उपनाम: एफआईआर
कासगंज में कानून के रक्षक पर ही उठी उंगली, सहावर कोतवाली प्रभारी पर FIR का आदेश, अवैध हिरासत और फर्जी GD में घिरे
कासगंज के सहावर थाने के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा पर सीजेएम कोर्ट ने अवैध हिरासत और फर्जी जीडी एंट्री के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। एसपी की जांच में पीड़ित के आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
नमक की बोरियों से शुरू हुआ झगड़ा खूनी टकराव में बदला, दो परिवारों के बीच चले लाठी-डंडे
गुना के कुंभराज में दुकान के सामने रखी नमक की बोरियों को लेकर दो व्यापारी परिवारों की पुरानी रंजिश हिंसक हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए थाने में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर परिजनों का हमला, गोलीबारी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
जालंधर के मेहतपुर थाना क्षेत्र के बंगीवाल गांव में वांटेड आरोपी 23 वर्षीय लवप्रीत उर्फ लवी को पकड़ने गई पुलिस पर उसके परिजनों ने हमला कर दिया। बचाव में गनमैन की चलाई गोली लगने से घायल लवप्रीत की इलाज के दौरान मौत हो गई।
खान सर हुए अंडरग्राउंड, रातभर तलाशती रही पुलिस, कोर्ट में सरेंडर की चर्चा
खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। सूत्रों के अनुसार वे अंडरग्राउंड हो गए हैं और कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं।
खान सर बनाम रौशन आनंद टकराव: कोचिंग का बैनर फाड़ते बदमाश सीसीटीवी में कैद, साफ दिखे चेहरे
पटना में दो कोचिंग संस्थानों के बीच चल रहे विवाद के बीच एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ युवक रौशन आनंद की कोचिंग का बैनर फाड़ते नजर आ रहे हैं। इस मामले में रौशन आनंद गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि पुलिस खान सर की तलाश में जुटी है।
'खड़े क्या हो, गोली चलाओ', खान सर ने अपने बॉडीगार्ड को दिया था आदेश; एफआईआर से खुली पूरी कहानी
पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में बड़ा खुलासा हुआ है। खान सर के बॉडीगार्ड ने पुलिस पूछताछ में कहा कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही हवाई फायरिंग की थी।
महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर 2500 रुपये की वसूली, देर रात साढ़े बारह बजे के बाद दर्ज हुई FIR
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में प्रवेश दिलाने के नाम पर श्रद्धालुओं से प्रति व्यक्ति 2500 रुपये तक अवैध रूप से वसूले जाने के मामले सामने आए हैं। मंदिर प्रशासक के औचक निरीक्षण के बाद रात करीब डेढ़ बजे महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई...
कोचिंग विवाद: खान सर पर कदमकुआं थाने में एफआईआर, बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं
पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ फायरिंग और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। खान सर का कहना है कि इस कार्रवाई की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
ख्याति जैन मौत मामले में नया मोड़, मां ने लगाया हत्या का आरोप, बोलीं- घटना के दिन घर में मौजूद था बेटी का बॉयफ्रेंड
भोपाल में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा ख्याति जैन की मौत को लेकर उनकी मां वर्षा जैन ने बॉयफ्रेंड पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के 24 दिन बाद भी एफआईआर दर्ज न होने पर परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।
'मां, आपने मेरी जान ले ही ली' — 18 साल की ख्याति जैन के आखिरी मैसेज ने बढ़ाया सस्पेंस, 24 दिन बाद भी नहीं हुई FIR
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में 18 वर्षीय छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध मौत 24 दिन बाद भी रहस्य बनी हुई है। मौत से पहले भेजे गए कथित आखिरी मैसेज ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
एफआईआर दर्ज न करना पड़ा महंगा, एसएचओ समेत तीन अधिकारियों पर 1.20 लाख का जुर्माना, फील्ड ड्यूटी से हटाया
सूरतगढ़ की एसीजेएम कोर्ट ने एफआईआर दर्ज न करने पर एसएचओ, एसआई और एएसआई पर कुल 1.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए तीनों को फील्ड ड्यूटी से हटाने के आदेश दिए हैं।