उपनाम: गैंगस्टर
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ FBI का बड़ा प्रहार, ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर का इनाम
अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगियों के खिलाफ एक बड़े अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान गोल्डी बराड़ की जानकारी देने वाले के लिए भारी इनाम की घोषणा की गई है।
छत्तीसगढ़: 13 साल से अंबिकापुर में छिपकर बैठा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सब्बीर अली, खड़ा कर लिया करोड़ों का साम्राज्य
झारखंड के एक बड़े अपराधी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अपनी असली पहचान बदलकर एक दशक से अधिक का समय बिताया और इस दौरान उसने एम्बुलेंस और बसों का बड़ा व्यापार खड़ा कर लिया। पुलिस की छापेमारी के बाद से वह फरार है और अब उसकी तलाश तेज कर दी गई है।
स्पेन में धरा गया कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों, कपिल शर्मा के कैफे पर हमले से चर्चा में आया था लॉरेंस का यह दुश्मन
पंजाब के पटियाला का रहने वाला मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों स्पेन के मैड्रिड में गिरफ्तार कर लिया गया है। एनआईए ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा था और वह कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग समेत कई गंभीर मामलों में वांछित था।
गैंगस्टर काला जठेड़ी अस्पताल में हुआ भावुक, कड़ी सुरक्षा के बीच नवजात बेटियों से की मुलाकात
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट से मिली चार घंटे की विशेष अनुमति के बाद गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी गुरुग्राम के एक अस्पताल पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी और नवजात जुड़वा बेटियों से भेंट की।
झालावाड़ में गैंगस्टर स्टाइल दिखाना पड़ा भारी, जेल से बाहर आते ही हिस्ट्रीशीटर और उसके 10 साथी गिरफ्तार
राजस्थान के झालावाड़ में जेल से रिहा होने के बाद शक्ति प्रदर्शन करना हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी और उसके साथियों को भारी पड़ गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के बाद नई चुनौती, पुर्तगाल में राहुल आरके मीना गैंग का आतंक
विदेशों में भारतीय गैंगस्टरों का नेटवर्क तेजी से अपने पैर पसार रहा है। हाल ही में पुर्तगाल में एक कारोबारी पर हुए हमले के बाद राहुल आरके मीना गैंग का नाम चर्चा में आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड: वारदात के बाद नए कपड़े खरीदे, रास्ता भटके...आखिर कैसे फरार हुए तीनों शूटर?
चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास की हत्या के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। शूटरों की बिना मास्क वाली तस्वीरें सामने आई हैं और गोल्डी ढिल्लों की धमकी भरी एक और ऑडियो जारी हुई है।
'लॉरेंस बिश्नोई गिरोह में कोई फूट नहीं', बदमाश ने अलगाव की अफवाहों को नकारा; कनाडा फायरिंग की ली जिम्मेदारी
कनाडा के ब्रैम्पटन में महल स्वीट्स पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई है, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताकर गैंग के एकजुट होने का दावा किया गया है।
नीरज बवाना को हाई कोर्ट से दो दिन की पैरोल, गर्भवती पत्नी से मिल सकेगा गैंगस्टर
दिल्ली हाई कोर्ट ने कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना को अस्पताल में भर्ती अपनी गर्भवती पत्नी से मिलने के लिए दो दिन की पैरोल दी है, हालांकि इस दौरान वह पुलिस हिरासत में ही रहेगा।