उपनाम: राजस्थान क्राइम
बीकानेर में रिश्तों का कत्ल: जवाई ने ही ससुराल में डाला डाका, 22 लाख लेकर हुआ रफूचक्कर
राजस्थान के बीकानेर जिले में एक दामाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही ससुराल में लाखों की चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी जवाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
उधार देने से मना किया तो दोस्त बना कातिल, शराब पिलाकर कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट
टोंक जिले में एक व्यापारी की उसके ही दोस्त ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पर भारी कर्ज था और उसने 5 लाख रुपये उधार न देने की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया।
टोंक में दिल दहलाने वाली वारदात: कर्ज से दबी पड़ोसन ने बुजुर्ग महिला को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, चांदी लूटकर शव के किए टुकड़े
टोंक के लवादर गांव में बुजुर्ग महिला हरबाई की हत्या के ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 25 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए पड़ोसन रसाल देवी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।
राजस्थान: चाय पर बुलाकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, जेवर लूटने को शव के किए कई टुकड़े
टोंक जिले में जेवरों के लालच में 58 वर्षीय महिला ने 70 साल की बुजुर्ग को चाय के बहाने घर बुलाकर कुल्हाड़ी से मार डाला और शव के टुकड़े कर बोरियों में भरकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।
धौलपुर: रात बिजली गुल, बाहर सोया रहा परिवार और चोर ले उड़े 25 लाख के गहने
धौलपुर के नगला रायजीत गांव में बिजली कटौती के दौरान घर के बाहर सो रहे परिवार के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर 20 से 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण उड़ा ले गए। चोरी हुए जेवरों में हाल ही में ब्याही गई बेटी के मायके के गहने भी शामिल हैं।
जयपुर में दोस्ती पर दाग: एक करोड़ की उधारी के लिए मित्र की निर्मम हत्या
जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके में एक शख्स ने करीब एक करोड़ रुपये की उधारी के विवाद में अपने दोस्त की हत्या कर दी। शव ठिकाने लगाने की कोशिश के दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
जयपुर हत्याकांड: पति-पड़ोसन के रिश्ते के शक में महिला ने रची साजिश, पांच साल की मासूम की गला घोंटकर हत्या
जयपुर में एक महिला ने अपने पति और पड़ोसन के बीच कथित अफेयर के शक में पड़ोसन की पांच साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के तीन दिन के भीतर आरोपी महिला गुड़िया को गिरफ्तार कर लिया।
लूट के बाद भागते वक्त कुएं में जा गिरा बदमाश, मोबाइल की लोकेशन से खुली पोल; बचाव के दौरान पुलिसकर्मी भी चोटिल
डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक से मोबाइल और नगदी लूटने के बाद भाग रहे एक बदमाश के अंधेरे में कुएं में गिर जाने से अनोखा मामला सामने आया, जहां रेस्क्यू के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
कागजों में नष्ट दिखाई शराब, असल में ठेकेदारों को बेची; प्रतापगढ़ में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश
प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र में जब्त शराब को नष्ट करने के बजाय ठेकेदारों को बेचने का मामला उजागर हुआ है। एसपी को मिली गुप्त सूचना के बाद शराब से भरी पिकअप पकड़ी गई और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।
दौसा में शीतल और मनोज मीणा की मौत से मचा बवाल, दो थानों की पुलिस जांच में जुटी
दौसा के सिकराय उपकोष कार्यालय की जूनियर एकाउंटेंट शीतल मीणा की संदिग्ध मौत और उप कोषाधिकारी मनोज मीणा के सुसाइड केस ने पूरे मामले को उलझा दिया है। महुआ और मानपुरा थाने की पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
जमीन का पुराना विवाद बना खूनी, गांव में चलीं गोलियां और घायल हो गए कई लोग
डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र के मुरार गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में फायरिंग हो गई, जिसमें सात लोग घायल हुए और पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें भरतपुर रेफर किया गया। घटना के बाद गांव में तनाव है और पुलिस जांच में जुटी है।
कोटा के चन्द्रसेल मठ के महंत देवानंद महाराज की हत्या का पर्दाफाश, जमीन और करोड़ों के बैंक बैलेंस के लालच में रची गई साजिश
कोटा के चन्द्रसेल मठ के महंत देवानंद महाराज की हत्या मठ की 750 बीघा जमीन और 4.33 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस को हड़पने के लिए की गई थी। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
टोंक में महिला की निर्मम हत्या, 4 बोरों में मिला कमर से कटा आधा शव, इलाके में दहशत
टोंक के मेहंदवास थाना क्षेत्र के लवादर गांव में प्लास्टिक के 4 बोरों में एक अज्ञात महिला का कमर से नीचे का कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और एफएसएल टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं।
प्रेमिका से मिलने गया युवक, परिवार वालों ने घेरकर पीटा; मौत के बाद गांव में पुलिस तैनात
भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक सौरभ जाटव की युवती के परिजनों द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।
श्रीगंगानगर: सरकारी दफ्तर के सामने लावारिस कार में मिला बैंक मैनेजर का शव, दो दिन से था लापता
श्रीगंगानगर में एक निजी बैंक के लोन अधिकारी का शव संदिग्ध हालात में बंद कार के भीतर मिलने से सनसनी फैल गई। दो दिन से लापता मुकेश कुमार की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।