एसटीएफ की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग को प्रत्यर्पण के जरिए जॉर्जिया से भारत लाकर दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोच लिया गया। उस पर हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ में 12 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।
देहरादून के विकासनगर में बेटे की चाह में एक पति ने 8 महीने की गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा और बिजली का करंट लगा दिया, जिससे गर्भ में पल रही बच्ची की मौत हो गई। पीड़िता की हालत गंभीर है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
उत्तराखंड का पोखरी गांव अब प्लास्टिक और लोहे की जगह पहाड़ी रिंगाल से बनी टोकरियों को कूड़ेदान के रूप में अपना रहा है, जिससे स्थानीय शिल्प और पर्यावरण दोनों को बढ़ावा मिल रहा है।
भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक सौरभ जाटव की युवती के परिजनों द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने डीएनए टेस्ट कराने से बार-बार इनकार करने वाले शिक्षक बसंतीलाल को बच्चे का पिता मानते हुए सीमाबाई और उसके बेटे को हर महीने 10 हजार रुपये भरण पोषण देने का आदेश दिया है।
अब धान की खेती में नर्सरी, रोपाई और भारी मजदूरी की जरूरत घट रही है। सुपर सीडर और जीरो टिलेज सीड ड्रिल एक ही बार में बुवाई पूरी कर पानी, डीजल, समय और श्रम की बचत करा रही हैं।
जमशेदपुर के बिष्टुपुर में मोबाइल शोरूम संचालक शीतल आगीवाल ने 'डीजी टॉक शिक्षा योजना' शुरू की है, जिसके तहत हर महीने करीब दस जरूरतमंद बच्चों की एक महीने की स्कूल फीस भरी जाती है।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में किसान आज भी चींटियों की हलचल, जंगलों की गहरी हरियाली और सांप-बिच्छुओं की सक्रियता जैसे प्राकृतिक संकेतों से मानसून के आगमन का अनुमान लगाते हैं और इन्हीं के आधार पर खेती की शुरुआत करते हैं।
छत्तीसगढ़ में 12 जून तक दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो सकती है। 11 जून से पूरे प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का दौर तेज हो गया है, जिससे जल्द ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में हो रही बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2 से 3 दिनों में राज्य में प्रवेश कर सकता है।
बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के परमंडल गांव में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में उतरे दो भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने पहुंचा एक युवक भी बेहोश हो गया और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
मलाड के मढ़ इलाके की रहेजा एक्सोटिका सोसायटी से लापता हुए कम्युनिटी डॉग 'माइकी' की कथित हत्या की जांच में महाराष्ट्र की फॉरेंसिक टीम जुटी है। मुंबई में आवारा कुत्ते की हत्या के मामले में यह पहला मौका है जब DFSL ने घटनास्थल पर फील्ड फॉरेंसिक जांच की है।
राजस्थान में सचिन पायलट बनाम अशोक गहलोत की सियासी जंग एक बार फिर भड़क उठी है। राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर पायलट समर्थक नेताओं ने गहलोत पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी।
बाड़मेर के शिक्षक भैराराम भाखर बीते 26 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण को मिशन बनाकर जुटे हैं और अब तक करीब 4.65 लाख पौधे लगा चुके हैं। पहली सरकारी तनख्वाह से शुरू हुआ उनका यह सफर हर परिवार को प्रकृति से जोड़ने के संकल्प तक पहुंच गया है।
सीधी जिले के मोड़ी गांव के किसान रमाशंकर कुशवाहा ने 75 डिसमिल जमीन में भिंडी की खेती कर मिसाल कायम की है। करीब 20 हजार रुपये की लागत से तैयार फसल से वह एक सीजन में एक लाख रुपये तक की आमदनी कर लेते हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।