लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित पीएम बन गए हैं और उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
एक टीवी परिचर्चा में पैनलिस्टों ने ममता बनर्जी की संभावित रणनीति, INDIA गठबंधन को स्थायी रूप देने की कोशिश और मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की मुश्किलों पर विस्तार से बात की।
दक्षिण-पूर्व एशिया में सक्रिय साइबर ठगी गिरोहों से जुड़े मानव तस्करी नेटवर्क पर CBI ने शिकंजा कसते हुए दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विदेश में नौकरी का झांसा देकर भारतीयों को म्यांमार और कंबोडिया के 'स्कैम कंपाउंड्स' में भेजा जाता था।
झारखंड के पलामू जिले में किसान काला नमक किरण धान की खेती अपनाकर बेहतर मुनाफा कमा रहे हैं, जिसका सुगंधित चावल बाजार में 150 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिकता है।
मंगलवार शाम दिल्ली-एनसीआर में तेज धूल भरी हवाओं और बूंदाबांदी के बीच मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया, वहीं यूपी के मथुरा और इटावा में तेज हवाओं से नुकसान हुआ। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 18 जून 2026 तक यूरोप के दौरे पर रहेंगे, जहां वे फ्रांस और स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे और फ्रांस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
वर्ल्ड बैंक के डायरेक्टर नीलकंठ मिश्रा के मुताबिक एआई की होड़ में भारत अभी अमेरिका और चीन से पीछे है। उन्होंने उन चुनौतियों और रणनीतिक बदलावों का जिक्र किया है, जिनके दम पर भारत इस रेस में अपनी जगह बना सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दो बालिगों के बीच आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध किसी के चरित्र को आंकने का आधार नहीं हो सकते, और रिश्ते का शादी तक न पहुंचना अपने आप में धोखा या अपराध नहीं माना जा सकता।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के रावलकोट में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई। भारत ने इस बर्बरता पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने की अपील की है।
केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में 1979 से लागू शराबबंदी समाप्त कर दी गई है और अब कड़े नियंत्रण व लाइसेंस व्यवस्था के साथ शराब बिक्री की अनुमति दी जाएगी। पर्यटन को बढ़ावा देना इस फैसले की प्रमुख वजह बताई जा रही है।
कृषि विशेषज्ञ के अनुसार जून के महीने में चार खास फसलें लगाकर किसान कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। एक एकड़ में महज 15 से 20 हजार रुपये की लागत पर चार महीने में 2 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी संभव है।
दिल्ली में 25 विपक्षी दलों की इंडी अलायंस बैठक के बीच तृणमूल कांग्रेस तीन गुटों में बंटती दिखी, जब 28 में से बीस सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। ममता बनर्जी की पार्टी इस वक्त बैसाखियों पर टिकी नजर आ रही है।
मंगलुरु में हनी ट्रैप और ब्लैकमेल के जरिए एक व्यापारी से करीब दो साल में 2.77 करोड़ रुपये वसूलने के आरोप में पुलिस ने यूथ कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी निजाम और उसके साथी जितेश को गिरफ्तार किया है।
उत्तराखंड के खटीमा में निकाह के दौरान दहेज और मेहर की रकम को लेकर हुए विवाद में दुल्हन के पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने दूल्हे और बारातियों को बंधक बनाकर मारपीट की।
कर्नाटक में पोर्टफोलियो बंटवारे को लेकर असंतोष बरकरार है। बेंगलुरु विकास मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा और विधायक रिजवान अरशद अपनी नाराजगी लेकर पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।