उपनाम: राजस्थान क्राइम
टोंक में ATS का बड़ा एक्शन: जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन के शक में बासित और बुरहान हिरासत में
राजस्थान के टोंक में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के संदेह में एटीएस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
श्रीगंगानगर के पदमपुर में मासूम के साथ दरिंदगी, पार्क में खेलने गई 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बच्ची पार्क में अचेत मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दौसा में एटीएम लूट गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरी घटना से हड़कंप
राजस्थान के दौसा जिले में एटीएम काटने वाले सक्रिय गिरोह के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। सिकराय में एसबीआई एटीएम लूट के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है जबकि शहर में एक अन्य प्रयास के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है।
राजस्थान में ई-मित्र की आड़ में 40 करोड़ का साइबर घोटाला, 18 महीने में खड़ा किया ठगी का साम्राज्य
झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ में एक ई-मित्र संचालक द्वारा आम लोगों के बायोमेट्रिक का गलत इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से बड़ी मात्रा में बैंक दस्तावेज और तकनीकी उपकरण बरामद किए हैं।
बांसवाड़ा हत्याकांड: मामूली विवाद में जीजा ने साले के पेट में घोंपी तलवार, इलाज के दौरान गई जान
राजस्थान के बांसवाड़ा में एक पारिवारिक कलह ने खूनी मोड़ ले लिया, जहां जीजा ने धारदार तलवार से अपने साले की हत्या कर दी।
उदयपुर: घर में घुसकर मां और बेटी की जघन्य हत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार
राजस्थान के उदयपुर में एक वृद्ध महिला और उनकी बेटी की उनके ही घर में हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार के सदस्य आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।
ऑपरेशन म्यूल हंटर: अजमेर में 70 बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
अजमेर पुलिस ने एक बड़े साइबर अपराधी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार कंबोडिया और थाईलैंड तक फैले हुए हैं। यह गिरोह पिछले कुछ वर्षों से संदिग्ध बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था।
दौसा में बड़ी चोरी: दुब्बी गांव में दो ज्वेलरी दुकानों के ताले टूटे, 40 लाख रुपये के गहने और नकदी ले उड़े बदमाश
राजस्थान के दौसा जिले में चोरों ने दुब्बी गांव में स्थित दो ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया है और करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने उड़ा ले गए। पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई विशेष टीमें गठित की हैं।
करौली में दिल दहला देने वाली घटना: बीमार बेटे के दुख से परेशान होकर माता-पिता और बेटे ने पीया जहर, तीन की मौत
राजस्थान के करौली जिले में एक परिवार के चार सदस्यों ने सामूहिक रूप से जहर का सेवन कर लिया, जिससे माता-पिता और बड़े बेटे की जान चली गई। छोटा बेटा फिलहाल जयपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
अलवर पेट्रोल पंप गोलीकांड: पहले खींची फोटो, व्हाट्सएप पर प्रेमिका से कराई पहचान और फिर मार दी गोली, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
अलवर के बुर्जा में पेट्रोल पंप सेल्समैन पर हुई दिनदहाड़े फायरिंग के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने प्रेम प्रसंग के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था।
जयपुर में अमायरा की मौत के 8 महीने बाद सामने आया दर्द, मां शिवानी की प्रशासन से गुहार
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में हुई 9 वर्षीय छात्रा अमायरा की दुखद मौत के मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद माता-पिता ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी लड़ाई अब हर बच्चे की सुरक्षा के लिए है ताकि कोई और माता-पिता ऐसा दर्द न सहें...
राजस्थान का मोस्ट वांटेड पेपर लीक सरगना सुरेश ढाका कौन है, पिता को मिले ठेके से क्यों मचा है सियासी बवाल?
राजस्थान में करीब 10 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में आरोपी सुरेश ढाका एक बार फिर चर्चा में है। उसके पिता को मिली 20.05 करोड़ की बजरी खनन लीज के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
श्रीगंगानगर में 13 साल की किशोरी से दरिंदगी: शादी से ठीक पहले NRI अमन रामगढ़िया पुलिस की गिरफ्त में
न्यूजीलैंड से शादी के लिए भारत आए NRI अमन रामगढ़िया को श्रीगंगानगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक 20 लोगों को पकड़ा जा चुका है और SIT मामले की गहन जांच कर रही है।
राजस्थान में रोहित गोदारा का आतंक: अमेरिका में चार्जशीट के बीच बीकानेर के कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी
अमेरिका में चार्जशीट दाखिल होने के बावजूद गैंगस्टर रोहित गोदारा की सक्रियता राजस्थान में बनी हुई है, जहां बीकानेर के एक व्यवसायी से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है।
झुंझुनूं में कलयुगी बेटे की हैवानियत: मामूली कहासुनी के बाद मां को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में लोक निर्माण विभाग में कार्यरत एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी और खुद बहन को फोन कर वारदात की जानकारी दी।