उपनाम: बिहार समाचार
पटना के पंडित ओम तिवारी का अनूठा संकल्प: दक्षिणा से करेंगे गरीब बेटियों का कन्यादान
पटना के पंचरूपी हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित ओम तिवारी ने एक अनोखा संकल्प लिया है. उन्होंने अपनी दक्षिणा और निजी आय से हर साल एक जरूरतमंद बेटी की शादी कराने का फैसला किया है, जिसकी सभी तरफ सराहना हो रही है.
गया जंक्शन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़, मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद उमड़ा सैलाब
बिहार पुलिस मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा खत्म होने के बाद घर लौट रहे हजारों अभ्यर्थियों से गया रेलवे जंक्शन खचाखच भर गया। ट्रेन में चढ़ने की होड़ में कई अभ्यर्थी इमरजेंसी खिड़कियों से अंदर घुसते दिखे।
पूर्णिया: एक परिवार के दुख ने जगाई चेतना, गांव ने पंचनामा बनाकर किया मृत्यु भोज का सामूहिक बहिष्कार
पूर्णिया के मरंगा बिंद टोला वार्ड नंबर 8 के ग्रामीणों ने मृत्यु भोज प्रथा का सामूहिक बहिष्कार करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। एक ही परिवार में मां और बेटे की मौत के बाद कर्ज और सामाजिक दबाव से जूझ रहे परिवार की पीड़ा देखकर गांव वालों ने पंचनामा तैयार कर इ...
पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र होगा, सीएम सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि बिहार की राजधानी पटना का नाम बदलकर अब पाटलिपुत्र रखा जाएगा।
गोपालगंज में बिजली मीटर की चिंगारी बनी काल, किराना दुकान में लगी आग से दुकानदार की मौत
गोपालगंज के विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र में बिजली मीटर से निकली चिंगारी के कारण किराना दुकान में आग लग गई, जिसमें अंदर सो रहे 54 वर्षीय दुकानदार झुलस गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर आरा में बिजली के खंभे में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया।
बिहार में जातिसूचक और दोहरे अर्थ वाले अश्लील गानों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बिहार सरकार ने सार्वजनिक स्थानों और कार्यक्रमों में जातिसूचक तथा दोहरे अर्थ वाले अश्लील गाने बजाने या गाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है। सरकार का कहना है कि ऐसे गानों से सार्वजनिक शांति भंग होती है।
दरभंगा के नवीन ने आंगन में उगाई शुद्ध परवल, 6 महीने से नहीं गए बाजार, पूरा परिवार खा रहा ताजी सब्जी
दरभंगा के नवीन कुमार पांडे ने घर के दरवाजे की खाली जमीन पर परवल की बेल लगाई और बीते 6 महीने से उनका 10 लोगों का परिवार बिना बाजार गए ताजी, केमिकल-मुक्त परवल खा रहा है।
खान सर के बॉडीगार्ड को राहत नहीं, जमानत याचिका पर टली सुनवाई, अब 20 जून को होगा फैसला
फायरिंग के आरोपी खान सर के बॉडीगार्ड की जमानत याचिका पर जिला जज की अदालत ने कोई फैसला नहीं सुनाया और अपडेटेड केस डायरी तलब करते हुए अगली सुनवाई 20 जून को तय की है।
दरभंगा रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट में फंसे 17 यात्री, मच गई अफरा-तफरी; सुरक्षित निकाले गए सभी
दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 की लिफ्ट में अचानक खराबी आने से 17 यात्री अंदर फंस गए। RPF और GRP की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
इंसानियत शर्मसार: आम लदा पिकअप पलटा, घायल दंपती तड़पते रहे और लोग लूटते रहे आम
मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र में आम से लदा पिकअप पलटने के बाद घायल दंपती सड़क पर तड़पता रहा, जबकि भीड़ मदद के बजाय बिखरे आम बटोरने में जुटी रही। इलाज के दौरान 40 वर्षीय आम कारोबारी अजय पासवान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
'खान सर ने ही करवाई हत्या', रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत पर तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज दावा
ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत के मामले में आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने खान सर पर हत्या करवाने का गंभीर आरोप लगाया है।
रौशन आनंद को मिली जमानत, 12 दिन बाद जेल से रिहाई; भाई की मौत के बीच आज होगा अंतिम संस्कार
खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े फायरिंग और विवाद मामले में बेउर जेल भेजे गए ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसी बीच नेपाल में उनके भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत हो गई, जिनका अंतिम संस्कार आज होगा।
"जिनसे झगड़ा था, उन्होंने ही हत्या कराई": प्रिंस की मौत पर तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा
ज्ञान बिंदु कोचिंग के फाउंडर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत को लेकर तेज प्रताप यादव ने दो गुटों के विवाद में हत्या कराए जाने का आरोप लगाया, जबकि नेपाल पुलिस ने उसके कमरे से एपिलेप्सी की दवा बरामद होने की बात कही है।
स्कूल में खाना बना रहे रसोइये की संदिग्ध मौत, अचानक पेट और सीने में दर्द उठा और चली गई जान
बेगूसराय के गंगा ग्लोबल स्कूल में बीते पांच साल से रसोइये का काम कर रहे राजकुमार शाह को अचानक पेट और सीने में दर्द उठा और अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। प्रिंसिपल के अनुसार मौत की वजह दिल का दौरा प्रतीत हो रही है, जबकि असल कार...
बेगूसराय: पर्यटन के नाम पर ढहा 100 साल पुराना स्कूल, 6 महीने से पढ़ाई बंद; मासूम बच्चे पर्यटकों से लगा रहे गुहार— 'मेरा स्कूल खुलवा दो'
बेगूसराय के कावर झील और जयमंगलागढ़ इलाके में 100 साल पुराने स्कूल को पर्यटन विकास के नाम पर बंद कर तोड़ दिया गया, जिससे करीब 6 महीने से बच्चों की पढ़ाई ठप है। 12 साल का कृष्ण कुमार और 6 साल का सोनू हर पर्यटक से स्कूल फिर खुलवाने की अपील कर रहे हैं।