उपनाम: उत्तर कोरिया
ट्रंप से बातचीत की अटकलों के बीच अचानक चीन पहुंचे किम जोंग उन, दक्षिण कोरिया की बढ़ी चिंता
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने चीन की सीमा से सटे डांडोंग शहर का अचानक दौरा किया है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ आगामी वार्ता से जोड़कर देखा जा रहा है।
कोरियाई प्रायद्वीप में फिर भड़की आग, किम यो जोंग की चेतावनी पर दक्षिण कोरिया ने दी आर-पार की धमकी
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच सीमा पर तनाव अपने चरम पर है। किम जोंग उन की बहन की धमकी के बाद दक्षिण कोरियाई सेना ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए दुश्मन को किसी भी दुस्साहस का कड़ा जवाब देने का फरमान जारी किया है।
उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन को लेकर उड़ी मौत की अफवाह, बेटी के साथ सार्वजनिक रूप से आए नजर
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के कोमा में होने और स्वास्थ्य बिगड़ने की अफवाहों को खारिज करते हुए उन्हें सोमवार, 19 अक्टूबर को एक प्रदर्शनी में देखा गया है।
चीन और उत्तर कोरिया के बीच 10 साल बाद खुला 'दोस्ती का पुल', व्यापार में आएगी तेजी
चीन और उत्तर कोरिया के बीच एक नए पुल का उद्घाटन हो गया है, जो एक दशक से अधिक के इंतजार के बाद आवाजाही के लिए खोला गया है। यह पुल दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाई देने के साथ ही कूटनीतिक नजदीकियों का प्रतीक माना जा रहा है।
उत्तर कोरिया ने दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें, कोरियाई प्रायद्वीप में फिर बढ़ा तनाव
उत्तर कोरिया ने अपनी राजधानी प्योंगयांग के पास से पूर्वी समुद्र की ओर एक के बाद एक कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। दक्षिण कोरिया और जापान की सेना ने इस नए परीक्षण के बाद निगरानी बढ़ा दी है।
दक्षिण कोरिया का बड़ा सैन्य शक्ति प्रदर्शन: हवा में रास्ता बदलने वाली स्वदेशी हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण
दक्षिण कोरिया ने पहली बार अपने देश में विकसित हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया है। यह मिसाइल आवाज की गति से पांच गुना तेज उड़ने और हवा में रास्ता बदलने में सक्षम है।
उत्तर कोरिया का नया सैन्य परीक्षण और सीमा पर बड़ा धमाका, दक्षिण कोरिया के 3 सैनिक हुए घायल
कोरियाई प्रायद्वीप में एक बार फिर तनाव चरम पर है जहां उत्तर कोरिया ने अपने नए अत्याधुनिक हथियार का परीक्षण किया है, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण कोरियाई सीमा पर हुए एक रहस्यमयी विस्फोट में उसके तीन सैनिक घायल हो गए हैं।
उत्तर कोरिया ने दागीं 450 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइलें, दक्षिण कोरिया ने लगाई गुहार
उत्तर कोरिया ने समुद्र की तरफ बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर एक बार फिर तनाव बढ़ा दिया है। दक्षिण कोरिया ने इस घटना को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उत्तर कोरिया का फिर शक्ति प्रदर्शन, 3 घंटे के भीतर दागीं 2 मिसाइलें
कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव उस वक्त बढ़ गया जब उत्तर कोरिया ने महज तीन घंटे के अंतराल पर दो मिसाइलें दागकर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया।
2017 में थम गए थे परमाणु धमाके, लेकिन अब सुलग उठा है उत्तर कोरिया का यह पहाड़, 1399 भूकंपों ने उड़ाई वैज्ञानिकों की नींद
उत्तर कोरिया के माउंटेन मंटैप पर हुए परमाणु परीक्षणों के सालों बाद भी जमीन के भीतर की हलचल शांत होने का नाम नहीं ले रही है, वैज्ञानिक इस रहस्यमयी डोमिनो इफेक्ट से बेहद चिंतित हैं।
अमेरिका-जापान और दक्षिण कोरिया की युद्धाभ्यास से तिलमिलाया उत्तर कोरिया, दागीं कई मिसाइलें
अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया द्वारा हाल ही में संपन्न सैन्य अभ्यास के जवाब में उत्तर कोरिया ने समुद्र की तरफ कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। यह घटनाक्रम तनावपूर्ण संबंधों और उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को फिर से उजागर करता है।
किम जोंग उन का क्या वाकई कोई बड़ा बेटा है, साउथ कोरिया की खुफिया रिपोर्ट ने छेड़ी नई बहस
साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी 13 साल की बेटी किम जू ए को उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि परिवार के अन्य बच्चों की पहचान अभी भी एक पहेली बनी हुई है।
परमाणु ताकतों के 'एलीट क्लब' में उत्तर कोरिया की धाकड़ एंट्री, किम जोंग-उन ने नौसेना में शामिल किया 5,000 टन का महाबली विध्वंसक युद्धपोत 'कांग कोन'
उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन ने देश की नौसेना में 5,000 टन वजनी अत्याधुनिक परमाणु-सक्षम विध्वंसक युद्धपोत 'कांग कोन' को शामिल कर लिया है, जिससे अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।
डोनाल्ड ट्रंप का प्रस्ताव ठुकराकर वियतनाम के करीब पहुंचे किम जोंग उन, क्या है प्योंगयांग की नई कूटनीति?
उत्तर कोरिया अपने वैश्विक अलगाव को खत्म करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और उसने वियतनाम के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया है। डोनाल्ड ट्रंप के रुख को नजरअंदाज करते हुए प्योंगयांग अब पुराने मित्र देशों के साथ रणनीतिक सा...
परमाणु सिंडिकेट का काला इतिहास: पाकिस्तान से सावधान रहने के लिए भारत ने जापान को दी चेतावनी
भारत ने जापान को आगाह किया है कि वह पाकिस्तान के साथ संवेदनशील रक्षा तकनीक साझा करने में अत्यधिक सावधानी बरते। इस चेतावनी के पीछे पाकिस्तान के कुख्यात परमाणु तस्कर अब्दुल कदीर खान और उनके द्वारा वैश्विक स्तर पर परमाणु रहस्यों की बिक्री का काला इतिहास है।