देहरादून के विकासनगर में युवक की हत्या से भड़का आक्रोश, भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग; प्रशासन का बुलडोजर भी चला भारत 2 घंटे पहले 3
देहरादून के विकासनगर में विनोद नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाकर तोड़फोड़ की, वहीं प्रशासन ने भी आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर इलाके में विनोद नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। घटना के बाद लोगों का आक्रोश इस कदर भड़का कि गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। इसी बीच यह भी सामने आया कि देहरादून प्रशासन ने आरोपी इम्तियाज के घर पर हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीन नामजद सहित 25 लोगों पर मुकदमा

वारदात के बाद से ही इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और भीड़ को नियंत्रित करने की लगातार कोशिश की जा रही है। इस मामले में तीन नामजद आरोपियों समेत कुल 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस लोगों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दे रही है, लेकिन लोग बेहद आक्रोशित हैं और आरोपी के घर को निशाना बना रहे हैं।

खेत में पानी लगाने को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, हिंसक झड़प में शामिल दोनों पक्षों के बीच पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। बीते शनिवार को विनोद और उसका भाई सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान बगल के खेत के मालिक इम्तियाज ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि इसके बाद इम्तियाज ने करीब दर्जनभर लोगों के साथ मिलकर विनोद और उसके भाई पर हमला बोल दिया।

इलाज के दौरान विनोद की मौत

इस हिंसक झड़प में बुरी तरह घायल हुए विनोद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसके दो भाइयों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हत्या के बाद हिंदू समाज के लोगों में भारी रोष है। आरोपी इम्तियाज और उसके साथियों की मारपीट से विनोद की मौत की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।

पुलिस का सख्त कार्रवाई का आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। आला अधिकारी विकासनगर के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही स्थानीय प्रशासन लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने और शांति व्यवस्था कायम रखने का आह्वान कर रहा है।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!