उपनाम: बुलडोजर एक्शन
श्रीगंगानगर दुष्कर्म मामला: 3 और आरोपी हुए गिरफ्तार, अब तक कुल 18 लोगों की हो चुकी है धरपकड़
राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि प्रशासन ने वारदात में शामिल 3 होटलों को ध्वस्त कर दिया है।
सूरत में 100 घर गिराने के मामले पर गुजरात हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- क्या नागरिकों के प्रति जिम्मेदारी नहीं है
सूरत के नारिसनगर में बिना नोटिस के 100 घर तोड़े जाने के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जमकर फटकार लगाई है और कार्रवाई को पूरी तरह गैर-कानूनी बताया है।
श्रीगंगानगर में अपराधियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, करोड़ों की सरकारी जमीन कराई मुक्त
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस और प्रशासन ने एक संयुक्त अभियान चलाते हुए कुख्यात अपराधियों और नशा तस्करों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया है।
पाकिस्तान बॉर्डर के करीब चला बुलडोजर: कच्छ में सरकारी जमीन से हटे अवैध कब्जे
कच्छ जिले में प्रशासन और पुलिस ने पाकिस्तान से सटी सीमाओं के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को ढहा दिया है। कांडला पोर्ट और वन विभाग की जमीनों से अतिक्रमण हटाकर सैकड़ों एकड़ सरकारी भूमि मुक्त कराई गई है।
सुल्तानपुर आजाद वर्मा हत्याकांड: एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, 36 घंटे से नहीं हुआ अंतिम संस्कार, बढ़ा सियासी पारा
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आजाद वर्मा की हत्या के बाद भारी बवाल मचा हुआ है। परिजन आरोपियों के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर शव के साथ धरने पर बैठे हैं।
प्रतापगढ़: तस्कर भाइयों के साम्राज्य पर चला बुलडोजर, करोड़ों के आलीशान फार्म हाउस किए गए ध्वस्त
राजस्थान के प्रतापगढ़ में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्कर भाइयों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए फार्म हाउस को जमींदोज कर दिया है। आरोपी भाई मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में पहले से ही जेल में बंद हैं।
नूंह में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, 18 एकड़ में बसी तीन अवैध कॉलोनियां जमींदोज
नूंह के कंट्रोल्ड एरिया स्थित भिरावटी और रिठोरा राजस्व एस्टेट में प्रशासन ने 18 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित तीन कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कई पक्के निर्माण, बाउंड्री वॉल और सड़क नेटवर्क गिराए गए।
देहरादून के विकासनगर में युवक की हत्या से भड़का आक्रोश, भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग; प्रशासन का बुलडोजर भी चला
देहरादून के विकासनगर में विनोद नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाकर तोड़फोड़ की, वहीं प्रशासन ने भी आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।
इटावा में बीहड़ वाले सैयद बाबा की मजार रातों-रात ढहाई गई, बुलडोजर कार्रवाई के बाद उगाए गए पेड़
इटावा सफारी पार्क के पीछे वन विभाग की जमीन पर बनी बीहड़ वाले सैयद बाबा की मजार को रात के अंधेरे में ध्वस्त कर दिया गया। कोर्ट के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के बाद उस जगह पर पेड़-पौधे लगा दिए गए हैं।
विनीत राय हत्याकांड: एनकाउंटर में ढेर कमलेश चौधरी के भाई ने हाईकोर्ट में दी बुलडोजर कार्रवाई को चुनौती
गाजीपुर के विनीत राय हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कमलेश चौधरी के भाई संजय बिंद ने जिला प्रशासन की ध्वस्तीकरण नोटिस के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है और इसे रद्द करने की मांग की है।
सीतापुर में बुलडोजर का डर ऐसा कि संचालक खुद ही गिराने लगे मदरसा, लगा है 10.46 लाख का जुर्माना
सीतापुर में तालाब की जमीन पर 15 साल से चल रहे अवैध मदरसे को कलेक्टर न्यायालय के ध्वस्तीकरण आदेश के बाद संचालक खुद ही तुड़वाने लगे। संचालक मौलाना शौकत कासमी पर 10.46 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
संभल: कसेरुआ में अवैध मस्जिद पर ध्वस्तीकरण के दौरान बरामद हुए 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर, FIR दर्ज
यूपी के संभल के कसेरुआ गांव में कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को गिराने के दौरान 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर और कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली। पुलिस ने जामिया कमेटी के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दिल्ली नगर निगम की सख्ती जारी: आज 12 इमारतें ध्वस्त, 79 संपत्तियां सील
निर्माण नियमों के उल्लंघन पर दिल्ली नगर निगम ने आज राजधानी भर में 12 संपत्तियां गिराईं और 79 को सील किया। 1 जून से अब तक कुल 94 संपत्तियां ध्वस्त और 114 सील की जा चुकी हैं।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में चला बुलडोजर: वन भूमि पर बने अवैध मकान ढहाए, इलाके में मचा हड़कंप
बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के गाजर गांव में प्रशासन ने वन विभाग की सुरक्षित जमीन पर बने अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया। कुल 34 मकानों को गिराने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से दर्जनों ध्वस्त किए जा चुके हैं।
पिंपरी-चिंचवड़ जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी गुरुमंगल के घर पर चलेगा बुलडोजर? 24 घंटे का नोटिस जारी
पिंपरी-चिंचवड़ जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी गुरुमंगल सिंह विरका के मकान को अवैध निर्माण बताते हुए महानगरपालिका ने 24 घंटे का नोटिस थमाया है। तय समय में निर्माण नहीं हटाने पर बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।