नूंह में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, 18 एकड़ में बसी तीन अवैध कॉलोनियां जमींदोज दिल्ली एक घंटा पहले 2
नूंह के कंट्रोल्ड एरिया स्थित भिरावटी और रिठोरा राजस्व एस्टेट में प्रशासन ने 18 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित तीन कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कई पक्के निर्माण, बाउंड्री वॉल और सड़क नेटवर्क गिराए गए।

नूंह। जिले के कंट्रोल्ड एरिया में अवैध निर्माणों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। संबंधित विभाग ने भिरावटी और रिठोरा राजस्व एस्टेट में करीब 18 एकड़ क्षेत्र में बसाई गई तीन अनधिकृत कॉलोनियों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। इस दौरान अवैध तरीके से खड़े किए गए कई पक्के ढांचे, बाउंड्री वॉल और सड़कों के पूरे नेटवर्क को भी गिरा दिया गया।

भिरावटी में पहली कॉलोनी पर कार्रवाई

डीटीपी अधिकारी बिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व एस्टेट भिरावटी में लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में बसी एक अनधिकृत कॉलोनी को सबसे पहले निशाने पर लिया गया। यहां छत तक तैयार हो चुके 6 मकानों, 10 बाउंड्री वॉल, दो डीपीसी और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।

दूसरी और तीसरी कॉलोनी भी हटाई गई

इसी प्रकार भिरावटी में ही करीब 10 एकड़ में विकसित दूसरी अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाते हुए एक निर्माण, एक बाउंड्री वॉल और डब्ल्यूबीएम सड़क नेटवर्क को गिरा दिया गया। वहीं राजस्व एस्टेट रिठोरा में लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से बनी तीसरी कॉलोनी को भी हटा दिया गया। इस कड़ी कार्रवाई में एक प्रॉपर्टी डीलर का दफ्तर, बिजली के खंभे और डब्ल्यूबीएम सड़क नेटवर्क को भी तोड़ा गया।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

अभियान के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि कंट्रोल्ड एरिया में बिना किसी अनुमति के अवैध कॉलोनियां खड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!