इस्तीफा
तृणमूल कांग्रेस के दो राज्यसभा सांसद कोयल मलिक और सुखेंदु सरकार आज अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। राज्यसभा चुनाव से ठीक 10 दिन पहले लिए गए इस फैसले ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
टीएमसी में बगावत की आहट? अलग गुट के लिए चाहिए 19 सांसद, पार्टी बोली—कानूनी दीवारें खड़ी हैं
तृणमूल कांग्रेस के कुछ सांसदों के अलग गुट बनाने की कोशिशों की चर्चाओं के बीच पार्टी नेताओं ने कहा कि दलबदल-रोधी कानून के तहत ऐसे किसी भी कदम को बड़ी कानूनी और प्रक्रियात्मक अड़चनों से गुजरना होगा। लोकसभा में पार्टी के 28 सदस्य हैं और किसी कार्रवाई के लिए...
टीएमसी भवन पर मालिकाना हक का दावा, असली मालिक बोले- खाली करो हमारा घर
कोलकाता के ईएम बाईपास स्थित जिस इमारत में तृणमूल कांग्रेस का दफ्तर चल रहा है, उसके असली मालिक मंटू साहा ने संपत्ति वापसी की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। रेंट एग्रीमेंट खत्म होने के बावजूद कब्जा न छूटने पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
TMC में बगावत की आंच तेज, ममता के 5 विधायकों को सुवेंदु सरकार ने दी अतिरिक्त सुरक्षा, क्या हैं इसके मायने?
पश्चिम बंगाल सरकार ने बीरभूम के उन पांच तृणमूल विधायकों की सुरक्षा बढ़ा दी है, जिन्होंने विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में ऋतब्रत बनर्जी का समर्थन किया है। पार्टी के भीतर बढ़ती फूट के अब दिल्ली तक पहुंचने की चर्चा है।
फिरहाद हकीम के इस्तीफे के बाद कोलकाता नगर निगम को नोटिस, बोर्ड भंग न करने का कारण पूछा
तृणमूल नेता और पूर्व मेयर फिरहाद हकीम के इस्तीफे के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता नगर निगम को कारण बताओ नोटिस भेजकर पूछा है कि उसके बोर्ड को भंग क्यों न किया जाए। निगम को तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है।
संदेशखाली में TMC नेता के तालाब से हथियारों का जखीरा बरामद, शेख शाहजहां के करीबी के ठिकानों पर STF की दबिश
उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ ने एक तृणमूल नेता के तालाब में छिपाए गए भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए। इसके बाद पंचायत समिति अध्यक्ष रौउफन यासमीन मोल्ला के घर भी छापेमारी की गई।
क्या बिखर जाएगी ममता की पार्टी? बैठक में जुटे महज 8 विधायक और 6 सांसद, हुमायूं कबीर ने दिया चौंकाने वाला ऑफर
तृणमूल कांग्रेस में बगावत के बीच ममता बनर्जी की बुलाई बैठक में 78 में से सिर्फ 8 विधायक और 42 में से केवल 6 सांसद ही पहुंचे। ममता ने पार्टी का ढांचा बदला, वहीं हुमायूं कबीर ने उन्हें रेजीनगर सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दे दिया।
अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, जल्द सुनवाई की मांग खारिज
कलकत्ता हाईकोर्ट की एकल अवकाश पीठ ने तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी की उस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग ठुकरा दी, जिसमें उन्होंने विधायक हस्ताक्षर गड़बड़ी मामले में सीआईडी के समन को चुनौती दी थी।
TMC से निकाले गए हुमायूं कबीर का ममता बनर्जी को ऑफर— 'अपनी एक जीती सीट छोड़ दूंगा, उन्हें विधानसभा भेजूंगा'
तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित हुमायूं कबीर ने दो विधानसभा सीटें जीतने के बाद कहा कि अगर ममता बनर्जी अनुरोध करें तो वह अपनी एक सीट छोड़कर उन्हें विधानसभा पहुंचाने को तैयार हैं।
मुर्शिदाबाद में टीएमसी को झटका: 9 में से 8 विधायक ऋतब्रत बनर्जी के पाले में, अकेले बाबर अली ममता के साथ डटे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद टीएमसी दो धड़ों में बंट गई है। मुर्शिदाबाद जिले के 9 में से 8 विधायक ऋतब्रत बनर्जी के साथ चले गए, जबकि जलांगी सीट से विधायक बाबर अली ममता बनर्जी के साथ बने हुए हैं।
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, करीबी नेता कृष्णा चक्रवर्ती ने मेयर पद से दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के संकट के बीच ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली कृष्णा चक्रवर्ती ने बिधाननगर म्युनिसिपैलिटी के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले फिरहाद हकीम भी कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
ममता बनर्जी पर एक और FIR दर्ज, अमित शाह को लेकर दिए बयान से बांग्लादेश तक गरमाई सियासत
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने में देश विरोधी टिप्पणी का आरोप लगाते हुए नई FIR दर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने बांग्लादेश में हुई उस्मान हादी की हत्या को लेकर गृह मंत्रालय के खिलाफ भड़का...