उपनाम: एफआईआर
प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा पर गुरुग्राम में नई FIR, NCW की शिकायत बनी आधार
बिरयानी वाले विवादित मजाक को लेकर कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने दोनों के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है।
बेटी की संदिग्ध मौत के बाद इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा पिता, सिस्टम से जंग लड़ रहा परिवार
विदिशा में सलोनी नाम की युवती की मौत के बाद उसका पिता मीठालाल भदौरिया दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन परिवार का दावा है कि नामजद आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगी कार चला रहा था युवक, रोकने पर पुलिस से उलझा, फिर दिखा दी औकात
नरसिंहपुर में यातायात पुलिस ने काली फिल्म चढ़ी और बिना नंबर प्लेट की कार चला रहे एक युवक को रोका तो उसने रसूख दिखाते हुए हंगामा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी जब्त कर ली।
OPINION: अखिलेश के अपने ही दांव को सीएम योगी ने 'बुलडोजर' रफ्तार से किया चकनाचूर!
अदिति यादव पर सोशल मीडिया की आपत्तिजनक पोस्ट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के तुरंत एफआईआर वाले एक्शन ने सपा की पूरी सियासी रणनीति को पलट दिया, जिससे अखिलेश यादव बैकफुट पर आ गए।
रिशु श्री टेंडर घोटाला: IAS संजीव हंस का SVU एडीजी को चार पन्नों का पत्र, FIR पर खड़े किए सवाल
रिशु श्री टेंडर घोटाले में फंसे आईएएस अधिकारी संजीव हंस ने एसवीयू एडीजी पंकज दराद को पत्र लिखकर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को आधारहीन बताया है। उन्होंने दावा किया है कि पर्याप्त साक्ष्य और प्रारंभिक जांच के बिना ही उन्हें आरोपी बना दिया गया।
खो-नागोरियान में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, छापेमारी और दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी टीमें
जयपुर के खो-नागोरियान थाना क्षेत्र में अवैध फैक्ट्रियों और गोदामों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज है, जहां कई ठिकानों पर छापे मारे गए और एक और एफआईआर दर्ज हुई है।
अदिति यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर भी दर्ज कराई एफआईआर- सीएम योगी
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर हुई अभद्र टिप्पणियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने संज्ञान में आते ही एफआईआर दर्ज कराई। आजमगढ़ की जनसभा में उन्होंने अखिलेश यादव को अपने समर्थकों को संस्कारि...
तेजस एमके-1ए कार्यक्रम में जालसाजी का पर्दाफाश, HAL ने हैदराबाद की कंपनी पर दर्ज कराई FIR
तेजस एमके-1ए फाइटर जेट के लिए पुर्जों की आपूर्ति करने वाली हैदराबाद की टेक एयरो डिवाइस पर 199 फर्जी टेस्ट रिपोर्ट जमा करने का आरोप है। एचएएल ने कंपनी को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर एफआईआर दर्ज कराई है।
मोबाइल चलाने पर टोकना पड़ा भारी, गुस्साई पत्नी ने भाइयों को बुलाकर पति, देवर और सास की करवाई पिटाई
ग्वालियर में पत्नी को मोबाइल चलाने से रोकना पति के लिए मुसीबत बन गया। नाराज पत्नी ने मुरैना से अपने दो भाइयों को बुलाया, जिन्होंने घर में घुसकर पति, उसके भाई और मां की डंडों से पिटाई कर दी।
बीज निगम घूसकांड में चौंकाने वाले राज, छत से नीचे गिराए नोटों के कट्टे और शौचालय से बरामद हुआ 1 करोड़
राजस्थान के नकली बीज और कथित घूसकांड में एसीबी की जांच के दौरान बीकानेर में करोड़ों रुपये की नकदी मिली। एफआईआर में घूस, वित्तीय लेनदेन और सैंपल जांच को प्रभावित करने के आरोप दर्ज हैं।
अपने खिलाफ दर्ज मामलों के विरुद्ध पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर, दायर की क्रिमिनल रिट याचिका
मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर फैसल खान उर्फ खान सर ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने एफआईआर रद्द करने या उस पर रोक लगाने की मांग की है।
खान सर अब 'फैजल खान': पांच टीमें कर रहीं तलाश, हीरो से विलेन बनने की पूरी कहानी
पढ़ाने के देसी अंदाज से देशभर में मशहूर खान सर अब फैजल खान के नाम से जाने जा रहे हैं और पुलिस की पांच टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। पटना में फायरिंग के आरोप के बाद कभी हजारों छात्रों के प्रेरणास्रोत रहे इस शिक्षक की छवि अब सवालों के घेरे में है।
खान सर मामला: गिरफ्तारी होगी या सरेंडर करेंगे फैजल खान? आज तस्वीर होगी साफ, पुलिस एक्शन मोड में
पटना स्थित कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग के मामले में बिहार के चर्चित शिक्षाविद खान सर उर्फ फैजल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। माना जा रहा है कि आज इस बात का फैसला हो सकता है कि वे गिरफ्तार होंगे या खुद सरेंडर करेंगे।
ओडिशा: कांस्टेबल को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास, पत्नी और साले पर लगाए संगीन आरोप
ब्रह्मपुर में गंभीर रूप से झुलसे एक पुलिस कांस्टेबल ने अस्पताल में दिए बयान में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और साले ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संभल: कसेरुआ में अवैध मस्जिद पर ध्वस्तीकरण के दौरान बरामद हुए 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर, FIR दर्ज
यूपी के संभल के कसेरुआ गांव में कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को गिराने के दौरान 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर और कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली। पुलिस ने जामिया कमेटी के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।