उपनाम: क्राइम ब्रांच
छत्रपति संभाजीनगर में अंडरवर्ल्ड डॉन बाबा फरजान के ठिकाने पर बड़ी कार्रवाई, तहखाने से मिले 5 करोड़ नकद, सोना और हथियारों का बड़ा जखीरा
महाराष्ट्र के संभाजीनगर में पुलिस ने दिवंगत अंडरवर्ल्ड डॉन बाबा फरजान के आलीशान बंगले पर छापेमारी कर करीब 5 करोड़ रुपये नकद, 21 लाख का सोना और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है।
ओडिशा में अंधविश्वास के चक्कर में हत्या, दो अलग-अलग नंबर की चप्पलों से खुला दो साल पुराना मर्डर मिस्ट्री का राज
ओडिशा क्राइम ब्रांच ने काले जादू के शक में की गई हत्या के मामले को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है, जहां शव की पहचान केवल अलग-अलग साइज की चप्पलों से हुई।
भोपाल डबल मर्डर केस: करोड़ों की संपत्ति के पीछे अपनों का हाथ? सुपारी किलर्स के एंगल से जांच तेज
भोपाल में बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस अब संपत्ति विवाद और पेशेवर शूटरों के नजरिए से तफ्तीश कर रही है। घर से गायब मोबाइल फोन और मृतक की आदतों ने जांच को एक नई दिशा दे दी है।
इंदौर: AI का इस्तेमाल कर NEET का फर्जी पेपर बेचने वाला छात्र गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर में नीट परीक्षा के नाम पर ठगी करने वाले एक लॉ छात्र को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। आरोपी एआई टूल की मदद से नकली प्रश्नपत्र तैयार कर सोशल मीडिया के जरिए छात्रों को बेचता था।
छत्तीसगढ़: दिनदहाड़े गांजा तस्कर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर ले गए बदमाश
छत्तीसगढ़ के मरवाही में 2 करोड़ रुपये के गांजा तस्करी मामले में जमानत पर बाहर चल रहे गिरीश यादव को चार हथियारबंद बदमाशों ने पिस्तौल की नोंक पर अगवा कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दिल्ली में दिनदहाड़े डेढ़ करोड़ की लूट, बाइक सवार बदमाश रकम लेकर फरार, पुलिस के हाथ अब तक खाली
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में बुधवार दोपहर दो हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारियों से 1.5 करोड़ रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। कुछ ही सेकंड में हुई इस वारदात ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दिल्ली पुलिस के सिपाही ने एक्स-गर्लफ्रेंड को सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा, थार से सोसाइटी के गेट पर मारी टक्कर; CCTV में कैद हुई करतूत
गुरुग्राम में दिल्ली पुलिस के एक नशे में धुत सिपाही ने अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ बीच सड़क मारपीट की और भागते वक्त थार से सोसाइटी के गेट पर टक्कर मार दी। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी।
गुरुग्राम में परिवार को बंधक बनाकर लूट करने वाले चार बांग्लादेशी अपराधी धरे गए, पकड़ से बचने को अंडरपास में लगाई छलांग
गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पालम विहार में एक परिवार को बंधक बनाकर लूटने वाले चार बांग्लादेशी बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए चारों ने अंडरपास में छलांग लगा दी, जिससे तीन के पैर और एक का हाथ टूट गया।
दिवाली की रात चाचा-भतीजे की सरेआम हत्या, दो साल बाद आरोपी का पैर में गोली लगने के साथ हुआ एनकाउंटर
शाहदरा में दो साल पहले दिवाली की रात चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या करने वाला फरार आरोपी आमिर शास्त्री पार्क इलाके से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी।
दवा से जुड़े केस में रिश्वत का आरोप, सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह परमार को दबोचा
सीबीआई ने सोमवार देर रात दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह परमार को लाल किले के पास से गिरफ्तार किया। उन पर दवा से जुड़े एक मामले में रिश्वत लेने का आरोप है और पूछताछ जारी है।
संदिग्ध ऑटो में मिलीं 4 पेटियां, खुली नशीले इंजेक्शनों की बड़ी सप्लाई चेन, यूपी तक जुड़े तार
जबलपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय नशीले इंजेक्शन नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो थाना क्षेत्रों से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 6600 से ज्यादा प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त किए, जिनकी खेप उत्तर प्रदेश से मंगाई जा रही थी।
गुजरात में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सूरत में पुलिस की छापेमारी में 84 गिरफ्तार
सूरत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ देर रात चले मेगा ऑपरेशन में पुलिस ने 261 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें से 84 के बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई है।