उपनाम: मध्य प्रदेश अपराध
बालाघाट: पुलिस ने वेयरहाउस में मारा छापा, 14 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की कारें और नकदी जब्त
मध्य प्रदेश के बालाघाट में पुलिस ने एक वेयरहाउस में चल रही जुए की महफिल का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में 14 आरोपियों को पकड़ा गया है और लाखों रुपये की कीमत की गाड़ियां बरामद की गई हैं।
भोपाल में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत: सुसाइड नोट में फेरबदल और फिरौती की धमकी से उलझा मामला
भोपाल में स्कूल गई 13 साल की छात्रा का शव 36 घंटे बाद सरकारी क्वार्टर से बरामद हुआ। परिजनों ने सुसाइड नोट से छेड़छाड़ और फिरौती के लिए फोन आने का गंभीर आरोप लगाया है।
कटनी में छह महीने पुरानी अनसुलझी मौत का राजफाश, कॉलर टैग और DNA टेस्ट से पकड़े गए आरोपी
मध्य प्रदेश के कटनी में छह महीने पहले मिले एक अधजले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के करंट से युवक की मौत हुई थी, जिसे छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को जला दिया था।
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा डबल मनी स्कैम: महज 12वीं पास सोमेंद्र कंकरायने ने कैसे ठगे 600 करोड़?
मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक बड़े पोंजी स्कैम का खुलासा हुआ है जिसमें निवेश को कुछ ही महीनों में दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की गई। इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड 12वीं पास सोमेंद्र कंकरायने है, जिसके राजनीतिक रसूख और संरक्षण की चर्चा अब पूरे रा...
भारतीय वायुसेना में शामिल होने से एक दिन पहले युवक की हत्या, पुलिस ने ऐसे किया साजिश का पर्दाफाश
मध्य प्रदेश के बैतूल में एयर फोर्स में भर्ती होने वाले एक युवक की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। जमीन हथियाने की नीयत और पुरानी दुश्मनी के चलते चचेरे भाइयों और बहनोई ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
राजा रघुवंशी की शादी का कैटरिंग बिल: बकाया भुगतान को लेकर बढ़ा विवाद, पुलिस ने हस्तक्षेप से किया इनकार
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी के 15 महीने बाद भी कैटरिंग का बकाया भुगतान नहीं हो सका है, जिसे लेकर केटरर ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।
मध्य प्रदेश के भिंड में खूनी खेल, खेत जोतने के विवाद में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या
भिंड जिले के गोहद इलाके में जमीन विवाद के चलते पूर्व सरपंच की उनके ही रिश्तेदारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रीवा में मामूली सी बात पर बवाल, भुट्टे के ठेले पर हुई बहस के बाद कांग्रेस नेता अमित वर्मा की चाकू गोदकर हत्या
मध्य प्रदेश के रीवा में मंगलवार की शाम एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहाँ बाइक सवार हमलावरों ने चाकू से हमला कर कांग्रेस नेता अमित वर्मा की जान ले ली।
इंदौर में सनसनीखेज वारदात: शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने की बैंक कर्मी की हत्या, शव पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बैंक कर्मचारी युवती की उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अनूपपुर: खाना बनाते समय पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, चरित्र संदेह में पति बना कातिल
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नरसिंहपुर हत्याकांड: 5 लोगों की मौत सड़क हादसा नहीं, 1 महीने पहले रची गई थी खूनी साजिश
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में 5 लोगों की जान लेने वाला मामला महज एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्याकांड निकला है। जांच के दौरान घटनास्थल से मिला अंग्रेजी का अक्षर 'A' इस पूरे षड्यंत्र के खुलासे की वजह बना।
उज्जैन: बीच बाजार बुजुर्ग को मारी गोली, भागने के दौरान रेलवे ट्रैक पर फंस गया आरोपी का पैर
मध्य प्रदेश के उज्जैन में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी ने टावर चौक इलाके में इस घटना को अंजाम दिया, लेकिन भागते समय रेलवे ट्रैक पर फंसने के कारण पकड़ा गया।
ग्वालियर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी का ड्रामा: पैरोल से फरार हुआ, पुलिस को 24 घंटे में दो बार दिया चकमा
गुना के ट्रिपल मर्डर केस में दोषी हनी दुबे पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद जेल नहीं लौटा, जिसे ग्वालियर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हाथरस से पकड़ा। हालांकि, जेल ले जाते वक्त वह पुलिस की पकड़ से दो बार भाग निकला, लेकिन अंत में चार घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद फि...
बालाघाट का 500 करोड़ का डबल मनी घोटाला: मास्टरमाइंड सोमेंद्र कंकराने समेत 8 गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के बालाघाट में करोड़ों का चूना लगाने वाले बहुचर्चित डबल मनी घोटाले के मुख्य आरोपी सोमेंद्र कंकराने को पुलिस ने हरिद्वार से धर दबोचा है। लंबे समय से फरार चल रहे इस जालसाज के साथ उसके सात साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
बालाघाट में खौफनाक वारदात: ससुर ने दामाद के साथ बैठकर की शराब और मुर्गे की दावत, फिर गमछे से घोंट दी जान
मध्यप्रदेश के बालाघाट में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने महज पांच दिनों में सुलझा ली है। ससुर ने अपनी बेटी के साथ हो रही मारपीट और पैसों के विवाद के चलते अपने दोस्त के साथ मिलकर दामाद को मौत के घाट उतार दिया।