मध्य प्रदेश में बड़ा फेरबदल: 8 IPS और 66 ASP समेत 74 अफसर इधर से उधर, जानें जबलपुर का नया ASP कौन मध्य प्रदेश 3 महीने पहले 43
मध्य प्रदेश गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 8 आईपीएस अधिकारियों और 66 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों समेत कुल 74 अफसरों के तबादले किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने जारी आदेश के तहत 8 आईपीएस अधिकारियों और 66 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया है। इस तरह कुल 74 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। लंबे समय से एक ही जिले में जमे अधिकारियों को भी नई जगह भेजा गया है। इन तबादलों को आगामी प्रशासनिक जरूरतों और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

अनु बेनीवाल को मिली जबलपुर ASP की कमान

गृह विभाग के आदेश के अनुसार वर्ष 2022 बैच के 8 डीएसपी रैंक के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं दी गई हैं। ग्वालियर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल को जबलपुर में ASP के पद पर भेजा गया है। वहीं बालाघाट जिले के लांजी एसडीओपी ओमप्रकाश को इंदौर जोन-3 में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में बैहर (बालाघाट) के एसडीओपी करणदीप को उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। शिवपुरी जिले के करेरा एसडीओपी आयुष जायसवाल को भी जबलपुर में एएसपी बनाया गया है, जबकि सिंगरौली के एसडीओपी गौरव पाण्डेय को सतना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

सुजावल जग्गा बने ग्वालियर के ASP

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ की एसडीओपी मिनी शुक्ला को भोपाल जोन-2 में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के रूप में तैनात किया गया है। वहीं मुरैना जिले के सबलगढ़ एसडीओपी राज कृष्णा को महू (इंदौर ग्रामीण) में एएसपी बनाया गया है। धार के नगर पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा को ग्वालियर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा

पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह फेरबदल नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। बड़े पैमाने पर हुए इन तबादलों से प्रदेश के कई जिलों और पुलिस इकाइयों में नेतृत्व स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि इन तबादलों के बाद कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

अंजलि सिंह पाबना की राज्य संवाददाता हैं, जो विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय खबरें और खानपान कवर करती हैं। स्थानीय घटनाओं, संस्कृति और जायके की कहानियों को वे करीब से रिपोर्ट करती हैं। अलग-अलग राज्यों की विविधता उनकी रिपोर्टिंग में नजर आती है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप