उपनाम: मध्य प्रदेश अपराध
कटनी में दिनदहाड़े दीवार में सेंध लगाकर चोरी, सोना-चांदी और नगदी समेट ले गए बदमाश
कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र के ईश्वरीपुरा वार्ड में अज्ञात बदमाशों ने मकान की दीवार तोड़कर लाखों रुपये के जेवर, नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
उज्जैन: हिमानेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़ा, तीन साल से जमा नकदी लेकर चोर फरार
उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की राज रॉयल एनक्लेव कॉलोनी स्थित हिमानेश्वर महादेव मंदिर में अज्ञात बदमाश दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी ले उड़े। पिछले तीन साल से यह पेटी नहीं खोली गई थी, जिससे उसमें बड़ी राशि होने का अंदेशा है।
जबलपुर में शराब की दुकान पर फेंके गए 2 सूअरमार बम, एक धमाका हुआ दूसरा नहीं फटा; नकाबपोश फरार
जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र की एक कंपोजिट शराब दुकान पर दो नकाबपोश बदमाशों ने सूअरमार बम फेंके, जिनमें से एक फटा और दूसरा जिंदा बरामद हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रीवा में लग्जरी कार से 5 क्विंटल विस्फोटक बरामद, तस्करी करता चालक गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के रीवा में पुलिस ने एक लग्जरी कार से करीब 5 क्विंटल जिलेटिन रॉड और डेटोनेटर बरामद किए हैं। मौके से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
रीवा में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 200 महिलाओं से करोड़ों की ठगी, इंसाफ की आस में पहुंचीं एसपी दफ्तर
रीवा में एक निजी स्कूल संचालिका और उसके पति पर निवेश के नाम पर करीब 200 महिलाओं से करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है। महीनों शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग कर रही हैं।
जबलपुर: कृषि औजार से फटा सिर, खून बहता रहा; पुलिस ने 3 घंटे लॉकअप में रखा, इलाज के अभाव में युवक की मौत
जबलपुर के बेलखेड़ा थाने में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भेजने के बजाय करीब 3 घंटे लॉकअप में बंद रखा गया, समय पर इलाज न मिलने से 30 वर्षीय उमेश की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया।
रीवा में बंटी-बबली स्टाइल ठगी: सैकड़ों महिलाओं से करोड़ों की चपत, पीड़ितों ने एसपी दफ्तर के बाहर दिया धरना
रीवा में पैसा दोगुना करने का लालच देकर स्कूल संचालिका आकला सुल्तान उर्फ नंदा और उसके पति असलम पर सैकड़ों महिलाओं से करोड़ों रुपए हड़पने का आरोप है। कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना दिया।
बेटे पर जेंडर बदलवाने का बना रहा था दबाव... समलैंगिक विवाह करने वाले किशोर की मौत में चौंकाने वाला दावा
भिंड में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने उसके पार्टनर पर जेंडर परिवर्तन के लिए दबाव और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, जबकि आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताया है।
ग्वालियर में ऑनलाइन डिलीवरी का बड़ा फर्जीवाड़ा, घड़ियों और लाइट्स की जगह पैकेट में निकले पत्थर और प्लास्टिक
ग्वालियर में ऑनलाइन डिलीवरी से जुड़े एक बड़े धोखाधड़ी मामले में महंगी घड़ियों और लाइट्स की जगह पैकेट में पत्थर और प्लास्टिक के टुकड़े भर दिए गए, जिससे शिकायतकर्ता को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। जनकगंज थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच श...
मध्य प्रदेश में रिश्तों की मर्यादा तार-तार, दो दादा बने पोतियों के गुनहगार
मुरैना में 60 साल के दादा ने अपनी पांच साल की पोती से दुष्कर्म किया, वहीं ग्वालियर में एक दादा चार माह से नाबालिग पोती के साथ अश्लील हरकत करता रहा। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार।
छत पर सोई नाबालिग पर कट्टा तानकर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर सिर में दागी गोली
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक 16 वर्षीय किशोरी से गन पॉइंट पर दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर में गोली मार दी, जिसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली का हिस्सा बाहर निकाला।
ग्वालियर: 49 लाख की लूट का चौंकाने वाला सच, गर्भवती भाभी निकली साजिश की सूत्रधार, सगे भाई ने ही लुटवाया बहन का घर
ग्वालियर के डबरा में हुई 49 लाख रुपए की कथित लूट को पुलिस ने दो दिन में सुलझा लिया, जिसमें खुद को पीड़ित बताने वाली पांच माह की गर्भवती महिला ही पूरी साजिश की मास्टरमाइंड निकली। CCTV फुटेज में संदिग्धों की ओवर एक्टिंग ने पूरे फर्जीवाड़े की पोल खोल दी।
तीन लाख देकर रचाई शादी, 17 दिन बाद भाई के बुलावे पर गहने-नकदी समेत फरार हुई दुल्हन; थाने पहुंचा पति
नीमच के तारापुर में एक युवक से शादी कराने के नाम पर तीन लाख रुपये लिए गए और विवाह के 17 दिन बाद दुल्हन करीब पांच लाख के जेवर तथा 37 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
रील में दिखाते थे सोने-चांदी के गहने और नकदी, चोरों की पड़ी नजर! शिवपुरी में रातों-रात उड़ा ले गए लाखों की दौलत
शिवपुरी के मोहनी गांव में एक महिला के घर अज्ञात बदमाशों ने तार काटकर और सीढ़ी लगाकर घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। आशंका है कि महिला द्वारा गहनों के साथ बनाई गई सोशल मीडिया रील से चोरों को सुराग मिला।
संदिग्ध ऑटो में मिलीं 4 पेटियां, खुली नशीले इंजेक्शनों की बड़ी सप्लाई चेन, यूपी तक जुड़े तार
जबलपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय नशीले इंजेक्शन नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो थाना क्षेत्रों से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 6600 से ज्यादा प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त किए, जिनकी खेप उत्तर प्रदेश से मंगाई जा रही थी।