उपनाम: झारखंड
मौज-मस्ती की उम्र में मिसाल बनी अंशिका, गरीब बच्चों को मुफ्त पढ़ातीं और पॉकेट मनी से खरीदतीं कॉपी-पेंसिल
जमशेदपुर की ग्रेजुएशन छात्रा अंशिका हर दिन 20 से 25 गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देती हैं और अपनी पॉकेट मनी बचाकर उनके लिए पढ़ाई का सामान भी खरीदती हैं।
बोकारो में गर्मी का देसी इलाज: तारकुल फल की धूम, खरीदारों की लगी कतार
बोकारो के सेक्टर-12 मोड़ पर इन दिनों ताड़ का फल यानी तारकुल लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। पानी से भरपूर यह मौसमी फल जहां गर्मी में राहत देता है, वहीं कई ग्रामीण परिवारों की आजीविका का सहारा भी है।
बिहार-झारखंड के सियासी संकेत: हेमंत-तेजस्वी ने परिवारवाद से बनाई दूरी, नीतीश ने लगाई मुहर, कुशवाहा की नहीं चली
क्षेत्रीय दलों के लिए परिवारवाद बार-बार राजनीतिक नुकसान का कारण बनता रहा है, फिर चाहे वह पश्चिम बंगाल हो, तमिलनाडु, बिहार या उत्तर प्रदेश। हालांकि हेमंत सोरेन और उमर अब्दुल्ला जैसे कुछ नेता इसके अपवाद बने हुए हैं।
जमशेदपुर के पार्वती घाट पर बना 'देवात्मा उद्यान', अब नन्हें बच्चों को मिलेगी सम्मानजनक अंतिम विदाई
जमशेदपुर के पार्वती घाट परिसर में नवजात से लेकर करीब पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार के लिए विशेष रूप से देवात्मा उद्यान विकसित किया गया है। फूलों और हरियाली से सजे इस स्थल को इस तरह तैयार किया गया है कि यह श्मशान घाट नहीं, बल्कि एक शांत बगीचे जैस...
रांची के 77 वर्षीय पुजारी की युवाओं जैसी फुर्ती, रोज दो रोटी और सत्तू में छिपा है फिटनेस का राज
रांची के 77 साल के पुजारी शंभू पाठक सादा खानपान, रोज सत्तू, दो रोटी और दूध के सहारे आज भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। पहाड़ पर बने मंदिर तक रोज चढ़ाई और घर का बना भोजन ही उनकी सेहत का असली राज है।
100-50 नहीं, 500 बार डूबते लोगों के लिए मसीहा बने मजहरूल बारी, अब सिखा रहे पानी में बचाव के गुर
जमशेदपुर के स्कूबा डाइवर और टाटा स्टील सिक्योरिटी सर्विसेज में सब इंस्पेक्टर मजहरूल बारी अब तक 500 से ज्यादा लोगों की जान बचा चुके हैं और लोगों को जल सुरक्षा व रेस्क्यू की ट्रेनिंग भी देते हैं। उनका कहना है कि सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
सक्सेस स्टोरी: लंदन की CA कनिका और नेवी कैप्टन राहुल की प्रेम कहानी, नौकरी छोड़ रांची में खड़ा किया रेस्टोरेंट ब्रांड
रांची के राहुल और कनिका ने एजुकेशन लोन चुकाने के बाद नेवी की नौकरी छोड़कर मल्हारी रेस्टोरेंट ब्रांड खड़ा किया, जिसकी दो ब्रांच और एक बैंकट हॉल हैं और अब वे एक और होटल खोलने की तैयारी में हैं।
राज्यसभा चुनाव से पहले सीएम हेमंत सोरेन की रणनीतिक बैठक, उम्मीदवारों की जीत के लिए दिए मंत्र
राज्यसभा चुनाव से पहले रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों की अहम बैठक की, जिसमें जेएमएम और कांग्रेस एक-एक सीट पर लड़ने पर सहमत हुए। महागठबंधन को दोनों सीटें जीतने का भरोसा है और दोनों उम्मीदवार कल एक साथ नामांकन दाखि...
एयर होस्टेस से 'बांसा घर' की मालकिन तक: पिंकी ने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ मोमोज से कमाए महीने के 50 हजार
झारखंड के बोकारो जिले की पिंकी कुमारी ने गुड़गांव की कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर अपने गांव में फास्ट फूड स्टॉल शुरू किया और आज शाकाहारी मोमोज बेचकर हर महीने 40 से 50 हजार रुपये तक कमा रही हैं।
55 साल की पूनम का दादी-नानी वाला स्वाद बना कमाई का जरिया, चावल की चिरौरी और तिसी की बड़ी के लिए घर तक आते ऑर्डर
रांची की 55 वर्षीय पूनम देवी साबूदाना पापड़, चावल की चिरौरी, तिसी की बड़ी और करीब 50 तरह के अचार बनाकर अच्छी कमाई कर रही हैं। पुराने पारंपरिक स्वाद की चाह में लोग खुद उनके घर पहुंचकर ऑर्डर देते हैं।
कोडरमा: जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल, पुलिस की भूमिका पर सवाल
कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीन को लेकर हुए हिंसक विवाद में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी, मां और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले से सूचना देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर विधायक...
झारखंड के पलामू में बनेगा देश का पहला मानव-हाथी संघर्ष शोध केंद्र, AI से होगी हाथियों की निगरानी
पलामू टाइगर रिजर्व में रहने वाले करीब 180 एशियाई हाथियों के व्यवहार को समझने और मानव-हाथी टकराव कम करने के लिए देश का पहला अत्याधुनिक अनुसंधान केंद्र बनाया जाएगा, जहां AI और 'हमार हाथी' एप से इनकी निगरानी होगी।