उपनाम: बिहार समाचार
मुजफ्फरपुर में अजब लापरवाही: ज़िंदा बुज़ुर्ग महिला को रिकॉर्ड में बता दिया मृत, पेंशन भी बंद, खुद को ज़िंदा साबित करने में जुटीं
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय विधवा महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया, जिसके चलते उनकी पेंशन रोक दी गई है। अब यह मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है।
बिजली गुल थी, गर्मी से बचने घर के बाहर सो रहे थे लोग, बेकाबू ट्रैक्टर ने बच्ची सहित 7 को रौंदा
बिहार के सारण जिले के मशरख में ट्रांसफार्मर जलने से बिजली गुल थी और भीषण गर्मी के चलते लोग सड़क किनारे सो रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में एक 5 वर्षीय बच्ची समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
खान सर मामला: गिरफ्तारी होगी या सरेंडर करेंगे फैजल खान? आज तस्वीर होगी साफ, पुलिस एक्शन मोड में
पटना स्थित कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग के मामले में बिहार के चर्चित शिक्षाविद खान सर उर्फ फैजल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। माना जा रहा है कि आज इस बात का फैसला हो सकता है कि वे गिरफ्तार होंगे या खुद सरेंडर करेंगे।
जहानाबाद की पहचान बना चनाचूर, सैदपुर गांव के 25 घरों में तैयार होता है ट्रेन का यह मशहूर नाश्ता, महिलाएं संभाल रहीं रोजगार की कमान
जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड स्थित सैदपुर गांव में करीब 20 से 25 घरों में चनाचूर बनाया जाता है, जो ट्रेनों और स्टेशनों पर खूब बिकता है। इस घरेलू कारोबार के जरिए गांव की महिलाएं अपने परिवार की आजीविका चला रही हैं।
चोरी कबूली, रकम भी लौटाई, फिर भी मिली सजा; समस्तीपुर में पंचायत के फैसले पर भड़के लोग
समस्तीपुर के बढ़ौना गांव में चोरी के आरोपी किशोर को पंचायत के आदेश पर पिता के हाथों पिटवाने और 100 बार उठक-बैठक कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
35 दिनों के इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर लौटी रफ्तार, BRO के बेली ब्रिज से शुरू हुआ आवागमन
गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर करीब 35 दिनों बाद वाहनों का परिचालन फिर शुरू हो गया है। बीआरओ द्वारा तैयार बेली ब्रिज का उद्घाटन कर सेतु को हल्के वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था के साथ खोल दिया गया।
खान सर ने न किया सरेंडर, न ली जमानत; पटना पुलिस भी जल्दबाजी में नहीं, अब सोमवार पर टिकी निगाहें
पटना के कोचिंग गोलीकांड में फैजल खान उर्फ खान सर ने शनिवार को न सरेंडर किया और न अग्रिम जमानत याचिका दाखिल हुई। अब उनकी कानूनी टीम सोमवार 8 जून को पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी देगी।
खान सर की कोचिंग पर सील का खतरा, फायर ब्रिगेड के डीआईजी ने बताई असली वजह
फायर ब्रिगेड के डीआईजी मनोज कुमार नट के मुताबिक पटना में खान सर की कोचिंग ऑडिट के दौरान कई मानकों पर खरी नहीं उतरी, जिसके चलते उसे सील किया जा सकता है। इसी बीच कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में खान सर पर कानूनी शिकंजा भी कसता जा रहा है।
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में मृतकों की संख्या 7 पहुंची, प्रशासन सख्त, कई नर्सिंग होम सील
मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड में एक और मरीज की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा सात हो गया है। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम की व्यापक जांच शुरू कर कई को सील कर दिया है।
गर्मी की छुट्टियों में 'देवभाषा' का पाठ: महिषी में बच्चों को संस्कृत, संस्कार और संस्कृति से जोड़ने की प्रेरक मुहिम शुरू
सहरसा के महिषी स्थित उग्रतारा वेद विद्या केंद्र में ग्रीष्मकालीन संस्कृत शिक्षा जागृति कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें बच्चों और युवाओं को संस्कृत भाषा के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ा जा रहा है।
खिचड़ी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक ही परिवार के चार सदस्य अस्पताल में भर्ती, हालत नाज़ुक
लखीसराय जिले के किरणपुर गांव में शनिवार को बनी खिचड़ी खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोग फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए। पति-पत्नी और उनके दो बेटों का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है और सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खान सर हुए अंडरग्राउंड, रातभर तलाशती रही पुलिस, कोर्ट में सरेंडर की चर्चा
खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। सूत्रों के अनुसार वे अंडरग्राउंड हो गए हैं और कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं।
पटना फायरिंग कांड: खान सर पर कसा शिकंजा, किसी भी समय हो सकती है गिरफ्तारी
पटना में हुई फायरिंग के मामले में खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। पैतृक गांव में भी उनके स्वभाव को लेकर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
खान सर कोचिंग सेंटर से चुपके से रवाना, 'अंडरग्राउंड' होने की अटकलें तेज, पुलिस सतर्क
पटना के मुसल्लहपुर हाट में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञानबिंदु कोचिंग के पोस्टर विवाद के बाद फैजल खान के कोचिंग सेंटर से गायब होने की चर्चा गरम है। हालांकि प्रशासन या पुलिस की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मुजफ्फरपुर अग्निकांड: एक और मरीज की मौत से आंकड़ा 6 पहुंचा, FIR के बाद अस्पतालकर्मी हिरासत में
मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलसे ब्रजनंदन राय की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।