उपनाम: शेयर बाजार
इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ लाने को तैयार स्पेसएक्स, एक शेयर 13000 रुपये का, बनेगी दुनिया की सबसे महंगी कंपनी
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स इसी सप्ताह शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही है और आईपीओ से पहले ही उसने निवेशकों से करीब 75 अरब डॉलर जुटा लिए हैं। इसके साथ ही यह दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली कंपनी बन गई है।
शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद, आईटी शेयरों में फिर भारी बिकवाली
गुरुवार को सेंसेक्स 150.63 अंक गिरकर 73,832.55 और निफ्टी 50 इंडेक्स 53.35 अंक टूटकर 23,161.60 अंक पर बंद हुआ। आईटी कंपनियों के शेयरों में आज एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
कमजोर चल रहे थे IT शेयर, फिर इस रिपोर्ट ने बढ़ाई मुसीबत! जानिए कब रुकेगी गिरावट
शेयर बाजार में आज TCS, इंफोसिस, विप्रो और HCL Tech समेत बड़े IT शेयर तेजी से लुढ़के और निफ्टी IT इंडेक्स 2% से ज्यादा गिर गया। AI को लेकर बढ़ती चिंताओं और HSBC की एक रिपोर्ट ने इस बिकवाली को और हवा दी है।
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, इन दिग्गज शेयरों में आई बड़ी टूट
कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी और महंगाई की चिंता के बीच घरेलू बाजार लाल निशान में खुले। सेंसेक्स 367.19 अंक और निफ्टी 50 में 110.55 अंक की गिरावट दर्ज की गई।
सेबी का केस अब सिर्फ 9 सवालों तक सिमटा, ₹15.15 लाख करोड़ के विवाद पर राजेश मेहता बोले– हमारे पास हर पैसे का हिसाब
सेबी की जांच का सामना कर रही राजेश एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन राजेश मेहता का दावा है कि हजारों स्पष्टीकरणों के बाद अब केवल 9 मुद्दे लंबित हैं। उनका कहना है कि 15.15 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का विवाद वित्तीय आंकड़ों की गलत व्याख्या से उपजा है।
धमाकेदार एंट्री: 43.43% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ यह IPO, मिला था 127 गुना सब्सक्रिप्शन
मेटल कारोबार से जुड़ी फरीदाबाद की कंपनी सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीस के शेयरों ने घरेलू बाजार में जोरदार शुरुआत की। बीएसई पर शेयर 192 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 43.43 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 275.40 रुपये पर सूचीबद्ध हुए।
शेयर बाजार: शुरुआती तेजी गंवाकर लाल निशान में फिसला निफ्टी, सेंसेक्स मामूली बढ़त पर बंद
बुधवार को घरेलू शेयर बाजार सपाट बंद हुए। सेंसेक्स जहां 64.42 अंक चढ़कर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 27.15 अंक टूटकर लाल निशान में बंद हुआ।
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स 370 अंक से ज्यादा उछला, रिलायंस और HUL के शेयरों में चमक
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 372.49 अंक चढ़कर 74,291.25 पर पहुंचा, जबकि रिलायंस और HUL जैसे दिग्गज शेयरों ने बाजार को सहारा दिया।
ईरान संकट और गिरते बाजार के बीच भी चमका यह केमिकल शेयर, 6 महीने में दिया करीब 50 फीसदी रिटर्न
ईरान युद्ध और शेयर बाजार की भारी गिरावट के बावजूद हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल के शेयर ने पिछले 6 महीनों में 46.46 फीसदी का रिटर्न दिया है। विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में इसका भाव 900 रुपये तक पहुंच सकता है।
Stocks To Watch: तीन शेयरों में दिखी मजबूती, ब्रोकरेज ने जताई महीनेभर में 16% तक रिटर्न की उम्मीद
एक्सिस डायरेक्ट के मुताबिक इन तीनों कंपनियों के शेयरों ने हालिया गिरावट में भी बाजार के सामने अच्छी मजबूती दिखाई है और इनके चार्ट पर ब्रेकआउट के संकेत बने हैं। ब्रोकरेज का अनुमान है कि ये शेयर महीनेभर में ही 16 फीसदी तक का रिटर्न दे सकते हैं।
शेयर बाजार में वापसी: सेंसेक्स 394 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी ने भी भरी 119 अंकों की उड़ान; बैंकिंग शेयरों ने दिखाया दम
मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त खरीदारी रही और बीएसई बैंकेक्स 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया।
Zepto IPO: 10 मिनट में सामान पहुंचाने वाली कंपनी की मुश्किलें बढ़ीं, ड्राफ्ट में ED जांच और भारी घाटे का जिक्र
क्विक-कॉमर्स कंपनी जेप्टो ने अपडेटेड IPO ड्राफ्ट में FY26 में 5,905 करोड़ रुपये से ज्यादा के शुद्ध घाटे, ED की पूछताछ और डार्क पैटर्न मामले का खुलासा किया है। हालांकि कंपनी की ऑपरेशनल आय दोगुने से ज्यादा बढ़कर 22,623 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
टैक्स छूट का असर: FPIs ने सरकारी प्रतिभूतियों में लगाए ₹8795 करोड़, बढ़ा निवेश का रुझान
सरकार की ओर से टैक्स छूट की घोषणा के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 'फुली एक्सेसिबल रूट' के जरिए सरकारी सिक्यॉरिटीज में 8,794.74 करोड़ रुपये का निवेश किया है। हालांकि घरेलू शेयर बाजार से एफपीआई की निकासी अब भी जारी है।
मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 371 अंकों की उछाल; इंफ्रा और रेलवे शेयरों पर टिकीं निवेशकों की निगाहें
वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेतों के बीच मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले। आज इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे सेक्टर के शेयरों पर निवेशकों का खास ध्यान रहने की उम्मीद है।
सरकारी कंपनी NLC इंडिया के शेयर 9.73% सस्ते दर पर खरीदने का अवसर, सरकार बेचेगी 3 प्रतिशत हिस्सेदारी
केंद्र सरकार एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अपनी 3 प्रतिशत हिस्सेदारी ओएफएस के जरिए 303 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचने जा रही है, जो सोमवार के बंद भाव से 9.73 प्रतिशत कम है।