उपनाम: पूर्वी चंपारण
बिहार में तेजी से बढ़ रही है इस मछली की मांग, खरीदने को लगती है भीड़, पालन से किसान कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा
पूर्वी चंपारण के बरियारिया गांव में मुकेश भगत ने तेलापिया मछली का पालन शुरू किया है, जो खुद ही प्रजनन करती है और जिसके पालन में अतिरिक्त खर्च नहीं आता। बाजार में इसका थोक भाव करीब 130 रुपए और खुदरा 150 रुपए प्रति किलो है।
किचन में मां के पास खड़े थे तीन मासूम, तभी जोरदार धमाके के साथ फट गया प्रेशर कुकर
पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से एक महिला और उसके तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए। चारों घायलों का इलाज मोतिहारी के अस्पताल में चल रहा है।
बिहारशरीफ से बेतिया तक: बिहार के 8 जिले जिनके नाम का कोई शहर ही नहीं
बिहार के 8 जिले ऐसे हैं जहां जिले का नाम कुछ और है और उसका प्रशासनिक मुख्यालय किसी दूसरे नाम के शहर में स्थित है। नालंदा, भोजपुर और दोनों चंपारण समेत ये जिले अपनी इसी अनोखी पहचान के लिए चर्चित हैं।
मोतिहारी में पत्नी के प्रेमी की हत्या का खुलासा, साजिश रचने वाला पति गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित रामगढ़वा थाना क्षेत्र में अर्जुन पंडित की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति धनेश महतो को गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी जांच में पत्नी के कथित प्रेम संबंध से जुड़ी पूरी साजिश सामने आई।
बिहार का अनोखा 'भूल-भुलैया' चौक! एक ही जगह से फूटते हैं छह रास्ते, पास में बसा है पर्यटन का अनमोल खजाना
पूर्वी चंपारण के अरेराज में स्थित हल्दिया चौक अपनी अनूठी बनावट के लिए चर्चित है, जहां से छह जिलों की ओर रास्ते निकलते हैं। यह चौक सोमेश्वर महादेव मंदिर, अशोक स्तंभ और केसरिया स्तूप जैसे ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंचने का प्रवेश द्वार भी है।
बिहार का अनोखा 'तालाबों का गांव', जहां बाढ़ की मार ने लिख दी खुशहाली की नई कहानी
पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर स्थित बरियारिया गांव में आज करीब 200 तालाब हैं और ग्रामीण बड़े पैमाने पर मछली पालन कर आर्थिक रूप से मजबूत हो चुके हैं। कभी बाढ़ में फसलें बहाने वाला यह गांव अब समृद्धि की मिसाल बन गया है।
Motihari: एक और कारनामा! 60 दिन भी नहीं चली बिहार की यह नई सड़क, बिस्कुट की तरह भरभराई पुलिया
पूर्वी चंपारण के मधुबन-पताही मार्ग पर मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बनी 1.8 किमी लंबी सड़क और पुलिया उद्घाटन के महज 60 दिनों में ढह गई। घटिया निर्माण से नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
मोतिहारी: शराबी पिता ने 8 साल की मासूम बेटी को फर्श पर पटका, मौके पर ही मौत
पूर्वी चंपारण के चकिया स्थित बरमादिया गांव में रोटी को लेकर हुए मामूली विवाद में नशे में धुत पिता ने अपनी 8 वर्षीय बेटी को पक्के फर्श पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
91 साल की उम्र में भी फौलादी है इस बुजुर्ग का लिवर! एक बार में डकार जाते हैं 1 किलो दही, डाइट चार्ट उड़ा देगा होश
पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर निवासी 91 वर्षीय झप्सी महतो आज भी पूरी तरह स्वस्थ हैं और एक बार में 1 किलो तक दही आसानी से पचा लेते हैं। कभी मांसाहारी रहे झप्सी ने शाकाहार और कम तेल-मसाले को अपनाकर लंबी उम्र और तंदुरुस्ती की मिसाल कायम की है।
धान-गेहूं के साथ नींबू के 400 पौधे: खेती की राह बदली तो संवर गई किसान संजय सिंह की किस्मत, अब हो रही जमकर कमाई
पूर्वी चंपारण के किसान संजय सिंह ने पारंपरिक धान-गेहूं की खेती के साथ 3 से 4 एकड़ में नींबू के 400 से अधिक पौधे लगाकर अपनी आमदनी बढ़ाई और इलाके के किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।