उपनाम: शुभेंदु अधिकारी
कोलकाता में ऐतिहासिक बदलाव: सुहरावर्दी एवेन्यू अब कहलाएगा गोपाल मुखर्जी रोड
कोलकाता नगर निगम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदल दिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इसे एक ऐतिहासिक गलती को सुधारने वाला कदम बताया है।
ममता की सुरक्षा घटाने पर भड़की टीएमसी, शुभेंदु अधिकारी से पूछा- आखिर क्या साजिश रच रहे हो?
तृणमूल कांग्रेस ने वीडियो जारी कर ममता बनर्जी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटाने का आरोप लगाया और शुभेंदु अधिकारी पर राजनीतिक प्रतिशोध का निशाना साधा।
भवानीपुर की हार से आहत ममता बनर्जी, नतीजे के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट से मिली हार को ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उन्हें इस सीट पर 15,105 वोटों के अंतर से शिकस्त मिली थी।
Coffee Par Kurukshetra: टीएमसी में सेंध के बाद क्या अगला नंबर महाराष्ट्र का? जानें पूरी चर्चा
तृणमूल कांग्रेस में पड़ी फूट को लेकर हुई विस्तृत चर्चा में दावा किया गया कि यह घटनाक्रम पहले से तैयार रणनीति का हिस्सा था। इसे महज दलबदल नहीं, बल्कि 'प्रोजेक्ट लोटस' के रूप में देखा जा रहा है।
काकोली घोष की चिट्ठी से बंगाल की सियासत गरमाई, टीएमसी नेता इमरान पर लगाए संगीन इल्जाम; जांच की उठाई मांग
टीएमसी की बागी सांसद काकोली घोष ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर पार्टी नेता इमरान के बांग्लादेशी कट्टरपंथी संगठनों से कथित संबंधों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी दावा किया कि करीब 20 सांसद बागी गुट के साथ खड़...
विश्लेषण: 28 साल पुरानी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस आखिर क्यों बिखर गई?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी की 28 साल पुरानी तृणमूल कांग्रेस महज 13 दिनों में कई हिस्सों में बंट गई। जानें इस बगावत की पूरी कहानी और वे 10 बड़े कारण जिनकी वजह से दीदी अपनी पार्टी संभाल नहीं पाईं।
बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने तय किए मंत्रियों के विभाग, गृह अपने पास और वित्त स्वप्न दासगुप्ता को; देखें पूरी सूची
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपनी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने गृह विभाग अपने पास रखा है, जबकि वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी स्वप्न दासगुप्ता को सौंपी गई है।
शुभेंदु सरकार के 30 दिन: स्कूलों में वंदे मातरम्, सड़क पर नमाज पर रोक और टाटा ग्रुप की वापसी
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक महीना पूरा कर लिया है। पहले 30 दिनों में स्कूलों में वंदे मातरम् अनिवार्य करने से लेकर सड़क पर नमाज पर रोक और औद्योगिक निवेश तक कई बड़े फैसले लिए गए।
भूपेंद्र यादव से मिले टीएमसी के 10 से ज्यादा बागी सांसद, बैठक में सीएम शुभेंदु अधिकारी भी शामिल
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के एक दर्जन से ज्यादा बागी सांसदों ने बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर बैठक की, जिसमें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। इसी दिन सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया।
बंगाल में रोजगार के अवसर बढ़ाने की कवायद, शुभेंदु अधिकारी की L&T के सीएमडी से अहम मुलाकात
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एल एंड टी के सीएमडी एस. एन. सुब्रमण्यन से कोलकाता एयरपोर्ट पर करीब 30 मिनट की बैठक की, जिसमें राज्य में बड़े निवेश और औद्योगिक पुनरुत्थान पर चर्चा हुई।
बंगाल में राष्ट्रविरोधी ताकतों पर सख्ती तय, CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा संकल्प
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य से सभी असामाजिक और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से खत्म करने का संकल्प दोहराया है और पलायन कर चुके व्यापारियों से बंगाल लौटने की अपील की है।
राजस्थान राज्यसभा चुनाव: राजेन्द्र राठौड़ के हाथ फिर खाली, भवानीपुर का 'माइक्रो मैनेजमेंट' भी न दिला सका टिकट
राजस्थान कोटे की तीन राज्यसभा सीटों के लिए हुए टिकट वितरण में बीजेपी के दिग्गज नेता राजेन्द्र राठौड़ एक बार फिर पिछड़ गए। पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी की जीत में अहम योगदान के बावजूद उन्हें पार्टी ने मौका नहीं दिया।
कभी 'चुनाव आयोग के पैर तोड़ने' की धमकी देने वाले फिरहाद हकीम अब क्यों पड़े शांत? कोलकाता मेयर पद से दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के 58 विधायकों की टूट और बीजेपी के बढ़ते दबाव के बीच कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब वे अपनी सुरक्षित राजनीतिक विदाई की राह तलाश रहे हैं।
शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक बैठक में जुटे टीएमसी के 18 विधायक, सामने आई पूरी सूची; उधर ममता बनर्जी ने भी लिया बड़ा फैसला
पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में फूट की आशंका गहरा गई है। एक ओर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की बैठक में 18 तृणमूल विधायक पहुंचे, तो दूसरी ओर ममता बनर्जी ने पार्टी की सभी समितियां और सहयोगी संगठन भंग कर दिए।
पश्चिम बंगाल: सीएम शुभेंदु अधिकारी का दो टूक बयान, बोले- 'देश में रहना है तो वंदे मातरम और जन-गण-मन कहना होगा'
हुगली पहुंचे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि देश में रहने के लिए वंदे मातरम और जन-गण-मन कहना तथा 26 जनवरी एवं 15 अगस्त का सम्मान करना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने तारकेश्वर के तारकनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।