उपनाम: बिहार समाचार
अपने से 12 साल छोटे युवक से प्रेम, राज खुला तो पति ने मंदिर में करा दी पत्नी की शादी
नालंदा के इस्लामपुर प्रखंड के कटवारसलपुर गांव में तीन बच्चों की मां ने अपने से 12 साल छोटे 24 वर्षीय युवक से मंदिर में शादी रचा ली। राज खुलने के बाद पति ने पत्नी के साथ रहने से इनकार कर खुद ही दोनों की शादी करा दी।
पाटलिपुत्र स्टेशन उपद्रव: क्या वाकई ट्रेन लेट होने से भड़के परीक्षार्थी या परदे के पीछे थी सोची-समझी साजिश?
पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर सिपाही भर्ती परीक्षार्थियों की भीड़ में हुई पत्थरबाजी और तोड़फोड़ में रेल आईजी समेत पुलिसकर्मी घायल हुए। प्रशासन इसे महज परीक्षा की अव्यवस्था नहीं, बल्कि असामाजिक तत्वों की सुनियोजित साजिश मान रहा है और जांच के लिए एसआईट...
पटना के 'ज्ञान बिंदु GS एकेडमी' से जुड़े रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के होटल में मौत, 5 हिरासत में
पटना के चर्चित कोचिंग संस्थान 'ज्ञान बिंदु GS एकेडमी' के संस्थापक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में मौत हो गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
दानापुर-पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षार्थियों का बवाल, पथराव में आईजी जितेंद्र राणा समेत कई थानेदार जख्मी
बिहार के दानापुर और पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह ट्रेन लेट होने से नाराज परीक्षार्थियों ने हंगामा और पथराव किया, जिसमें आईजी जितेंद्र राणा समेत कई थाना प्रभारी घायल हो गए।
बेटे की जान बचाने में करंट की चपेट में आई मां, बेहोश होने पर परिवार ले गया 'बिजली बाबा' के पास
बेगूसराय में एक महिला अपने बेटे को करंट से बचाने के दौरान खुद बिजली की चपेट में आ गई और बेहोश हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक के लिए बाबा के पास ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
बेगूसराय में आयकर विभाग की छापेमारी, चर्चित कारोबारी के ठिकानों पर घंटों चली जांच, व्यापारी वर्ग में खलबली
बेगूसराय के एक प्रतिष्ठित कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने कई घंटे तक छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं को लेकर की गई, हालांकि विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
किचन में मां के पास खड़े थे तीन मासूम, तभी जोरदार धमाके के साथ फट गया प्रेशर कुकर
पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से एक महिला और उसके तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए। चारों घायलों का इलाज मोतिहारी के अस्पताल में चल रहा है।
गया में दर्दनाक हादसा: पहले सड़क दुर्घटना, फिर रास्ते में बिगड़ी एंबुलेंस, छात्र उज्ज्वल की मौत से भड़के लोग
गया के शेरघाटी में सड़क हादसे में घायल 12 वर्षीय छात्र उज्ज्वल कुमार को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एंबुलेंस खराब हो गई और इलाज में देरी से उसकी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मुजफ्फरपुर के अरविंद मिश्रा की अनूठी पहल, नीम-बबूल और गोबर से तैयार किया आयुर्वेदिक दंतमंजन, नौ जड़ी-बूटियों का संगम
मुजफ्फरपुर के कांटी निवासी अरविंद कुमार मिश्रा नीम-बबूल की छाल और देशी गाय के गोबर समेत नौ प्राकृतिक सामग्रियों से बना आयुर्वेदिक दंतमंजन तैयार कर रहे हैं, जिसकी मांग आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों तक पहुंच चुकी है।
शादी से पहले दुल्हन से मिलने पहुंचा युवक, गश्ती पुलिस ने दबोचा, फिर थाने के सामने मंदिर में हुआ विवाह
मुंगेर में शादी तय होने के बाद होने वाली दुल्हन से मिलने देर रात पहुंचे युवक को गश्ती पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन मामला विवाद के बजाय दोनों परिवारों की सहमति से थाने के सामने मंदिर में विवाह तक पहुंच गया।
बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों का देसी जुगाड़, गुलेटी और मिट्टी की गोली से कोसों दूर भागते हैं उत्पाती बंदर
मधुबनी के कई गांवों में बंदरों के उत्पात से तंग आकर ग्रामीणों ने लकड़ी की गुलेटी और मिट्टी की गोली का देसी तरीका अपनाया है, जिससे बिना ज्यादा चोट पहुंचाए बंदरों को भगाया जा रहा है।
टेंडर घोटाला: रिशु श्री की न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ी, बेउर जेल में रहेंगे बंद
बिहार के चर्चित टेंडर घोटाला मामले में आरोपी ठेकेदार रिशु श्री को निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ा दी। उन्हें पहले 14 दिनों के लिए बेउर जेल भेजा गया था और अब अवधि अगले 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई...
'पापा, मुझे जहर दे दिया...' और थम गई एक मां की सांसें, मुंगेर में दहेज की भेंट चढ़ी बेटी, सूनी हुई एक साल की बच्ची की गोद
मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की जान चली गई। मायके फोन कर बेटी ने जहर दिए जाने की बात कही और कुछ ही घंटों में दम तोड़ दिया, पीछे रह गई एक साल की मासूम।
ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद की जमानत अर्जी पर आज फैसला, पटना जिला अदालत पर लगीं निगाहें
पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद की नियमित जमानत याचिका पर आज पटना जिला एवं सत्र न्यायालय में अहम सुनवाई होगी। निचली अदालत से अर्जी खारिज होने के बाद उन्होंने जिला अदालत का रुख किया है।
मंदिर के लिए ईंट चुराने गए पुजारी को हुआ साक्षात हनुमान का अनुभव, मधुबनी में खड़ा कर दिया भव्य पंचमुखी हनुमान मंदिर
मधुबनी गांव में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बाईपास किनारे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर की स्थापना से जुड़ी कहानी श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय है। मंदिर के पुजारी जनार्दन पंडित के अनुसार करीब 10 वर्ष पहले ईंट चुराने के दौरान हुए एक आध्यात्मिक अनुभव ने उनका जीवन ह...