भवानीपुर की हार से आहत ममता बनर्जी, नतीजे के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं पश्चिम बंगाल एक घंटा पहले 3
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट से मिली हार को ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उन्हें इस सीट पर 15,105 वोटों के अंतर से शिकस्त मिली थी।

पश्चिम बंगाल के हालिया विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा था। उनकी अपनी मानी जाने वाली भवानीपुर विधानसभा सीट पर उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। यह पराजय अब तक ममता के गले नहीं उतर रही और इसी वजह से उन्होंने भवानीपुर सीट के चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है।

भवानीपुर में मिली शिकस्त

भवानीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उन्हीं की सीट पर 15,105 वोटों के अंतर से हराया था। टीएमसी सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी नतीजे को चुनौती देने वाली याचिका की पुष्टि करने के लिए खुद हाई कोर्ट की रजिस्ट्री पहुंची थीं। राज्य के विधानसभा चुनाव की मतगणना 4 मई को कराई गई थी। बीजेपी की प्रभावशाली जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बने।

क्या रहा भवानीपुर का नतीजा

भवानीपुर सीट लंबे समय से ममता बनर्जी का गढ़ मानी जाती रही है और वे यहां से पहले भी चुनाव जीतती आई हैं। ऐसे में इस सीट से मिली हार ममता और टीएमसी दोनों के लिए बड़ा आघात मानी जा रही है, और यही कारण है कि वे इस पराजय को स्वीकार नहीं कर पा रहीं। इस सीट पर सुवेंदु अधिकारी को 73 हजार 917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को महज 58 हजार 812 मतों से ही संतोष करना पड़ा। यहां मुकाबला सीधे तौर पर दोनों के बीच ही था, जिसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीसरे और चौथे स्थान पर रहे उम्मीदवारों को क्रमशः सिर्फ 3,556 और 1,257 वोट ही हासिल हुए।

हार के बाद बिखरती टीएमसी

ममता बनर्जी की इस हार के साथ ही टीएमसी को राज्य की सत्ता से भी बाहर का रास्ता देखना पड़ा। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बहुमत के साथ सरकार बनाई। एक ओर राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी, तो दूसरी ओर ममता बनर्जी की टीएमसी पूरी तरह बिखरती नजर आ रही है। पार्टी के कई विधायकों और सांसदों ने अलग-अलग बगावत कर खुद को टीएमसी से अलग कर लिया, जबकि स्थानीय स्तर पर भी कई नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!