उपनाम: भारतीय सेना
कानपुर के UPTTI में तैयार हो रही स्मार्ट सैन्य वर्दी: बर्फ में दबे जवानों को पलक झपकते ही खोज निकालेगी यह तकनीक
उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित UPTTI एक ऐसी हाईटेक वर्दी विकसित कर रहा है, जो बर्फीले इलाकों में हिमस्खलन के दौरान लापता हुए सैनिकों की सटीक लोकेशन ट्रैक कर सकेगी। इस नवाचार से भविष्य में रेस्क्यू ऑपरेशन पहले से अधिक तेज और प्रभावी हो जाएंगे।
जम्मू-कश्मीर: उरी में LoC के पास बारूदी सुरंग फटने से सेना के 2 जवान जख्मी, अन्य सड़क हादसों में 11 सुरक्षाकर्मी घायल
उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में गश्त के दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में हुए सड़क हादसों में सुरक्षा बलों के 11 जवान घायल हुए हैं।
कारगिल विजय दिवस: मुजफ्फरपुर के कमांडो ब्रदर्स ने साझा की जंग की रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तान
मुजफ्फरपुर के रहने वाले जुड़वां भाई रामेश्वर सिंह और भरत प्रसाद सिंह ने कारगिल युद्ध के दौरान न केवल देश की सेवा की, बल्कि दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। दोनों पूर्व सैनिकों ने बताया कि युद्ध के कठिन हालात में भी उनका जज्बा कभी कम नहीं हुआ।
कारगिल युद्ध की निर्णायक कड़ी: ऑपरेशन सफेद सागर की अनकही गाथा
1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना के 'ऑपरेशन सफेद सागर' ने दुर्गम पहाड़ियों पर छिपे दुश्मनों की कमर तोड़ दी थी, जिसने युद्ध का पासा पूरी तरह भारत के पक्ष में पलट दिया।
कारगिल विजय दिवस: पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने वीर जवानों को किया याद
कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने देश के बहादुर सैनिकों के बलिदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
10 सेकेंड में 64 मिसाइल और 25 किलोमीटर तक मारक क्षमता, भारत का भार्गवास्त्र बनेगा दुश्मनों का काल
भारत का स्वदेशी एंटी-ड्रोन सिस्टम भार्गवास्त्र अब एक नई और उन्नत त्रि-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो आने वाले समय में देश की वायु रक्षा को अभेद्य बना देगा।
PIB फैक्ट चेक: क्या जंतर-मंतर के विरोध के बाद 30 हजार जवानों ने छोड़ी नौकरी? जानिए वायरल वीडियो का सच
सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के 30 हजार जवानों के इस्तीफे का दावा करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पीआईबी फैक्ट चेक ने इसे पूरी तरह से फर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके बनाया गया दुष्प्रचार करार दिया है।
कारगिल की जीत का सैन्य ब्लूप्रिंट, भारतीय सेना के हर कॉर्प्स का क्या था मिशन?
कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की सफलता किसी चमत्कार नहीं, बल्कि अलग-अलग कॉर्प्स के बीच अद्भुत तालमेल और सटीक रणनीति का नतीजा थी। जानिए कैसे तोपखाने से लेकर मेडिकल कोर तक ने ऑपरेशन विजय को एक निर्णायक जीत में बदल दिया।
कारगिल युद्ध की गुप्त साजिश: आखिर कौन थे पाकिस्तान के वे 4 जनरल जिन्होंने रची थी पूरी पटकथा?
कारगिल युद्ध महज एक सैन्य संघर्ष नहीं था, बल्कि पाकिस्तान के चार शीर्ष जनरलों द्वारा तैयार की गई एक सोची-समझी साजिश थी जिसे 'गैंग ऑफ फोर' के नाम से जाना जाता है। इस रिपोर्ट में जानिए कैसे चार अधिकारियों ने पूरे देश और सरकार को अंधेरे में रखकर भारत के खिला...
चीनी नाविकों की जान बचाने पर भारतीय सेना का जताया आभार, बोले- चीन इस एहसान को कभी नहीं भुला पाएगा
भारत में नियुक्त चीनी डिफेंस अटैची रियर एडमिरल यू जियान ने पिछले साल केरल तट पर 12 चीनी नाविकों की जान बचाने के लिए भारतीय सेना का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने और सैन्य संवाद बढ़ाने पर जोर दिया है।
कारगिल युद्ध की अनसुनी कहानी: सेना क्यों चाहती थी एयरफोर्स और नेवी का साथ, जनरल मलिक ने किया बड़ा खुलासा
कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना की चुनौतियों पर पूर्व आर्मी चीफ जनरल वेद प्रकाश मलिक ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे शुरुआती दौर में सेना ने एयरफोर्स और नेवी की मदद मांगी थी और दिल्ली के गलियारों में कैसा संघर्ष चल रहा था।
अंबाला: वर्दी से संन्यास के बाद समाज सेवा का जुनून, पूर्व सैनिक प्रवीण पुंडीर नि:शुल्क ट्रेनिंग से बदल रहे हैं युवाओं की तकदीर
अंबाला के गांव बोह में रहने वाले पूर्व सैनिक प्रवीण पुंडीर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनकी मेहनत से अब तक दर्जनों युवा सेना और पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा कर रहे हैं।
सर क्रीक पर भारत का अभेद्य चक्रव्यूह: 11 स्वदेशी एम्फिबियस बोट्स से पाकिस्तान में खलबली
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने सर क्रीक सेक्टर की सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए 11 स्वदेशी हाई-स्पीड एम्फिबियस कॉम्बैट बोट्स की खरीद को मंजूरी दे दी है, जिससे पाकिस्तान की नापाक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
पिता के निधन से नहीं डिगे कदम, झुमरी तिलैया के सगलदीप सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट डॉक्टर बनकर किया नाम रोशन
झुमरी तिलैया के रहने वाले सगलदीप सिंह ने विपरीत परिस्थितियों और पिता के साये के बिना भी अपने हौसले को टूटने नहीं दिया और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया।
दिल्ली में तैनात नायक सिकंदर सिंह का निधन, लुधियाना में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
दिल्ली में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से प्राण गंवाने वाले नायक सिकंदर सिंह का पंजाब के लुधियाना में अंतिम संस्कार किया गया, जिसे देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।