उपनाम: शेयर बाजार
लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा; HCL Tech और L&T बने टॉप गेनर
घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी और वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों के बीच सेंसेक्स 300.35 अंक और निफ्टी 50 80.90 अंक की बढ़त पर कारोबार कर रहा है। एचसीएल टेक और एलएंडटी समेत कई दिग्गज शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई।
एक दिन में दो बड़ी खुशखबरी, फिर से दौड़ने को तैयार भारत की इकोनॉमी, सीधे आपकी जेब को राहत
ईरान युद्ध समाप्ति की डील के बाद अब रूस भी यूक्रेन संकट खत्म करने को राजी होता दिख रहा है। दोनों मोर्चों पर शांति बनी तो तेल, खाद और रोजमर्रा की चीजों के दाम घटेंगे और भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी।
वेदांता ग्रुप के डिमर्जर ने पहले ही दिन रचा इतिहास, ₹49,000 करोड़ की मार्केट वैल्यू अनलॉक
वेदांता समूह के डिमर्जर के पहले दिन ही समूह की कुल बाजार पूंजी करीब ₹49,000 करोड़ बढ़कर लगभग ₹3.52 लाख करोड़ पहुंच गई। अब समूह की पांच कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो गई हैं।
शेयर बाजार में जोरदार उछाल: सेंसेक्स 736 अंक और निफ्टी 231 अंक चढ़कर बंद, इन शेयरों ने मचाई धूम
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दिखी और सेंसेक्स 76,264.33 तथा निफ्टी 23,853.90 अंकों पर बंद हुआ। ट्रेंट के शेयरों में सबसे ज्यादा 5.35 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
रेजरपे ला सकती है 6,000 करोड़ रुपये तक का आईपीओ, सेबी के पास जमा किए दस्तावेज
फिनटेक कंपनी रेजरपे ने सेबी के पास गोपनीय रूप से आईपीओ के मसौदा दस्तावेज दाखिल किए हैं। आईपीओ का आकार 5,000 से 6,000 करोड़ रुपये के बीच रहने की संभावना है।
एक्सप्लेनर: अमेरिका-ईरान शांति समझौते के दुनिया पर असर क्या? भारत के लिए यह क्यों है बड़ी राहत और हालात कब तक होंगे सामान्य?
लंबे तनाव के बाद अमेरिका और ईरान के बीच हुआ शांति समझौता वैश्विक अर्थव्यवस्था और कारोबार के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे बाजारों में स्थिरता लौटेगी और ऊर्जा आपूर्ति की चिंताएं घटेंगी।
शेयर बाजार में जोरदार उछाल: सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा चढ़ा, फाइनेंशियल और एविएशन शेयरों में बहार
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते से वैश्विक अनिश्चितता घटने के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। फाइनेंशियल, एविएशन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के शेयर सबसे आगे रहे।
शेयर बाजार में उछाल: टॉप-10 में से 8 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ी, आईसीआईसीआई बैंक रहा सबसे आगे
बीते सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी में आई मजबूती से देश की टॉप-10 में से 8 कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ गया, जिसमें आईसीआईसीआई बैंक सबसे बड़ा फायदा उठाने वाली कंपनी रही।
शेयर बाजार: ईरान विवाद, कच्चे तेल के दाम और FIIs की बिकवाली—अगले हफ्ते किस ओर जाएगा भारतीय बाजार?
बीते सप्ताह दो हफ्ते की गिरावट तोड़कर निफ्टी और सेंसेक्स मजबूती से बंद हुए। अगले हफ्ते अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल की कीमतें और विदेशी निवेशकों की चाल बाजार की दिशा तय करेंगी।
सोमवार को शेयर बाजार में वेदांता की धूम! डिमर्जर के बाद लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, निवेशकों की रहेगी पैनी नजर
वेदांता लिमिटेड से अलग होकर बनी चार नई कंपनियां 15 जून से शेयर बाजार में स्वतंत्र रूप से कारोबार शुरू करेंगी, जिसके बाद ग्रुप की कुल पांच कंपनियां लिस्टेड हो जाएंगी। निवेशकों की खास नजर वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड के प्रदर्शन पर रहेगी।
शेयर बाजार में बड़े सुधार की तैयारी में SEBI, चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने रखा नियमों में बदलाव का खाका
मार्केट रेगुलेटर सेबी कैश मार्केट और F&O सेगमेंट के नियमों में फेरबदल की योजना बना रहा है। ईटी नाउ मार्केट्स समिट 2026 में चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने बाजार को मजबूत, पारदर्शी और निवेशक-हितैषी बनाने का रोडमैप पेश किया।
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट से शेयर बाजार गुलजार, कई सेक्टरों के शेयरों में जोरदार तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंचने से ऑयल मार्केटिंग, एयरलाइन और पेंट कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी दिखी, जबकि तेल उत्पादक कंपनियों के शेयर दबाव में आ गए।
कच्चा तेल सस्ता होने से पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में 4.50% तक उछाल, निवेशकों की उम्मीदें परवान पर
कच्चे तेल की कीमतों में ताजा गिरावट के बाद शुक्रवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के शेयर 4.5% तक चढ़ गए। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीद से कच्चा तेल दो महीने के निचले स्तर पर आ गया है।
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1696 और निफ्टी 461 अंक चढ़कर बंद
शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में लंबे अरसे बाद बड़ी तेजी दर्ज हुई और दोनों प्रमुख सूचकांक करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने बाजार की रफ्तार बढ़ाई।
शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 877 तो निफ्टी 251 अंक चढ़कर हुआ ओपन
अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों के बीच घरेलू बाजार ने शुक्रवार को मजबूत बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 876.72 अंक चढ़कर 74,709.27 और निफ्टी 50 250.95 अंक बढ़कर 23,412.55 पर खुला।