उपनाम: खाद्य सुरक्षा
महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा प्रहार: FDA ने 78.49 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की, 1,175 एफआईआर दर्ज
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने राज्यभर में चलाए गए व्यापक अभियान के दौरान मिलावटखोरों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों का माल जब्त किया है।
दिवाली से पहले हिमाचल में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 350 किलो पनीर की हुई जांच
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में त्योहारों को देखते हुए मिलावटखोरों पर नकेल कसी जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पंजाब से आ रहे भारी मात्रा में पनीर की जांच की और दुकानों पर छापेमारी कर संदिग्ध सामग्री को नष्ट किया।
इंदौर में पैक्ड घी में बड़ा खेल, जांच में 96 में से 28 सैंपल फेल; भारी मात्रा में सीसे की मिलावट
इंदौर में त्योहारों के मौसम के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई में पैक्ड घी के नमूनों में भारी मिलावट पाई गई है। सीसे की अधिक मात्रा वाले घी के बाजार में बिकने से लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
FSSAI का कड़ा एक्शन: एवरेस्ट मसालों में मिले खतरनाक कीटनाशक, बाजार से वापस मंगाने का फरमान
खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स के जीरा पाउडर में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक पाए जाने के बाद उसे बाजार से वापस मंगाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही एक इकाई का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।
जामनगर में बड़ी कार्रवाई: 1200 लीटर मिलावटी दूध के साथ भारी मात्रा में घी और पाउडर जब्त
गुजरात के जामनगर में पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में मिलावटी दूध और अन्य दुग्ध उत्पाद पकड़े गए हैं। अधिकारियों ने मौके पर ही संदिग्ध सामग्री को नष्ट कर दिया है और नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
पैकेट बंद खाद्य पदार्थों में नमक, चीनी और फैट की चेतावनी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, FSSAI से मांगे स्पष्ट जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने पैकेट बंद खाने की चीजों पर स्पष्ट चेतावनी न होने को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) से कई तीखे सवाल किए हैं। कोर्ट ने बच्चों और आम लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर 10 दिन के भीतर विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया...
राजस्थान में मिलावट के खिलाफ हुंकार, बीकानेर से दिल्ली तक 700 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा
खाद्य पदार्थों में मिलावट और हानिकारक रसायनों के उपयोग के खिलाफ युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। बीकानेर से दिल्ली के जंतर-मंतर तक निकाली जा रही 700 किलोमीटर की पदयात्रा का उद्देश्य जन जागरूकता फैलाना और सरकार से सख्त कदम उठवाना है।
कानून सबके लिए एक समान: तुकाराम मुंडे ने मिलावट और सिस्टम की खामियों पर तोड़ी चुप्पी
महाराष्ट्र के खाद्य सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंडे ने एक विशेष साक्षात्कार में मिलावटखोरी और सिस्टम की पारदर्शिता पर अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
पैकेट बंद खाने पर अब लाल रंग की चेतावनी: FSSAI का बड़ा प्रस्ताव, ज्यादा नमक-चीनी और फैट की होगी पहचान
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि हानिकारक पोषक तत्वों वाले खाद्य उत्पादों पर अब सामने की तरफ स्पष्ट चेतावनी लेबल लगाया जाएगा।
महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ FDA, 31 जुलाई तक 3100 से अधिक संस्थानों पर कार्रवाई
महाराष्ट्र में खाद्य और औषधि प्रशासन ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी और जांच अभियान चलाया है। आयुक्त तुकाराम मुंढे ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही त्योहारों के लिए व...
दिल्ली के 5-स्टार होटलों में परोसा जा रहा था सड़ा खाना: BRICS समिट से पहले JW मैरियट और हयात में FSSAI की छापेमारी
राजधानी दिल्ली के एयरोसिटी स्थित नामचीन होटलों में स्वास्थ्य मानकों की घोर अनदेखी का मामला सामने आया है। एफएसएसएआई की रेड में एक्सपायर्ड मिठाइयां, कॉकरोच और दूषित पानी मिलने से हड़कंप मच गया है।
बच्चों के स्वास्थ्य दावों पर फंसी बॉर्नविटा, FSSAI की सख्ती के बाद कंपनियों को बदलने पड़े लेबल
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बॉर्नविटा और एमवे इंडिया जैसी प्रमुख कंपनियों के भ्रामक दावों पर कड़ा रुख अपनाते हुए नोटिस जारी किया है, जिसके बाद कंपनियों को अपने उत्पादों की पैकेजिंग और विज्ञापनों में बदलाव करना पड़ा है।
ऑनलाइन धतूरे की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, कर्नाटक में Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस निलंबित
कर्नाटक खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने जहरीले धतूरे के फल और बीजों को खाद्य उत्पाद के रूप में ऑनलाइन बेचने पर सख्त कदम उठाते हुए तीन प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं।
शहद असली है या मिलावटी? चमकीला लाल रंग खोल देगा पोल, जानें शुद्धता जांचने के घरेलू और वैज्ञानिक तरीके
बाजार में मिलने वाले शहद में चीनी की मिलावट को पकड़ने के लिए घरेलू पानी परीक्षण से लेकर रासायनिक टेस्ट किए जा सकते हैं, जिसमें चमकीला लाल रंग अशुद्धता का संकेत देता है।
खाद्य सुरक्षा विभाग का कड़ा रुख, नेस्ले और पेप्सीको समेत कई बड़ी कंपनियों को भेजे गए 150 से अधिक नोटिस
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने भ्रामक विज्ञापनों और नियमों के उल्लंघन को लेकर नामी कंपनियों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है।