उपनाम: भारतीय सेना
ईरान-अमेरिका डील के नशे में पाकिस्तान ने बालाकोट में दिखाई गुस्ताखी, भारत के करारे जवाब से उल्टे पांव भागा पड़ोसी
ईरान-अमेरिका शांति समझौते के उत्साह में पाकिस्तानी रेंजर्स ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में एलओसी पर फायरिंग की, लेकिन भारतीय सेना की कड़ी जवाबी कार्रवाई से पाक चौकियों को पीछे हटना पड़ा।
अब 12 सेमी से ज्यादा नहीं रहेंगी मूंछें, परेड में तलवार जरूरी नहीं और बंदी जैकेट को हरी झंडी—भारतीय सेना के ड्रेस कोड में 5 बड़े फेरबदल
भारतीय सेना ने औपनिवेशिक प्रतीकों और शब्दावली को विदा करते हुए नया आर्मी यूनिफॉर्म्स-2026 मैनुअल जारी किया है। इसमें बंदी जैकेट को मंजूरी, परेड में तलवार की अनिवार्यता का अंत और ग्रूमिंग व कॉस्मेटिक्स पर कड़े प्रतिबंध शामिल हैं।
बालाकोट सेक्टर में पाक रेंजर्स की फायरिंग, भारतीय सेना के करारे जवाब से दुश्मन को भागना पड़ा
पुंछ के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स ने एलओसी पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद लंबी खामोशी के बाद पाकिस्तान फिर ऐसी हरकतों पर उतर आया है।
भारतीय सेना की नई वर्दी में बड़ा बदलाव: जानिए '3B', '7A', '7B' और '1C' कोड का पूरा मतलब
भारतीय सेना ने अपनी वर्दी से जुड़े नियमों में संशोधन कर अलग-अलग अवसरों के लिए नई यूनिफॉर्म शामिल की हैं। सर्दियों के समारोहों के लिए सैनिकों और अधिकारियों को एक जैसी वर्दी मिलेगी और अधिकारियों के लिए नई विंटर जैकेट भी जोड़ी गई है।
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बनेंगे सेना के नए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, ऑपरेशन सिंदूर में रहा था अहम योगदान
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त किया है। मौजूदा समय में सेना के वाइस चीफ के पद पर तैनात सेठ ने ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बनेंगे देश के अगले थल सेनाध्यक्ष, रक्षा मंत्रालय का आदेश जारी; जानिए कब संभालेंगे जिम्मेदारी
रक्षा मंत्रालय ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का नया थल सेनाध्यक्ष नियुक्त करने का औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। वह 30 जून, 2026 को मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से कमान संभालेंगे।
इतिहास रचा: NDA से प्रशिक्षण लेकर पहली बार सेना में अफसर बनीं 9 महिला कैडेट्स
भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में NDA की पहली महिला बैच की 9 कैडेट्स सेना में कमीशंड अधिकारी बनीं, जबकि इसी बैच की 5 कैडेट्स वायुसेना में शामिल हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की समीक्षा की।
भारतीय सेना की मारक क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी, 100 से ज्यादा घातक कामिकाजे ड्रोन हुए शामिल, रफ्तार और रेंज जान दुश्मन के छूटेंगे पसीने
रक्षा कंपनी SMPP ने भारतीय सेना को 106 जेट-आधारित 'पीसकीपर (अग्निवेग)' कामिकाजे ड्रोन सौंप दिए हैं, जिनमें 100 ऑपरेशनल और 6 ट्रेनिंग सिस्टम शामिल हैं। 450 किमी/घंटा की रफ्तार और 180 किलोमीटर की रेंज वाले ये स्वदेशी ड्रोन सेना की ड्रोन ताकत को नई धार देंगे...
इतिहास के पन्नों में दर्ज होंगी IMA की पहली महिला कैडेट्स, पुरुष साथियों संग बनेंगी लेफ्टिनेंट
13 जून को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में पहली बार एनडीए से प्रशिक्षित महिला कैडेट्स भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी मौजूद रहेंगी।
NDA से निकलीं पहली महिला कैडेट्स रचेंगी इतिहास, IMA से बनेंगी लेफ्टिनेंट, पुरुष कैडेट्स संग पूरा किया कठिन प्रशिक्षण
13 जून को देहरादून की Indian Military Academy में होने वाली पासिंग आउट परेड में पहली बार NDA से प्रशिक्षित महिला कैडेट्स भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन पाएंगी। करीब 8 से 9 महिला कैडेट्स लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त होंगी।
उरी के सैन्य शिविर में ग्रेनेड फटा, दो जवान शहीद; हादसा दुर्घटनावश माना जा रहा
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में मंगलवार को एक शिविर में रूटीन उपकरण हस्तांतरण के दौरान हैंड ग्रेनेड फटने से दो जवानों की मौत हो गई। सेना इसे एक्सीडेंटल ब्लास्ट मान रही है और कारणों की जांच जारी है।
टोलोलिंग की जीत: कारगिल युद्ध का वह निर्णायक मोड़ जिसने पलट दी पूरी जंग की दिशा
जून 1999 में 2 राजपूताना राइफल्स ने द्रास की 15,000 फीट ऊंची टोलोलिंग चोटी पर भीषण मुश्किलों के बीच तिरंगा फहराया। मेजर विवेक गुप्ता समेत कई वीरों के बलिदान से मिली इस जीत ने श्रीनगर-लेह हाईवे को सुरक्षित किया और कारगिल युद्ध का रुख बदल दिया।
रेंगते हुए आतंकी पर टूटे, बलदेव ने पिस्तौल छीनकर सीने पर खाई गोली — हिमाचल के 5 जांबाजों को वीर और शौर्य चक्र
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में हिमाचल के पांच सैनिकों को वीर चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इनमें बिलासपुर के लांस दफादार बलदेव चंद को मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया गया।
Zojila Tunnel: 11,578 फीट की ऊंचाई पर भारत की बड़ी कामयाबी, 13 किलोमीटर लंबी जोजिला सुरंग के दोनों सिरे मिले
समुद्र तल से करीब 11,578 फीट की ऊंचाई पर बन रही 13.153 किलोमीटर लंबी जोजिला सुरंग के मुख्य हिस्से के दोनों छोर आपस में जोड़ दिए गए हैं। इस सुरंग के शुरू होने पर साढ़े तीन घंटे का जोखिमभरा सफर सिमटकर महज 15 मिनट का रह जाएगा।
मां की छाती से लगा लाडले का कीर्ति चक्र, यह मंजर देख हर आंख हुई नम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया, जिन्होंने उत्तरी सिक्किम में अपने साथी अग्निवीर की जान बचाते हुए वीरगति पाई थी।