उपनाम: तृणमूल कांग्रेस
किसकी है 'असली तृणमूल' और कौन तय करेगा यह सवाल... लोकसभा अध्यक्ष या चुनाव आयोग? संवैधानिक विशेषज्ञ की साफ राय
संवैधानिक मामलों के जानकार के मुताबिक 'असली तृणमूल' का फैसला करने का अधिकार निर्वाचन आयोग के पास है, लोकसभा अध्यक्ष का इसमें कोई दखल नहीं। बागी सांसदों को फिलहाल अलग समूह की मान्यता नहीं मिली है, इसलिए सदन में अलग बैठने की व्यवस्था भी संभव नहीं।
तृणमूल में ममता बनर्जी का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, सायोनी घोष और माला राय की छुट्टी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की युवा और महिला शाखा में बड़ा फेरबदल करते हुए सायोनी घोष समेत कई नेताओं को उनके पदों से हटा दिया है। यह कदम पार्टी के भीतर बढ़ते बागी असंतोष के बीच उठाया गया है।
तृणमूल को एक और बड़ा झटका, पूर्व मंत्री मानस रंजन भुंइया ने पार्टी से दिया इस्तीफा
विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ममता सरकार में मंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता मानस रंजन भुंइया ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है।
सुदीप बंद्योपाध्याय का ममता बनर्जी को झटका, बागी गुट में शामिल; भूपेंद्र यादव से मिले
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय बागी खेमे में शामिल हो गए हैं और उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। पार्टी के भीतर असंतोष के बीच 19 सांसदों ने अलग गुट बनाने की तैयारी कर ली है।
तृणमूल में फूट: 19 सांसदों ने किए हस्ताक्षर, आख़िर कौन है वह 20वां बागी, गहराया सियासी सस्पेंस
तृणमूल कांग्रेस के दो बागी सांसदों ने अलग संसदीय गुट को समर्थन देने वाले पत्र पर दस्तख़त की पुष्टि की है। पत्र पर 19 नाम हैं, पर सीरियल नंबर 13 खाली होने से 20वें बागी को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं।
बर्धमान में TMC कार्यालय से बरामद हुईं लाठियां और सफेद कफननुमा कपड़े, डंडों पर लिखे थे BJP कार्यकर्ताओं के नाम
पश्चिम बंगाल के बर्धमान नगर निगम के 21 नंबर वार्ड स्थित तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर से शुक्रवार को बड़ी मात्रा में मोटी लाठियां और सफेद कपड़ा (थान) बरामद हुआ, जिन लाठियों पर कथित तौर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम लिखे होने से इलाके में हड़कंप मच गया।
एक्सप्लेनर: क्या ममता बनर्जी का जादू अब उतार पर? अपनों की बगावत ने TMC को हिलाया
तृणमूल कांग्रेस के भीतर दर्जनों विधायकों और कई सांसदों की बगावत ने ममता बनर्जी की राजनीतिक पकड़ पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर यह विभाजन वैधानिक मान्यता पा गया तो पार्टी की मौजूदा संरचना पूरी तरह बदल सकती है।
CID की पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी का बयान, अमित शाह और कल्याण बनर्जी को लेकर कही बड़ी बात
CID की पूछताछ के बाद तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने अमित शाह के बयान और कल्याण बनर्जी से जुड़े विवाद पर भी अपनी बात रखी।
ममता बनर्जी भतीजे अभिषेक को पार्टी से अलग करने में क्यों हिचकिचाती हैं?
तृणमूल कांग्रेस में मचे घमासान के बीच कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी और खुद में से एक को चुनने की चेतावनी दी है, जबकि वरिष्ठ नेता पार्टी की दुर्दशा के लिए भतीजे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उधर राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच फिर जुबानी जंग तेज...
क्या शत्रुघ्न सिन्हा भी छोड़ेंगे TMC? सांसद ने दो टूक कहा- 'अभिषेक बनर्जी मेरे नेता नहीं'
टीएमसी में बगावत के बीच सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कर दिया कि उनकी नेता सिर्फ ममता बनर्जी हैं और वे हर हाल में उनके साथ बने रहेंगे।
ममता बनर्जी पर FIR दर्ज, राजनीतिक भाषण में एक समुदाय को दी थी चेतावनी
मार्च 2026 के एक राजनीतिक भाषण का हवाला देते हुए एक व्यापारी की शिकायत पर कोलकाता पुलिस ने ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसी बीच उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट देखने को मिल रही है।
तृणमूल में अंदरूनी कलह तेज़: बागी सांसदों की सूची उजागर, कल्याण बनर्जी के तेवरों से सियासत गरमाई
पश्चिम बंगाल में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस अपने 28 साल के इतिहास की सबसे बड़ी बगावत से जूझ रही है, जहां बागी गुट को 19 सांसदों का समर्थन मिलने का दावा है। कल्याण बनर्जी के अल्टीमेटम और कीर्ति आजाद के बयान ने हालात और तनावपूर्ण बना दिए हैं।
'दीदी सब संभाल लेंगी', कीर्ति आजाद ने कल्याण बनर्जी का गुस्सा बताया जायज; अभिषेक बनर्जी के लिए मुश्किल दौर
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के भीतर अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। कीर्ति आजाद ने सांसद कल्याण बनर्जी की नाराजगी को जायज ठहराते हुए भरोसा जताया कि ममता बनर्जी सब ठीक कर देंगी।
'युवराज के चक्की पीसने के दिन आ गए हैं', निलंबित तृणमूल नेता रिजू दत्ता का अभिषेक बनर्जी पर तीखा प्रहार
तृणमूल कांग्रेस से निलंबित नेता रिजू दत्ता ने अभिषेक बनर्जी पर पार्टी को कमजोर करने और वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने टीएमसी और कांग्रेस के संभावित विलय को भी कानूनी और व्यावहारिक रूप से मुश्किल बताया।
फर्जी हस्ताक्षर मामला: हाईकोर्ट से अंतरिम राहत के बाद CID के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी
कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी गुरुवार को पश्चिम बंगाल CID मुख्यालय पहुंचे। कलकत्ता हाईकोर्ट ने उन्हें जांच में सहयोग का निर्देश देते हुए 2 सप्ताह तक किसी भी कठोर कार्रवाई से अंतरिम राहत दी है।