उपनाम: मध्य प्रदेश
सीधी: शादी के 15 महीने बाद ही फंदे पर लटकी नवविवाहिता, परिजनों ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक 15 महीने पहले ब्याही गई नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
सीधी जिले की जल संरक्षण मुहिम बनी देश के लिए मिसाल, प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में की जमकर सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136वें एपिसोड में मध्य प्रदेश के सीधी जिले में जल संरक्षण के लिए हुए उल्लेखनीय कार्यों की तारीफ की है। जिले में जनभागीदारी के जरिए बनाए गए 1500 नए तालाबों ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल के...
नर्मदापुरम में खूनी पारिवारिक विवाद: ₹1000 के लेनदेन को लेकर देवरानी ने जेठानी का कान काटा
नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक में खेत की बटाई और पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहाँ एक महिला ने अपनी ही जेठानी पर दांतों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: कैलाश विजयवर्गीय ने बताया क्यों विदेशी साजिशें हुईं नाकाम
कैलाश विजयवर्गीय ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी साझा करते हुए इसे देश में अस्थिरता फैलाने की विदेशी कोशिशों की विफलता करार दिया है।
ग्रामीण इलाकों में डॉक्टरों की कमी क्यों? PG रेजिडेंट को 84 हजार तो गांव में सेवा देने पर मिलते हैं सिर्फ 59 हजार रुपये, JDA ने उठाया मुद्दा
मध्य प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को लेकर JDA ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और मानदेय में विसंगतियों को इसका मुख्य कारण बताया है।
सोते समय तकिए के नीचे मिला जानलेवा सांप, रसेल वाइपर का था खौफ
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक घर के अंदर तकिए के नीचे चार फीट लंबा जहरीला सांप मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
एमपी कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, पूछा- नापतोल और पुलिस भर्ती परीक्षाओं का क्या हुआ?
कांग्रेस ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की सरकारी घोषणा को जनता का ध्यान भटकाने वाला कदम बताया है। पार्टी ने प्रदेश की लंबित भर्ती परीक्षाओं पर सरकार से तीखे सवाल किए हैं।
ओंकारेश्वर सावन यात्रा: दर्शन के लिए बदलेगा ट्रैफिक प्लान, प्रशासन ने लागू किया वन-वे रूट
सावन के दौरान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने नई ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। 30 जुलाई से 26 अगस्त तक प्रभावी रहने वाले इस प्लान में वन-वे सिस्टम और भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन शामिल है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तालाब में गिरी कार, सवार 5 लोगों ने मौके पर दम तोड़ा
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार कार के तालाब में गिरने से उसमें सवार सभी 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बचाव अभियान के बावजूद किसी को भी बचाया नहीं जा सका, क्योंकि गाड़ी के दरवाजे और शीशे अंदर से बंद थे।
सीहोर: स्कूल बस से अचानक उठा धुआं, जान बचाने के लिए कूद पड़े मासूम बच्चे, फिटनेस जांच पर उठे बड़े सवाल
मध्य प्रदेश के सीहोर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा में भारी लापरवाही सामने आई है। फिटनेस जांच के महज तीन दिन बाद ही स्कूल बस में धुआं निकलने से हड़कंप मच गया और बच्चों को अपनी जान बचाने के लिए बस से भागना पड़ा।
खंडवा में हादसा: नगर परिषद की लापरवाही से खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 3 साल का बच्चा, इलाज के दौरान मौत
मध्य प्रदेश के खंडवा में ओंकारेश्वर के पास एक दर्दनाक घटना में खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से एक मासूम की जान चली गई। पिता ने बेटे को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
मध्य प्रदेश में पेपर लीक पर लगाम, परीक्षा घोटालों के लिए गठित किए गए 4 विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट
देशभर में पेपर लीक के बढ़ते मामलों के बीच मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब विशेष फास्ट ट्रैक अदालतों के जरिए परीक्षा से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी और तीन महीने के भीतर फैसला सुनाया जाएगा।
मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, री-जॉइनिंग के लिए 90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता खत्म
मध्य प्रदेश सरकार ने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को सरल बनाते हुए 90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस की बाध्यकारी शर्त को हटा दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने यह बड़ा निर्णय लिया है जिससे हजारों शिक्षकों को फायदा मिलेगा।
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला; कई जिलों को मिले नए कलेक्टर
मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के कार्यभार संभालने के बाद राज्य सरकार ने एक व्यापक प्रशासनिक सर्जरी की है, जिसके तहत 20 वरिष्ठ IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है।
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 जिलों के कलेक्टर बदले गए
मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में 7 जिलों के कलेक्टरों को नई जिम्मेदारी दी गई है और इंदौर संभाग में नए कमिश्नर की नियुक्ति की गई है।