उपनाम: तृणमूल कांग्रेस
फुटपाथ हॉकरों के पक्ष में सड़क पर आईं ममता बनर्जी, टीएमसी के सामने एक साथ कई संकट
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हॉकरों के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुईं, वहीं अभिषेक बनर्जी पर दो नई एफआईआर, पूर्व मंत्री उदयन गुहा की गिरफ्तारी और पार्टी दफ्तर खाली होने से तृणमूल की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 19 जून को सुनेंगे टीएमसी का पक्ष, अभिषेक बनर्जी को भेजा न्योता
तृणमूल कांग्रेस में फूट के दावे को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 19 जून को टीएमसी का पक्ष सुनने का फैसला किया है और इसके लिए पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी को बुलाया है।
अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, गिरफ्तारी वारंट पर रोक हटी, आकाश विजयवर्गीय से जुड़ा है मामला
एमपी हाईकोर्ट ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के गिरफ्तारी वारंट पर लगी अंतरिम रोक हटा दी है, जिसके बाद कभी भी उनकी गिरफ्तारी संभव है। यह मामला कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है।
टीएमसी विवाद में अभिषेक बनर्जी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का बुलावा, 19 जून को रखेंगे पार्टी का पक्ष
तृणमूल कांग्रेस में चल रहे सियासी टकराव के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी को 19 जून को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। 20 बागी सांसदों के विलय से जुड़े मामले में स्पीकर दोनों पक्षों को सुनकर फैसला लेंगे।
पश्चिम बंगाल: TMC नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा को कूचबिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता उदयन गुहा को कूचबिहार पुलिस ने कोलकाता के फूलबागान इलाके स्थित उनके फ्लैट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस मामले में यह कार्रवाई की गई है।
ममता पर दिलीप घोष का तीखा हमला, 'मुश्किल में फंसते ही कोर्ट पहुंच जाती हैं, फैसला भी नहीं मानतीं'
सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ ममता बनर्जी की चुनाव याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट में सुनवाई के बीच मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पर निशाना साधा। उन्होंने टीएमसी के भीतर कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायतों पर भी कार्रवाई की मांग की।
अभिषेक बनर्जी की परेशानियां बरकरार, भड़काऊ भाषण मामले में CID ने छह घंटे से ज्यादा पूछताछ की
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ बयान देने के मामले में सांसद अभिषेक बनर्जी से सीआईडी ने मंगलवार को छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। यह प्राथमिकी एक महीने पहले बगुईआटी थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी।
बंगाल में ममता बनर्जी की हार के पीछे क्या रहीं वजहें? ओवैसी ने गिनाए चार प्रमुख कारण
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के लिए भ्रष्टाचार, कुशासन, मुस्लिम समुदाय की उपेक्षा और SIR विवाद को जिम्मेदार ठहराया है।
₹8765715586: जानिए ममता बनर्जी की TMC के पास कुल कितना पैसा है? ऑडिट रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
तृणमूल कांग्रेस की फाइनेंशियल ईयर 2024-2025 की ऑडिट रिपोर्ट सामने आई है, जो 31 मार्च, 2025 तक के आंकड़े दर्शाती है। रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के बैंक खातों में फिक्स्ड डिपॉजिट समेत कुल 8,76,57,15,586 रुपये मौजूद हैं।
क्षेत्रीय दलों का 'भविष्य' शरद पवार ने दो साल पहले ही भांप लिया था, टीएमसी-एनसीपी को लेकर कही थी बड़ी बात
तृणमूल कांग्रेस के कांग्रेस में विलय की अटकलों के बीच शरद पवार का दो साल पुराना बयान फिर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आने वाले वर्षों में कई क्षेत्रीय दल कांग्रेस के करीब आ सकते हैं या उसमें विलय पर विचार कर सकते हैं।
दुर्गापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, टीएमसी नेता के घर के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
कांकसा के काजलाडीहि इलाके में सरकारी योजनाओं में अनियमितता और राहत सामग्री हड़पने के आरोप को लेकर भाजपा समर्थकों ने तृणमूल नेता नरहरी माझी के घर का घेराव किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस और केंद्रीय बल को मौके पर पहुंचना पड़ा।
शिक्षक भर्ती घोटाले से कोई संबंध नहीं, मैं आम और जमीन से जुड़ा आदमी: ED की पूछताछ में बोले अभिषेक बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी से प्रवर्तन निदेशालय ने शिक्षक भर्ती से जुड़े कथित घोटाले में सोमवार को 8 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार बनर्जी ने खुद को आम और जमीन से जुड़ा आदमी बताते हुए घोटाले से किसी भी संबंध से इनकार किया।
टीएमसी के बागी सांसदों ने नया गुट क्यों नहीं बनाया, अनजान पार्टी में विलय की 3 वजहें
तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने अलग गुट बनाने के बजाय त्रिपुरा की एक अनजान पार्टी नेशनलिस्ट सिटीजेन्स पार्टी ऑफ इंडिया में विलय कर लिया, जबकि बंगाल विधानसभा में 58 बागी विधायकों ने खुद को असली टीएमसी बताया। जानिए सांसदों के इस अलग रास्ते के पीछे की...
दलबदल विरोधी नारे के साथ उभरी थी नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी, अब तृणमूल के 20 सांसदों के विलय से चर्चा में
अब तक एक भी विधानसभा सीट न जीतने वाली नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया अचानक राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ गई है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसद इसमें विलय करने जा रहे हैं। दिलचस्प यह है कि इसी पार्टी ने 2023 में दलबदल के खिलाफ नारा दिया था।
एक्सप्लेनर: शून्य से शिखर तक का सफर और अब साख पर संकट, वो 4 कारण जिनसे ममता ने कांग्रेस छोड़कर बनाई थी TMC
बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद TMC में बगावत का तूफान उठ खड़ा हुआ है, जहां 80 में से 60 विधायक और 28 में से 20 लोकसभा सांसद अलग होने का ऐलान कर चुके हैं। इसी संकट के बीच जानिए वो परिस्थितियां जिन्होंने 28 साल पहले ममता बनर्जी को कांग्रेस से नाता तो...