उपनाम: तृणमूल कांग्रेस
अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज होते ही कालीघाट से गिरफ्तार
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। सल्बोनी जमीन घोटाला मामले में अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद उन्हें कालीघाट से गिरफ्तार कर लिया गया है।
TMC सांसद मोहम्मद नदीमुल हक के ठिकानों पर ED का बड़ा छापा, कोलकाता से दिल्ली तक खंगाले जा रहे दस्तावेज
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को छापेमारी की है। यह कार्रवाई संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है।
ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी का आरोप
कोलकाता में तृणमूल छात्र परिषद के कार्यक्रम के दौरान अदालती आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एफआईआर दर्ज की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में खलबली: टीएमसी से बागी हुए 20 सांसदों को स्पीकर का नोटिस, दिलीप घोष ने उठाए सवाल
तृणमूल कांग्रेस छोड़कर एनसीपीआई में शामिल होने वाले 20 सांसदों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोकसभा स्पीकर द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद भाजपा नेता दिलीप घोष ने उन पर निजी स्वार्थ के लिए राजनीति करने का आरोप लगाया है।
तृणमूल कांग्रेस की याचिका: सुप्रीम कोर्ट ने 20 बागी सांसदों को थमाया नोटिस
तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सभी 20 सांसदों को नोटिस जारी किया है।
ममता बनर्जी का सुवेंदु अधिकारी पर पलटवार, 'सड़क पर न निकलने देने' वाली टिप्पणी पर उठाए गंभीर सवाल
पश्चिम बंगाल की राजनीति में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के कथित बयान को लेकर ममता बनर्जी ने कड़ा रुख अपनाया है और इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया है।
दुर्गापुर में बवाल: पूर्व पार्षद शशांक शेखर मंडल के घर पर भीड़ का हमला, घंटों चले हंगामे के बाद गिरफ्तारी
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे पूर्व टीएमसी पार्षद की वापसी पर स्थानीय लोग भड़क गए। घर में तोड़फोड़ और तीन घंटे के जबरदस्त हंगामे के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
ममता के करीबी आशीष बनर्जी का निधन: सुसाइड नोट में भ्रष्टाचार के आरोपों पर दी सफाई
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक आशीष बनर्जी का शव उनके रामपुरहाट स्थित कार्यालय में फंदे से लटका मिला। बरामद सुसाइड नोट में उन्होंने खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
तृणमूल कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, बैंक खाते फ्रीज रखने के कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर मुहर
सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के उन बैंक खातों को फ्रीज रखने के मामले में दखल देने से साफ मना कर दिया है, जिन्हें ईडी ने जांच के दौरान जब्त किया था। शीर्ष अदालत ने कहा है कि पार्टी अपने दैनिक खर्चों के लिए हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त अधिकारी की निगरानी मे...
ममता बनर्जी के काफिले पर हमले का मामला, शुभेंदु अधिकारी बोले- सुरक्षा में कोई चूक नहीं
ममता बनर्जी के काफिले पर हुए हमले के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि उनकी Z+ सुरक्षा बरकरार है और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
ममता बनर्जी का दावा, बैरकपुर में उनकी कार पर हुआ पथराव, कहा- बाल-बाल बची जान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि बैरकपुर में उनकी कार पर बड़े पत्थरों से हमला किया गया है। भाजपा ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे अपनी संस्कृति के खिलाफ बताया है।
पश्चिम बंगाल: बीजेपी ने अपने 325 कार्यकर्ताओं पर की कार्रवाई, भ्रष्टाचार और वसूली के आरोपों से घिरी पार्टी
पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने के तीन महीने बाद ही बीजेपी ने अपनी ही पार्टी के 25 कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया है और 300 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन पर जबरन वसूली और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।
तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सनत डे गिरफ्तार, 2021 चुनाव बाद हिंसा का है मामला
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से तृणमूल कांग्रेस के नेता सनत डे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भड़की हिंसा में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं।
पश्चिम बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने पर सियासत, मुर्शिदाबाद के सांसदों ने सरकार के सामने रखी मांग
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से जुड़े दो सांसदों ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की कार्रवाई पर विरोध दर्ज कराया है और राज्य सरकार से इसमें हस्तक्षेप की अपील की है।
विदेश में इलाज की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपनी आंखों के उपचार के लिए विदेश यात्रा की अनुमति न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।