तृणमूल कांग्रेस में बगावत के बीच ममता बनर्जी की बुलाई बैठक में 78 में से सिर्फ 8 विधायक और 42 में से केवल 6 सांसद ही पहुंचे। ममता ने पार्टी का ढांचा बदला, वहीं हुमायूं कबीर ने उन्हें रेजीनगर सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दे दिया।
झुंझुनूं के मंड्रेला क्षेत्र से वर्ष 2023 में लापता हुई महिला को पुलिस ने तीन साल बाद सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। समझाइश के बाद महिला अपने पति के साथ दोबारा रहने को राजी हो गई।
मध्य प्रदेश के सागर में 1843 में बनी सेंट्रल जेल को शहर से 14 किलोमीटर दूर चितौरा में शिफ्ट किया जाएगा। 200 एकड़ जमीन पर करीब 250 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक जेल तैयार होगी।
पटना म्यूजियम में युवा और बुजुर्ग डिजिटल चैट छोड़कर हाथ से खत लिखने की पुरानी परंपरा अपना रहे हैं, जहां खूबसूरत चिट्ठी लिखने की कला भी सिखाई जा रही है और डाक भेजने का इंतजाम भी मुफ्त में हो रहा है।
खरीफ सीजन में मूंग की खेती किसानों के लिए कम लागत में अधिक आमदनी का जरिया बन सकती है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार 15 जुलाई तक बुवाई पूरी कर, प्रमाणित बीज और राइजोबियम कल्चर से बीजोपचार अपनाकर 60 से 70 दिनों में अच्छी पैदावार ली जा सकती है।
ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर हुई टीएमसी की अहम बैठक में सिर्फ आठ विधायक और छह सांसद ही पहुंचे, जहां संगठन में कई बदलावों का ऐलान किया गया। बागी नेताओं के 58 विधायकों के समर्थन के दावे ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
मध्य प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल राजधानी भोपाल या इंदौर में नहीं, बल्कि बालाघाट जिले में मिल रहा है, जहां औसत कीमत ₹116.11 प्रति लीटर तक पहुंच गई है। परिवहन लागत और ऊंचे टैक्स के कारण बढ़े दामों ने आम लोगों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
मध्य प्रदेश गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 8 आईपीएस अधिकारियों और 66 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों समेत कुल 74 अफसरों के तबादले किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
राजस्थान के करौली में रहने वाले 106 वर्षीय मोतीलाल सैनी आज भी रोजाना 4 से 5 किलोमीटर पैदल चलते हैं और खेतों में काम करते हैं। वे अपनी लंबी उम्र का राज देसी खानपान, भीगे चने, भरपूर घी-दूध और नशे से दूरी को मानते हैं।
शहडोल के सोहागपुर एरिया स्थित बंगवार भूमिगत कोयला खदान में छत धंसने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और छह से अधिक श्रमिक घायल हो गए। बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराने और पुलिस को देरी से सूचना देने के आरोप लगे हैं।
जबलपुर पुलिस की 'एसपी की पाठशाला' आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को निःशुल्क कोचिंग देकर सरकारी सेवाओं तक पहुंचा रही है, जहां बीते छह वर्षों में 339 से ज्यादा छात्रों का चयन हुआ है।
मानसून से पहले खेत की सही तैयारी, मेढ़ विधि और उन्नत किस्मों के चयन से किसान भारी बारिश और तेज आंधी में भी मक्के की फसल को गिरने और सड़ने से बचा सकते हैं। देवघर के कृषि विशेषज्ञ ने इसके पूरे तरीके की जानकारी दी है।
कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल गुरु चरण वर्मा ने प्ले ग्रुप से कक्षा 12वीं तक और जेईई-नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सामग्री वाली एक निशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी बनाई है, जिसे विद्यार्थी मोबाइल पर क्यूआर कोड स्कैन कर इस्तेमाल कर सकते है...
कहलगांव में गंगा नदी के बीच पहाड़ पर स्थित बाबा बटेश्वर स्थान का अनोखा शिव-काली मंदिर अब पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां बेहतरीन सड़कें, सीधी बस सेवा और गंगा का नजारा देखने के लिए व्यू पॉइंट बनाए जा रहे हैं।
मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली के कई इलाकों में अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है और बिना मंजूरी वाले होटल-इमारतें सील की जा रही हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।