उपनाम: मध्य प्रदेश
साढ़े तीन किलो वजन और 3800 रुपये दाम: जानिए आमों की मल्लिका 'नूरजहां' का जलवा, देश-विदेश में भारी मांग
मध्य प्रदेश के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र की दुर्लभ 'नूरजहां' किस्म इस सीजन में सुर्खियों में है, जहां अब तक का सबसे बड़ा फल 3.30 किलोग्राम वजन का रहा और 3,800 रुपये में बिका। राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों से इसकी जबरदस्त मांग आ रही है।
खंडवा के खेड़ी गांव में सहजन ने बदली तस्वीर, महिलाओं ने खड़ा किया लाखों का कारोबार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खेड़ी गांव की 25 से अधिक महिलाओं ने सहजन (मोरिंगा) की खेती को सफल ग्रामीण उद्यम में बदलकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।
महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे राज्यसभा सांसद महेश केवट, बाबा महाकाल को दिया जीत का श्रेय, कांग्रेस पर साधा निशाना
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और अपनी जीत का श्रेय बाबा महाकाल तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया।
उज्जैन में योग दिवस पर अनूठी छटा, शिप्रा के बीच जल में योग मुद्राएं बनाएंगे नन्हे तैराक
उज्जैन की शिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर करीब 30 बच्चे जल योग का अनोखा प्रदर्शन करेंगे। पीठ पर डिब्बा बांधकर तैराकी सीख रहे ये बच्चे पानी के बीचोंबीच संतुलन बनाकर विभिन्न योग आसन करते दिखेंगे।
चिन्नौर चावल: नेहरू और इंदिरा गांधी भी थे जिसके मुरीद, जानिए क्यों है इतना खास
मध्य प्रदेश के बालाघाट में उगाया जाने वाला चिन्नौर चावल अपनी मिठास और खुशबू के लिए जीआई टैग पा चुका है, जिसके दीवाने कभी जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी भी रहे थे.
बड़े भाई की सलाह ने बदली विक्रम सोनार की तकदीर! ₹1 लाख से शुरू किया धंधा, अब ₹3 लाख तक की कमाई
मध्य प्रदेश के विक्रम सोनार ने बड़े भाई के सहयोग और ₹1 लाख के लोन से कपड़ों का कारोबार शुरू किया था। आज गांधी चौक में ठेला लगाकर वे हर साल 2 से 3 लाख रुपये कमा रहे हैं।
ओबीसी आरक्षण: जबलपुर हाईकोर्ट की नई डिवीजन बेंच आज करेगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने 90 दिन में फैसले का निर्देश
मध्य प्रदेश के 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण मामले में जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस भगवती प्रसाद शर्मा की नई डिवीजन बेंच आज मंगलवार दोपहर 2:30 बजे से सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाईकोर्ट को 90 दिनों के भीतर निर्णय सुनाने को कहा है।
सक्सेस स्टोरी: 9.9 लाख का कर्ज और 35% सब्सिडी से बदली तकदीर, ऑयल मिल लगाकर सफल उद्यमी बने संजीव जैन
शिवपुरी के संजीव जैन ने किराना दुकान से शुरुआत कर PMFME योजना की मदद से अपनी ऑयल मिल खड़ी की और आज हर महीने ₹60,000 की शुद्ध कमाई कर रहे हैं। उन्होंने 3 स्थानीय लोगों को रोजगार भी दिया है।
सीधी में रास्ते का विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियारों से पुलिस पर हमला, थाना प्रभारी गंभीर रूप से जख्मी
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के पटपरा गांव में शासकीय रास्ते को लेकर पुराना विवाद सोमवार को हिंसक हो गया। अवरोध हटाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने टांगी-हंसिए से हमला कर दिया, जिसमें कमर्जी थाना प्रभारी इंद्राज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सागर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सरकार दे रही लाखों का कर्ज और कारोबार के लिए जमीन भी
सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे किनारे 50 एकड़ जमीन पर 22 करोड़ की लागत से एमएसएमई योजना के तहत मिनी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जहां युवाओं को व्यापार और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
कान्हा की जीवनरेखा बंजर नदी: 150 KM का सफर तय कर मां नर्मदा की गोद में मिलती, जानिए इसकी कहानी
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से निकलने वाली बंजर नदी कान्हा नेशनल पार्क की जीवनदायिनी मानी जाती है और लंबा सफर तय कर नर्मदा की प्रमुख सहायक नदी के रूप में उसमें समा जाती है। यह नदी जैव विविधता के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है।
छतरपुर की उर्मिल नदी का त्रेतायुग से नाता, बहन सीता से मिलने नदी रूप में आई थीं उर्मिला; जानें लोकमान्यता
छतरपुर जिले की उर्मिल नदी का असली नाम उर्मिला नदी था और लोकमान्यता के अनुसार यह नदी माता सीता की छोटी बहन उर्मिला का रूप मानी जाती है, जिसका संबंध त्रेतायुग से जोड़ा जाता है।
किसानों की राह आसान! हनौता बांध परियोजना पूरी होने के करीब, रबी सीजन में मिलेगा सिंचाई का पानी
सागर जिले की हनौता बांध सिंचाई परियोजना अपने अंतिम पड़ाव पर है और अधिकारियों के मुताबिक करीब 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। परियोजना शुरू होने के बाद किसान साल में तीन फसलें ले सकेंगे।
इंदौर: बेटे की हार्ट अटैक से मौत, शव देखते ही सदमे में मां ने भी तोड़ा दम
इंदौर में 55 वर्षीय कंप्यूटर डिजाइनर राजुल शर्मा की हार्ट अटैक से मौत हो गई और अंतिम संस्कार से पहले बेटे का शव देखते ही उनकी 75 वर्षीय मां किरण शर्मा भी सदमे में चल बसीं।
65 की उम्र में जोश बरकरार! बुरहानपुर की 'पापड़ वाली दादी' दया बाई के स्वाद की दूर-दूर तक धूम
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 65 वर्षीय दया बाई पिछले 40 वर्षों से घर के मसालों से पापड़ बनाकर हर साल 1 से 2 लाख रुपए कमाती हैं। उनके हाथों के स्वाद के कारण लोग आज भी ऑर्डर देकर पापड़ बनवाते हैं।