उपनाम: मध्य प्रदेश अपराध
भोपाल डबल मर्डर केस: करोड़ों की संपत्ति के पीछे अपनों का हाथ? सुपारी किलर्स के एंगल से जांच तेज
भोपाल में बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस अब संपत्ति विवाद और पेशेवर शूटरों के नजरिए से तफ्तीश कर रही है। घर से गायब मोबाइल फोन और मृतक की आदतों ने जांच को एक नई दिशा दे दी है।
सतना में गुंडाराज: ढाबे में घुसकर की तोड़फोड़ और मारपीट, नकदी-मोबाइल लूटकर दी जान से मारने की धमकी
मध्य प्रदेश के सतना में बदमाशों का आतंक देखने को मिला है, जहां एक दर्जन से अधिक हथियारबंद युवकों ने ढाबे में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और लूटपाट की।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरीबाला के घर चोरी, वारदात के बाद चोरों और पुलिस के बीच हुई हाथापाई
ट्विशा शर्मा हत्याकांड मामले की आरोपी और रिटायर्ड जज गिरीबाला के भोपाल स्थित घर में नकाबपोश चोरों ने धावा बोल दिया, जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी भिड़ंत भी हुई।
सीहोर में ट्विशा शर्मा जैसा मामला, विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल में बवाल
मध्य प्रदेश के सीहोर में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मुरैना में दिल दहला देने वाला कांड: पत्नी के धार्मिक नृत्य करने से नाराज पति ने कुल्हाड़ी से पूरे परिवार को काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा
मध्य प्रदेश के मुरैना में चरित्र शंका और एक वीडियो के विवाद में पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।
उज्जैन के दवा बाजार में दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: 19 साल की युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार
उज्जैन के व्यस्त फ्रीगंज इलाके में एक युवती पर चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता अस्पताल में उपचाराधीन है जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
उज्जैन में तांत्रिक बनकर महिला को ठगा, सोने की नथ लेकर भाग रहे आरोपी की भीड़ ने की धुलाई
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में एक युवक ने बेटा पैदा करने का लालच देकर महिला से सोने की नथ ठग ली, लेकिन भागते समय पकड़ा गया और लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
हथौड़े से पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई वारदात
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के उन्हेल इलाके में एक महिला ने रोज की मारपीट और शराबखोरी से तंग आकर सोते हुए पति को हथौड़े से मार डाला। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी पत्नी माधुरी उर्फ राधिका को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया।
क्रिप्टो में घाटे और कर्ज ने बनाया लुटेरा, इंदौर में 30 लाख की लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर पुलिस ने कबाड़ कारोबारी के कर्मचारी से करीब 30 लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को दबोचा है। मुख्य साजिशकर्ता ने क्रिप्टोकरेंसी में हुए घाटे और कर्ज से उबरने के लिए यह वारदात रची थी।
भोपाल में 5 करोड़ की 40 लग्जरी कारें बरामद, शैलेश जोशी समेत 6 गिरफ्तार, ठगी के पूरे नेटवर्क का खुलासा
भोपाल कमिश्नरेट पुलिस ने लग्जरी कार ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शैलेश जोशी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 5 करोड़ की 40 लग्जरी कारें तथा 2 बाइक बरामद कीं।
बेटी की संदिग्ध मौत के बाद इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा पिता, सिस्टम से जंग लड़ रहा परिवार
विदिशा में सलोनी नाम की युवती की मौत के बाद उसका पिता मीठालाल भदौरिया दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन परिवार का दावा है कि नामजद आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
भोपाल में करोड़ों का कार घोटाला उजागर, किराये पर लेकर गांवों में बेचीं 26 लग्जरी गाड़ियां
भोपाल के अरेरा हिल्स पुलिस ने करोड़ों रुपये के कार फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है, जिसमें आरोपी किराये पर ली गई लग्जरी गाड़ियों को ग्रामीण इलाकों में गिरवी रखकर बेच देता था। अब तक साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 26 गाड़ियां बरामद की गई हैं।
इश्क बना खूनी जुनून: प्रेमी ने पिता और भाई के साथ मिलकर प्रेमिका का गला रेता, तीनों गिरफ्तार
बालाघाट के बैहर थाना क्षेत्र में विधवा महिला सविता धुर्वे की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शादी और बच्चों के पालन-पोषण की मांग से तंग आकर प्रेमी ने पिता और भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
धार में दो नाबालिग लड़कों ने दो किशोरियों से किया दुष्कर्म, आपबीती सुनने के बाद आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कों ने दो किशोरियों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
साथ जीने-मरने की कसम निभाई, पति-पत्नी ने एक साथ निगला जहर, दोनों की मौत से गांव सन्न
पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के भखुरी गांव में एक दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।