उपनाम: मध्य प्रदेश
खजराना गणेश को मिला फिर सोना, स्वर्ण मुकुटों के लिए अब भी 3 किलो की दरकार, करोड़ों का दान बना जनसेवा का सहारा
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश और उनके परिवार की प्रतिमाओं के लिए स्वर्ण मुकुट तैयार करने का अभियान जारी है, जिसके लिए अब तक 5.5 किलो सोना जुट चुका है। मंदिर को मिलने वाला दान धार्मिक श्रृंगार के साथ-साथ अन्न क्षेत्र, चिकित्सा सहायता और जनसेवा...
AIMIM नेता का गनमैन हथियार के साथ धरा गया, एक्सपायर लाइसेंस की बंदूक और कारतूस जब्त
भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान के निजी सुरक्षा कर्मी पर आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। उसके पास मौजूद 12 बोर बंदूक का लाइसेंस 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका था, फिर भी वह करीब 162 दिन बाद हथियार लेकर सार्व...
बेटी के दिल में छेद, घर से निकाला गया, खाने को मोहताज... मां की दास्तां सुन भावुक हुए महापौर, उठाया बड़ा कदम
इंदौर में 40 दिन की बीमार बच्ची को गोद में लेकर पहुंची मां की पीड़ा सुनकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इलाज की पूरी जिम्मेदारी उठा ली और परिवार की आर्थिक मदद भी की।
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द: पर्याप्त विधायक होने के बावजूद कांग्रेस कैसे हारी राज्यसभा सीट?
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया और सीट बीजेपी के खाते में चली गई। जीत के लिए जरूरी विधायक होने के बावजूद पार्टी के हाथ निराशा लगी।
सुप्रीम कोर्ट से मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका, याचिका खारिज; अदालत बोली- दखल का आधार नहीं
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के नामांकन विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी और कहा कि अनुच्छेद 226 तथा 32 के तहत उसके अधिकार क्षेत्र की सीमाएं हैं। नटराजन ने इसे व्यक्तिगत हार नहीं, बल्कि लोकतंत्र का मुद्दा बत...
खेत में अकेली नहीं रहतीं जबा, हर कदम पर साथ चलते हैं उनके मुर्गे, दिल जीतती यह कहानी
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की एक गृहिणी जबा चोरे ने अपने मुर्गा-मुर्गियों को परिवार के सदस्य की तरह पाला है, और वे हर जगह उनके साथ-साथ चलते हैं। घर में मांसाहार पूरी तरह वर्जित होने के बावजूद उनका यह लगाव सबका दिल जीत रहा है।
बालाघाट का यह चावल जिसके दीवाने रहे दो-दो प्रधानमंत्री, जीआई टैग मिलते ही विदेशों में बढ़ी मांग, जानें इसकी खूबियां
बालाघाट के वारासिवनी में उगने वाला चिन्नौर चावल अपने मीठे स्वाद और मुलायम बनावट के लिए मशहूर है। साल 2022 में इसे जीआई टैग मिला और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी पहचान बन रही है।
मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, चुनाव आयोग के फैसले को दी चुनौती
कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। नटराजन ने रिटर्निंग अधिकारी और चुनाव आयोग के फैसले को गलत और पक्षपातपूर्ण बताते हुए उसे रद्द करने की मांग की है।
इंदौर में BRICS कृषि सम्मेलन: करीब 20 देशों के मंत्री एकत्र, आज शिवराज की मौजूदगी में तय होगी खाद्य सुरक्षा की राह
इंदौर में चल रहे पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय BRICS कृषि सम्मेलन के चौथे दिन आज खाद्य सुरक्षा, जलवायु अनुकूल खेती और कृषि नवाचार पर मंत्रिस्तरीय संवाद होगा, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित करीब 20 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
मंडलेश्वर: नर्मदा तट पर 45 लाख की लागत से नया घाट, 40 फीसदी निर्माण पूरा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
खरगोन जिले की पवित्र नगरी मंडलेश्वर में नर्मदा तट स्थित ब्राह्मण घाट पर करीब 45 लाख रुपए की लागत से नया घाट बनाया जा रहा है, जिसका 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पास में एक और नए घाट का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।
इंदौर में बेकाबू पानी के टैंकर से मचा हड़कंप, कई गाड़ियां चपेट में; आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़
इंदौर में नगर निगम के पानी के टैंकर का ब्रेक फेल होने से वह बेकाबू हो गया और 3 से 4 कारों तथा 2 मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे से नाराज लोगों ने टैंकर में जमकर तोड़फोड़ की।
योग दिवस की तैयारी: सीएम मोहन यादव ने आयुष मंत्रालय के ऑनलाइन योग सत्र में जुड़ने का आह्वान किया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी कर आयुष मंत्रालय के विशेष ऑनलाइन योग सत्र में शामिल होने की अपील की। यह सत्र 14 जून को प्रातः 6:30 से 7:35 बजे तक आयोजित होगा।
मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा, निर्विरोध जीते ये तीन उम्मीदवार
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तीनों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
EC दफ्तर के बाहर NSUI का प्रदर्शन, नारेबाजी करते कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया; नटराजन का पर्चा रद्द होने पर भड़का गुस्सा
मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद दिल्ली में चुनाव आयोग दफ्तर के सामने NSUI ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का...
मध्य प्रदेश: दो से ज्यादा बच्चे होने पर भी अब मिलेगी सरकारी नौकरी, 25 साल पुराना नियम रद्द होने पर गरमाई सियासत
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2001 से लागू दिग्विजय सरकार के उस नियम को निरस्त कर दिया है, जिसके तहत दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी नौकरी पर रोक थी। इस फैसले के बाद रोजगार, जनसंख्या और हिंदू-मुस्लिम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।