उपनाम: शेयर बाजार
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी, सेंसेक्स 250 और निफ्टी 70 अंक फिसलकर खुला; इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर
वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 250 और निफ्टी लगभग 70 अंक टूटकर कारोबार करता दिखा, जबकि कई अहम स्टॉक्स आज निवेशकों के फोकस में रहेंगे।
देर रात की बड़ी खबर: बाजार खुलते ही लेंसकार्ट के शेयरों पर पड़ सकता है असर, निवेशक रहें सतर्क
जापानी निवेशक सॉफ्टबैंक ने लेंसकार्ट में अपनी 3.25 फीसदी हिस्सेदारी करीब 2,873 करोड़ रुपये में बेच दी है, जिसके बाद कंपनी में उसकी हिस्सेदारी घटकर 9.88 फीसदी रह गई है।
क्या कल शेयर बाजार गैपअप के साथ खुलेगा? अग्रेसिव ट्रेडर्स कॉल लें या पुट, यहां समझें
बुधवार को भारी गैपडाउन के बाद बाजार ने लगभग पूरी गिरावट की भरपाई कर ली और बैंक निफ्टी ने 500 पॉइंट्स की मजबूती दिखाई। जानिए अगले सत्र से पहले ट्रेडर्स के लिए क्या रणनीति बेहतर रहेगी।
शेयर बाजार फिर लाल निशान में बंद, आईटी शेयरों में जोरदार बिकवाली
बुधवार को घरेलू बाजार गिरावट के साथ बंद हुए और आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी टूट देखी गई। सेंसेक्स 303.67 अंक लुढ़ककर 74,346.17 पर और निफ्टी 77.95 अंक गिरकर 23,405.60 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार गिरावट, खाड़ी के तनाव से बढ़ी बेचैनी
खाड़ी देशों में नए भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव में बुधवार को घरेलू शेयर बाजार खुलते ही टूट गया। सेंसेक्स करीब 701 अंक और निफ्टी 186 अंक से ज्यादा गिरकर कारोबार करता दिखा।
Dividend Stocks: इन 3 कंपनियों के शेयरधारकों की चांदी, हर स्टॉक पर मिलेगा ₹75 तक का डिविडेंड
टाटा एलेक्सी, पेट्रोनेट एलएनजी और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है, जिसके तहत प्रति शेयर 75 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदने वाले निवेशक भी इसके हकदार होंगे।
शेयर बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 382 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी ने भी लगाई 101 अंकों की छलांग, आईटी शेयरों में जोरदार उछाल
लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को घरेलू बाजार हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 382.50 अंक और निफ्टी 50 इंडेक्स 100.95 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि आईटी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई।
इस सप्ताह बाजार में दस्तक देंगे करीब 770 करोड़ रुपये के दो आईपीओ, जानें पूरी जानकारी
अगले हफ्ते सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज और हेक्सागन न्यूट्रिशन के करीब 770 करोड़ रुपये के आईपीओ खुलेंगे। दोनों ही इश्यू पूरी तरह बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित हैं।
OYO की मूल कंपनी प्रिज्म को 6650 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
ओयो की पैरेंट कंपनी प्रिज्म को आईपीओ के जरिए 6650 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी से हरी झंडी मिल गई है। इस पब्लिक ऑफरिंग से कंपनी का मूल्यांकन 7 से 8 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।