उपनाम: ड्रग्स तस्करी
पूर्वी चंपारण में पुलिस की बड़ी शर्मिंदगी, तस्करों से 12 लाख और सोने की चेन लेकर मामला दबाने की कोशिश
बिहार के पूर्वी चंपारण में ड्रग्स तस्करों से मिलीभगत का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस अधिकारी केस रफा-दफा करने के बदले रिश्वत ले रहे थे। एसपी की सख्ती के बाद अब पूरे मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई कर रही है।
बिहार में ड्रग्स तस्करों को बचाने का खेल, 12 लाख रुपये और सोने की चेन वसूली का सनसनीखेज आरोप
पूर्वी चंपारण में ड्रग्स तस्करी के आरोपियों को छुड़ाने के नाम पर लाखों रुपये और गहने वसूलने का मामला सामने आया है। अब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
रायपुर ड्रग्स केस में प्रवर्तन निदेशालय की दस्तक, नव्या मलिक समेत अन्य की बढ़ सकती है मुसीबत
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चर्चित ड्रग्स मामले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) के हाथों में है। एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग और पैसों के अवैध लेन-देन के एंगल से मामले की गहराई से पड़ताल करेगी।
ट्रक में ऊपर कुरकुरे और नीचे छिपा अवैध कफ सिरप, STF ने तोड़ा रैकेट, अब तक 15 गिरफ्तार
भोपाल में अवैध नशीले कफ सिरप के कारोबार पर STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 हजार रुपए के इनामी आरोपी समेत 5 लोगों को दबोचा है. आरोपी ट्रकों में ऊपर कुरकुरे के पैकेट रखकर नीचे छिपाकर सिरप की खेप ले जाते थे.
डीयू का छात्र 20 लाख के 'हाइड्रोपोनिक गांजे' के साथ धराया, कॉलेज में फैला रहा था नशे का जाल
दिल्ली पुलिस ने डीयू के 22 वर्षीय एक छात्र को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 20 लाख रुपये कीमत का 195 ग्राम 'हाइड्रोपोनिक गांजा' बरामद हुआ है। आरोपी सत्यवती कॉलेज के विद्यार्थियों को नशीला पदार्थ सप्लाई करता था।
गीजर में छिपाकर लाई जा रही थी ड्रग्स! IGI एयरपोर्ट पर 145 पैकेट से 5.38 करोड़ की वीड पकड़ी गई
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने दो गीजरों के अंदर छिपाई गई 15.38 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद की, जिसकी कीमत करीब 5.38 करोड़ रुपये आंकी गई है। कुआलालंपुर से दिल्ली आए दो यात्रियों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
लखनऊ का चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट बना ड्रग्स तस्करी का नया ठिकाना, एक महीने में जब्त हुई 50 करोड़ की खेप
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बीते एक महीने में कस्टम और एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने करीब 50 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी है। हाई क्वालिटी गांजे की ये खेपें ज्यादातर बैंकाक और मस्कट के रास्ते लखनऊ पहुंचाई जा रही थीं।