उपनाम: छत्तीसगढ़
बेटियों की शिक्षा के लिए किसान परिवार की बड़ी पहल, पिता के बाद बेटे ने भी दान की बेशकीमती जमीन
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक किसान परिवार ने अपनी निजी जमीन दान कर बेटियों की शिक्षा और खेलकूद के लिए शानदार मिसाल पेश की है। पिता दुलार सिंह पटेल के बाद अब उनके बेटे लक्ष्मण पटेल ने भी स्कूल के विस्तार के लिए अपनी कृषि भूमि समर्पित कर दी है।
11 साल के तनिष्क का संगीत का जादू: जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा में देंगे प्रस्तुति, महाकुंभ में भी बिखेर चुके हैं प्रतिभा
बिलासपुर के 11 वर्षीय बाल कलाकार तनिष्क वर्मा अपनी गायकी और वाद्य यंत्रों पर पकड़ के लिए देशभर में चर्चा में हैं। उन्हें अब 21 जुलाई 2026 को होने वाली जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा में अपनी कला का प्रदर्शन करने का विशेष आमंत्रण मिला है।
अरुण साव का अनोखा अंदाज: बिलासपुर में स्कूटी पर निकले डिप्टी सीएम, 3 घंटे तक की औचक जांच
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए स्कूटी से बिलासपुर का दौरा किया, ताकि विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जान सकें। इस दौरान उन्होंने करोड़ों के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी और काम में लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी दी।
कबीर जयंती विशेष: गृहस्थ जीवन को अलविदा कह महंत लखन मुनि ने अपनाया संन्यास का मार्ग, बताया संत जीवन का असली अर्थ
छत्तीसगढ़ के बालोद स्थित प्राचीन कबीर कुटीर तरेकेला के महंत लखन मुनि ने कबीर जयंती के मौके पर अपने जीवन के सफर और संत परंपरा के अनुशासन पर खुलकर बात की।
बरसात के मौसम में खेतों में मिलता है सेहत का खजाना, बीपी और शुगर पर ऐसे करता है असर
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में बरसात के दौरान नदी-नालों में पाए जाने वाले केकड़े से बनने वाला व्यंजन स्वाद और स्वास्थ्य का अनूठा मेल है। स्थानीय लोग इसे कमजोरी दूर करने और कई बीमारियों में राहत देने वाला मानते हैं।
कोंडागांव: अस्पताल में लटका था ताला, बरामदे में प्रसव को मजबूर हुई महिला, ब्लेड से काटी गई नाल
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहाँ प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला को अस्पताल का गेट बंद मिलने पर बरामदे में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।
छत्तीसगढ़ की बेटी का बड़ा कारनामा, 14 साल की महिमा राजपूत बनाएंगी सैटेलाइट
रायपुर की 14 वर्षीय महिमा राजपूत को अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT मिशन के लिए चुना गया है, जहां वह स्पेस टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण लेकर श्रीहरिकोटा से सैटेलाइट लॉन्चिंग में योगदान देंगी।
बिलासपुर की अनूठी पहल: स्कूल की चारदीवारी से बाहर आया ज्ञान, गांव की हर दीवार बन गई है पाठशाला
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ऐसा गांव है जहां बच्चों को उच्च पदों पर पहुंचाने के लिए पूरे गांव को ही एक बड़े स्कूल में तब्दील कर दिया गया है। यहां गलियों की दीवारों पर लिखे प्रश्न-उत्तर बच्चों के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में हीरों की चमक: बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में ड्रिलिंग की मिली मंजूरी
महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में अब बड़े पैमाने पर ड्रिलिंग की जाएगी, जिससे राज्य में व्यावसायिक हीरा खनन का रास्ता साफ हो गया है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड ने इस परियोजना के अगले चरण को हरी झंडी दे दी है।
जगदलपुर में गुपचुप का नया क्रेज: 7 तरह के पानी के साथ राजस्थानी जायके की धूम
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सात अलग-अलग फ्लेवर के पानी वाला अनोखा गुपचुप लोगों की पहली पसंद बन गया है। एसबीआई चौक पर स्थित इस स्टॉल पर शाम होते ही ग्राहकों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की सुगबुगाहट, सरकार ने गठित की पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लागू करने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो सभी पक्षों से चर्चा कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
समान नागरिक संहिता पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा ऐलान, आदिवासियों के हितों को लेकर कही ये बात
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की कवायद तेज हो गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने साफ किया है कि इस कानून से आदिवासी समाज की परंपराएं प्रभावित नहीं होंगी।
छत्तीसगढ़: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक महिला की उसके घर के अंदर निर्मम हत्या कर दी गई। दो नकाबपोश बदमाशों ने महिला को तीन गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
छत्तीसगढ़: चरित्र पर शक बना जानलेवा, पति ने सोती हुई पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया।
भारत की वो जादुई जगह जहां जमीन करती है ट्रैम्पोलिन का काम, पैर रखते ही उछलने लगते हैं लोग
छत्तीसगढ़ के मैनपाट में एक ऐसी जगह मौजूद है जहां की जमीन स्पंज की तरह दबती है और उस पर चलने या कूदने पर आप हवा में उछलने लगते हैं। इस रहस्यमयी जगह के पीछे का असली वैज्ञानिक कारण अब सामने आ गया है।