उपनाम: कानूनी फैसला
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्कूल प्रिंसिपल को SC/ST एक्ट से मिली राहत, पति पर जारी रहेगी कानूनी कार्यवाही
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ दर्ज SC/ST एक्ट के आरोपों को खारिज कर दिया है, लेकिन उनके पति के मामले में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही जारी रखने का निर्देश दिया है।
सिर्फ आपराधिक मामला लंबित होने पर सरकारी कर्मचारी को नहीं निकाला जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि केवल क्रिमिनल केस पेंडिंग होने के आधार पर किसी सरकारी कर्मचारी की सेवाएं समाप्त करना गलत है। अदालत ने पीड़ित सिपाही को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने पत्नी की हत्या कर शव को टैंक में फेंकने वाले आरोपी को राहत देने से किया इनकार
अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने और उसके शव को टुकड़े करके सेप्टिक टैंक में छिपा देने वाले आरोपी की जमानत याचिका दिल्ली उच्च न्यायालय ने ठुकरा दी है।
असम में पहली पत्नी को मिलेगी पति की सैलरी का 20 फीसदी हिस्सा, दूसरी शादी करने वालों पर कड़ा प्रहार
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक सख्त नियम लागू करने की घोषणा की है, जिसके तहत बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन का 20 प्रतिशत हिस्सा पहली पत्नी को दिया जाएगा।
महिलाओं को डायन बताकर हत्या करना लोकतंत्र के लिए खतरा, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने 1998 के ओडिशा डायन हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। कोर्ट ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अंधविश्वास के नाम पर महिलाओं की प्रताड़ना संवैधानिक लोकतंत्र के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा है।
2021 में बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों को मिलेगा 73.29 लाख का मुआवजा
दिल्ली के मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम को 73.29 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है, जो एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मेट्रो कर्मी के परिवार को मिलेगा।
मां के साथ दुष्कर्म का मामला: 10 साल तक जेल में काटने के बाद आरोपी बरी, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच ने एक व्यक्ति को मां से दुष्कर्म के आरोप से बरी कर दिया है। ट्रायल कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद यह आरोपी 10 साल से सलाखों के पीछे था, लेकिन सबूतों के अभाव में अब उसे रिहा कर दिया गया है।
बेगुनाह शख्स ने 22 साल काटे सलाखों के पीछे, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिपल मर्डर केस में सुनाई बड़ी टिप्पणी
ओडिशा के अर्जुन जानी को ट्रिपल मर्डर केस में 22 साल की जेल के बाद सुप्रीम कोर्ट ने निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया है। अदालत ने इस घटना को आपराधिक न्याय प्रणाली की सामूहिक विफलता बताया है।
इंदौर डबल मर्डर केस: च्युइंग गम बनी कातिल के सजा का आधार, कोर्ट ने सुनाई दोहरी उम्रकैद
इंदौर में साल 2020 में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने आरोपी धनंजय यादव को दोषी करार देते हुए दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस केस को सुलझाने में घटनास्थल से मिली एक च्युइंग गम से मिले डीएनए साक्ष्य ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई।
अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शादी के बाद भी बेटी और बहन का अधिकार बरकरार
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए स्पष्ट किया है कि केवल शादीशुदा होने के आधार पर किसी बेटी या बहन को अनुकंपा नियुक्ति से वंचित करना असंवैधानिक है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट का सख्त रुख, कहा- हर्ष फायरिंग के लिए नहीं होते लाइसेंसी हथियार, कारतूसों का हिसाब रखना अनिवार्य
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि शस्त्र लाइसेंस का उपयोग केवल आत्मरक्षा के लिए है न कि हर्ष फायरिंग के लिए। कोर्ट ने लाइसेंस धारकों को अपने उपयोग किए गए कारतूसों का पूरा ब्योरा रखने का निर्देश दिया है।
नूंह किशोर हत्या और दुष्कर्म मामला: दोषी को 20 साल की कठोर कैद, कोर्ट ने लगाया 45 हजार का जुर्माना
हरियाणा के नूंह में साल 2019 के एक सनसनीखेज मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है, जिसमें 17 वर्षीय किशोर के साथ दरिंदगी और हत्या के दोषी को सजा मिली है।
पति की ही जिम्मेदारी नहीं, परिवार के खर्च में पत्नी को भी करना होगा योगदान: बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए साफ किया है कि वैवाहिक खर्चों में समानता का अधिकार चुनिंदा नहीं हो सकता है। कोर्ट ने पति पर भरण-पोषण का बोझ कम करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कमाने वाली पत्नी को भी परिवार और बच्चे की जरूरतों का खर्च स...
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, नाबालिग रेप पीड़िता को 25 सप्ताह के गर्भ को हटाने की मिली अनुमति
बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे गर्भपात कराने की कानूनी मंजूरी दे दी है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि अनचाही गर्भावस्था को आगे बढ़ाना पीड़िता के मौलिक अधिकारों का हनन है।
मुंबई: iPhone 14 Pro ऑर्डर करने पर मिला दाढ़ी का तेल, फ्लिपकार्ट को देने होंगे 1.81 लाख रुपये
मुंबई के एक ग्राहक के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां आईफोन की जगह दाढ़ी बढ़ाने का तेल मिलने पर उपभोक्ता आयोग ने फ्लिपकार्ट को भारी हर्जाना भरने का निर्देश दिया है।