उपनाम: बिहार समाचार
गया में दर्दनाक हादसा: पहले सड़क दुर्घटना, फिर रास्ते में बिगड़ी एंबुलेंस, छात्र उज्ज्वल की मौत से भड़के लोग
गया के शेरघाटी में सड़क हादसे में घायल 12 वर्षीय छात्र उज्ज्वल कुमार को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एंबुलेंस खराब हो गई और इलाज में देरी से उसकी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मुजफ्फरपुर के अरविंद मिश्रा की अनूठी पहल, नीम-बबूल और गोबर से तैयार किया आयुर्वेदिक दंतमंजन, नौ जड़ी-बूटियों का संगम
मुजफ्फरपुर के कांटी निवासी अरविंद कुमार मिश्रा नीम-बबूल की छाल और देशी गाय के गोबर समेत नौ प्राकृतिक सामग्रियों से बना आयुर्वेदिक दंतमंजन तैयार कर रहे हैं, जिसकी मांग आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों तक पहुंच चुकी है।
शादी से पहले दुल्हन से मिलने पहुंचा युवक, गश्ती पुलिस ने दबोचा, फिर थाने के सामने मंदिर में हुआ विवाह
मुंगेर में शादी तय होने के बाद होने वाली दुल्हन से मिलने देर रात पहुंचे युवक को गश्ती पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन मामला विवाद के बजाय दोनों परिवारों की सहमति से थाने के सामने मंदिर में विवाह तक पहुंच गया।
बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों का देसी जुगाड़, गुलेटी और मिट्टी की गोली से कोसों दूर भागते हैं उत्पाती बंदर
मधुबनी के कई गांवों में बंदरों के उत्पात से तंग आकर ग्रामीणों ने लकड़ी की गुलेटी और मिट्टी की गोली का देसी तरीका अपनाया है, जिससे बिना ज्यादा चोट पहुंचाए बंदरों को भगाया जा रहा है।
टेंडर घोटाला: रिशु श्री की न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ी, बेउर जेल में रहेंगे बंद
बिहार के चर्चित टेंडर घोटाला मामले में आरोपी ठेकेदार रिशु श्री को निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ा दी। उन्हें पहले 14 दिनों के लिए बेउर जेल भेजा गया था और अब अवधि अगले 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई...
'पापा, मुझे जहर दे दिया...' और थम गई एक मां की सांसें, मुंगेर में दहेज की भेंट चढ़ी बेटी, सूनी हुई एक साल की बच्ची की गोद
मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की जान चली गई। मायके फोन कर बेटी ने जहर दिए जाने की बात कही और कुछ ही घंटों में दम तोड़ दिया, पीछे रह गई एक साल की मासूम।
ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद की जमानत अर्जी पर आज फैसला, पटना जिला अदालत पर लगीं निगाहें
पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद की नियमित जमानत याचिका पर आज पटना जिला एवं सत्र न्यायालय में अहम सुनवाई होगी। निचली अदालत से अर्जी खारिज होने के बाद उन्होंने जिला अदालत का रुख किया है।
मंदिर के लिए ईंट चुराने गए पुजारी को हुआ साक्षात हनुमान का अनुभव, मधुबनी में खड़ा कर दिया भव्य पंचमुखी हनुमान मंदिर
मधुबनी गांव में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बाईपास किनारे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर की स्थापना से जुड़ी कहानी श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय है। मंदिर के पुजारी जनार्दन पंडित के अनुसार करीब 10 वर्ष पहले ईंट चुराने के दौरान हुए एक आध्यात्मिक अनुभव ने उनका जीवन ह...
मधेपुरा कोर्ट में बीच रास्ते में थमी लिफ्ट, घंटों कैद रहे 11 वकील; परिसर में मचा हड़कंप
बिहार के मधेपुरा व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं से भरी लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में खराब हो गई और उसमें सवार 11 वकील करीब डेढ़ घंटे तक अंदर फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
दरभंगा: यात्रियों से भरी नाव नदी में समाई, 3 महिलाओं का अब तक पता नहीं; तरवारा घाट पर मचा कोहराम
दरभंगा के किरतपुर प्रखंड स्थित तरवारा घाट के रिंग बांध के पास मूंग की फसल तोड़ने जा रहे 13 लोगों से भरी नाव डूब गई। 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 3 महिलाएं अब भी लापता हैं।
खान सर बनाम रौशन आनंद: आज खान सर के गार्डों की जमानत पर कोर्ट का फैसला, क्या हाई कोर्ट जाएंगे रौशन आनंद?
खान सर और रौशन आनंद विवाद में आज खान सर के दो जेल में बंद सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर अदालत फैसला सुना सकती है, जबकि रौशन आनंद की जमानत खारिज होने के बाद नाराज छात्र पटना की सड़कों पर उतर आए हैं।
गया में 'लुटेरी दुल्हन' का कारनामा: सात फेरे के बाद जेवर-नकदी समेटकर हुई रफूचक्कर
गया के बेलागंज थाना क्षेत्र में एक दुल्हन ने शादी की पूरी रस्में निभाने के बाद सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर अपने परिवार समेत फरार हो गई। राजस्थान से आए दूल्हे गणेश साव ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति पर फेंका गया मोबिल, परिसर में मचा हड़कंप; छात्रों में आक्रोश
छपरा स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. (डॉ.) परमेंद्र कुमार बाजपेई पर कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मोबिल फेंक दिया। घटना के बाद पूरे कैंपस में तनाव है और छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बिहार में कोचिंग संस्थानों पर कसेगा शिकंजा, सीएम सम्राट चौधरी ने जारी किए कड़े निर्देश; पढ़ें पूरी जानकारी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में चल रहे कोचिंग संस्थानों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पटना में दो कोचिंग केंद्रों के बीच हुए टकराव के बाद यह कदम उठाया गया है।
अपने खिलाफ दर्ज मामलों के विरुद्ध पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर, दायर की क्रिमिनल रिट याचिका
मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर फैसल खान उर्फ खान सर ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने एफआईआर रद्द करने या उस पर रोक लगाने की मांग की है।