उपनाम: झारखंड पर्यटन
देवघर यात्रा का आनंद होगा दोगुना, बाबाधाम के पास दुमका की इन 5 जगहों पर जरूर जाएं
अगर आप देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने जा रहे हैं, तो मात्र 2 घंटे की दूरी पर स्थित दुमका की खूबसूरती देखना न भूलें। यहाँ धार्मिक आस्था और प्राकृतिक पर्यटन का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।
गढ़वा का सतबहिनी झरना: गर्मी में तन को राहत और मन को सुकून देने वाला तीर्थ
झारखंड के गढ़वा जिले में स्थित सतबहिनी झरना प्राकृतिक ठंडक, खूबसूरत नजारों और धार्मिक आस्था का संगम है, जहां हर साल हजारों सैलानी गर्मी से राहत पाने पहुंचते हैं।
जंगल के बीच बहता 'गूंगा नाला', रांची की यह अनदेखी जगह दे रही कश्मीर-मनाली को टक्कर
रांची से महज 30 किलोमीटर दूर सुपा गांव के पास स्थित 'गूंगा नाला' इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जहां का साफ पानी और घना जंगल पर्यटकों को कश्मीर-मनाली जैसा अहसास करा रहा है।
देवघर का जायका: 2 रुपये के नन्हे समोसे से लेकर तौलकर बनने वाले पराठे, पेड़ा और रबड़ी तक
बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के बाद देवघर की मशहूर गलियों का जायका जरूर चखें। यहां के छोटे समोसे, पेड़ा, चाट, तौलकर बनने वाले पराठे और रबड़ी का स्वाद जुबान पर ऐसा चढ़ता है कि भूलना मुश्किल हो जाता है।
झारखंड का बारनी घाट: चट्टानों पर अंकित रहस्यमयी निशान, जहां की मान्यता है देवताओं के विश्राम की
बोकारो के चास प्रखंड स्थित कुमरी गांव में दामोदर नदी के किनारे बसा बारनी घाट अपनी प्राकृतिक चट्टानों पर उभरी धार्मिक आकृतियों और कई शिवलिंगों के कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच आस्था का केंद्र बना हुआ है।
रांची के टॉप 5 पिकनिक स्पॉट, जहां की हरियाली के आगे फीकी पड़ जाए स्विट्जरलैंड की खूबसूरती
रांची में मानसून दस्तक दे चुका है और बारिश के इस मौसम में दसम फॉल, होरहाप जंगल, अंगढा गांव का हुंडरू फॉल और तैमारा घाटी पिकनिक के लिए शानदार जगहें हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता स्विट्जरलैंड को टक्कर देती है।
जंगल सफारी की शुरुआत भारत में यहीं से हुई थी, बेतला नेशनल पार्क का यह इतिहास चौंका देगा
झारखंड का बेतला नेशनल पार्क आज पर्यटकों के बीच मशहूर है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि देश में संगठित जंगल सफारी और वन्यजीव पर्यटन की नींव यहीं रखी गई थी। साल 1966 के आसपास यहां इसकी शुरुआत हुई थी।
पलामू का टूनटुनिया पहाड़: जहां पत्थरों से गूंजती है टन-टन की आवाज, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप
झारखंड के पलामू जिले में स्थित टूनटुनिया पहाड़ गर्मी के मौसम में पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। प्राकृतिक सुंदरता, ठंडे वातावरण और पत्थरों से निकलने वाली रहस्यमयी ध्वनि के कारण यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
रांची से सिर्फ 3 किमी दूर है यह गांव, जहां यूनिवर्सिटी और अस्पताल भी; लोग कहते हैं 'मिनी कश्मीर'
रांची के नामकुम से करीब 3 किलोमीटर दूर बसा राजा उल्लाटू गांव अपनी हरियाली, यूनिवर्सिटी, अस्पतालों और स्कूलों के कारण एजुकेशन हब के रूप में जाना जाता है। पहाड़ों और वादियों की खूबसूरती के चलते लोग इसे मिनी कश्मीर भी कहते हैं।
झारखंड का 'मिनी कश्मीर' है ढाईकुशुम गांव, जमशेदपुर से 70 किलोमीटर दूर झरनों और कॉटेज के बीच बसी सुकून भरी वादियां
जमशेदपुर से करीब 70 किलोमीटर दूर घाटशिला रोड पर बसा ढाईकुशुम गांव अपनी हरियाली, झरनों और लकड़ी से बने कॉटेज के कारण तेजी से लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनता जा रहा है।
रांची की रिंग रोड पर बसा मल्हारी रिजॉर्ट: सनसेट का नजारा, 50 से ज्यादा मॉकटेल फ्लेवर और कपल्स की पसंदीदा जगह
झारखंड की राजधानी रांची की रिंग रोड पर स्थित मल्हारी रिजॉर्ट शहर की भागदौड़ से दूर सुकून भरे पलों के लिए मशहूर है, जहां कपल्स के लिए स्पेशल डेट और डिनर के साथ फैमिली गेट-टुगेदर का भी इंतजाम है।
बेतला नेशनल पार्क में 'अन्वेषण' जंगल कैंप का आगाज़, एडवेंचर के शौकीन युवा हो सकते हैं शामिल, पहला बैच 22 जून से
पलामू टाइगर रिजर्व ने बेतला नेशनल पार्क में 16 वर्ष से ऊपर के युवाओं के लिए दो दिवसीय जंगल कैंप 'अन्वेषण' शुरू किया है, जहां वे वन संरक्षण और आदिवासी जीवन को करीब से समझेंगे। इसका पहला बैच 22 और 23 जून को आयोजित होगा।
रंग-बिरंगी मछलियां, चहुंओर हरियाली और नारियल के पेड़, बोकारो का यह सरोवर है सुकून का असली पता
बोकारो के सेक्टर-4 में स्थित जगन्नाथ सरोवर अपनी हरियाली, रंगीन मछलियों और शांत वातावरण के कारण हर उम्र के लोगों के लिए आउटिंग और पिकनिक का बेहतरीन ठिकाना बन गया है।
एशिया भर में जाता था यहां का लाह, अब पर्यटकों की राह देख रहा पलामू का कुंदरी बगान
झारखंड के पलामू में स्थित कुंदरी लाह बगान कभी एशिया के प्रमुख लाह उत्पादन केंद्रों में गिना जाता था और आज यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। सही संरक्षण से यह स्थानीय युवाओं और आदिवासियों के लिए रोजगार का बड़ा साधन बन सकता है।
रांची के ओरमांझी में मिलेगा छुट्टियों का संपूर्ण पैकेज, एक ही जगह जू, पहाड़ और शानदार रिसॉर्ट का आनंद
रांची के ओरमांझी स्थित अनोखा जू पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है, जहां 100 से ज्यादा प्रजाति के जानवर, नौका विहार, कैफे और जंगलनुमा सड़कें मौजूद हैं। पास ही बना खूबसूरत रिसॉर्ट परिवार के साथ बजट में सप्ताहांत बिताने के लिए शानदार विकल्प है।