उपनाम: मध्य प्रदेश
'आई लव यू मम्मी-पापा' लिखकर दो बच्चों के पिता ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली अंतिम इच्छा
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी से तलाक, भरण-पोषण के मुकदमे और आर्थिक तंगी से वह गहरे मानसिक तनाव में था।
जंगल के बीच छिपा रहस्यमय देवझिरी कुंड, जिसके जल को लोग मानते हैं रोगों की दवा
खरगोन जिले के मंडलेश्वर के घने जंगल में स्थित देवझिरी कुंड को लेकर मान्यता है कि इसके जल में स्नान करने से चर्म रोग, लकवा और मानसिक परेशानियों में राहत मिलती है। साल भर बहता रहने वाला इसका जलस्रोत आज भी रहस्य बना हुआ है।
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने का विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, कांग्रेस उम्मीदवार ने दी RO के फैसले को चुनौती
मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने अपना नामांकन पत्र रद्द किए जाने के रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। राज्यसभा के लिए मतदान 18 जून को होना है।
राज्यसभा चुनाव 2026 लाइव: मीनाक्षी नटराजन का पर्चा खारिज, ECI के जवाब के बाद सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में कांग्रेस
मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। पार्टी चुनाव आयोग के जवाब का इंतजार कर रही है और आज सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की तैयारी में है।
आय से 241 फीसदी अधिक संपत्ति का खुलासा: डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, बहुमंजिला इमारत और लग्जरी जिम सामने
इंदौर में महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी में आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत, ग्रोसरी स्टोर, जिम और कीमती जमीनों समेत करीब 9.5 करोड़ रुपए की संपत्ति का सत्यापन...
गुना में 'नई दिशा अभियान': पुलिस ने सुनीं पारदी समुदाय की समस्याएं, महिलाओं को सौंपी सिलाई मशीनें
गुना पुलिस के 'नई दिशा अभियान' के तहत धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर चक में पारदी समुदाय के साथ जनसंवाद हुआ, जहां पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कुछ महिला हितग्राहियों को सिलाई मशीनें वितरित कीं।
बैतूल से जुलवानिया तक 4415 करोड़ का हाईवे कॉरिडोर मंजूर, खंडवा बनेगा इकोनॉमिक हब
केंद्र सरकार ने बैतूल से जुलवानिया तक बनने वाले नेशनल हाईवे-347बी को मंजूरी दे दी है, जिसकी कुल लागत करीब 4415.60 करोड़ रुपए है। इस कॉरिडोर से खंडवा का सीधा जुड़ाव महाराष्ट्र और गुजरात से होगा।
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द ही रहेगा, चुनाव आयोग ने कांग्रेस की याचिका ठुकराई, बचा सिर्फ एक रास्ता
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का रद्द हुआ नामांकन बहाल नहीं होगा। चुनाव आयोग ने कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी है, अब पार्टी के पास सिर्फ सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प बचा है।
साथ जीने-मरने का वादा हुआ सच: रीवा में कारोबारी पति की मौत के बाद उत्तराखंड में पत्नी ने दी जान
रीवा के युवा सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई, और कुछ ही देर बाद उत्तराखंड में मायके गई उनकी पत्नी वैशाली खड़ायत ने भी आत्महत्या कर ली। 2021 में प्रेम विवाह करने वाले इस दंपती का 'साथ मरने' का वादा रविवार को दर्दनाक हकीकत बन गया।
उज्जैन मंडी में किसानों के लिए बड़ी राहत, 2 करोड़ के हाईटेक प्लांट में होगी फसल की मुफ्त सफाई, धूल-मिट्टी से नहीं गिरेगा भाव, बढ़ेगी आमदनी
उज्जैन कृषि उपज मंडी में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सारटेक्स क्लीनिंग और ग्रेडिंग प्लांट तैयार हो रहा है, जहां किसानों की उपज की निशुल्क सफाई और ग्रेडिंग होगी। निर्माण अंतिम चरण में है और जल्द ही यह सुविधा शुरू होने जा रही है।
मध्य प्रदेश: दो से अधिक बच्चे होने पर भी मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम मोहन यादव ने 25 साल पुराना नियम किया खत्म
मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय सेवाओं में सीधी भर्ती और विभागीय नियुक्तियों के लिए लागू दो बच्चों की अधिकतम सीमा वाले प्रावधान को समाप्त करने का फैसला लिया है। हालांकि यह राहत पुराने मामलों पर लागू नहीं होगी।
मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द होने वाले कागज भाजपा तक कैसे पहुंचे? कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा
मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि केस से जुड़े दस्तावेज उन्हें कांग्रेस के ही लोगों से मिले होंगे। कांग्रेस ने इस फैसले को 'लोकतंत्र की हत्या' बताते हु...
बुरहानपुर की 60 वर्षीय महिला किसान बनीं मिसाल, 5 एकड़ में जैविक खेती से हर साल कमा रहीं लाखों
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की एक तीसरी पास महिला किसान बीते 10 वर्षों से जैविक खेती कर रही हैं और 5 एकड़ जमीन से हर साल लाखों रुपये की कमाई कर रही हैं।
मोबाइल चलाने पर टोकना पड़ा भारी, गुस्साई पत्नी ने भाइयों को बुलाकर पति, देवर और सास की करवाई पिटाई
ग्वालियर में पत्नी को मोबाइल चलाने से रोकना पति के लिए मुसीबत बन गया। नाराज पत्नी ने मुरैना से अपने दो भाइयों को बुलाया, जिन्होंने घर में घुसकर पति, उसके भाई और मां की डंडों से पिटाई कर दी।
जनसुनवाई में बहनों ने कलेक्टर के सामने निकाली जहर की बोतल, अफसरों में मच गई अफरा-तफरी
धार में कलेक्टर की जनसुनवाई के दौरान एक महिला अपनी दो बहनों के साथ जहर की बोतल लेकर पहुंच गई, जिसे अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत छीन लिया। पीड़िता का आरोप है कि लीज पर दी गई जमीन पर रिश्तेदारों ने कब्जा कर लिया और भाजपा नेता उन्हें जान से मार...